logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पीजी कॉलेज आडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दिनांकः 30 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 10ः00 बजे,पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। माध्यम से शुभारंभ करेंगे। संभाग की प्रगति की नई उड़ान माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

2 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पीजी कॉलेज आडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दिनांकः 30 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 10ः00 बजे,पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। माध्यम से शुभारंभ करेंगे। संभाग की प्रगति की नई उड़ान माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पीजी कॉलेज आडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दिनांकः 30 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 10ः00 बजे,पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। माध्यम से शुभारंभ करेंगे। संभाग की प्रगति की नई उड़ान माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।
    1
    माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ
अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
पीजी कॉलेज आडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम
विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दिनांकः 30 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 10ः00 बजे,पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।
माध्यम से शुभारंभ करेंगे।
संभाग की प्रगति की नई उड़ान
माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बिकापुर 📍 ग्राम पंचायत डीगमा, जनपद पंचायत अम्बिकापुर की बड़ी लापरवाही उजागर ग्राम पंचायत डीगमा के साप्ताहिक सब्जी मंडी परिसर में बना शौचालय पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार शौचालय को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है और यह अब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। 🚫 शौचालय की सीटें टूटी हुई हैं 🚫 पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप – नल खराब 🚫 आसपास कचरा पेटी के पास भारी गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शौचालय अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इसकी देखरेख नहीं की जा रही है। 😡 ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें इस गंभीर समस्या की सुध लेने का समय नहीं है। इससे आम जनता, खासकर बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 🎤 ग्राउंड रिपोर्ट हिमांशु राज, MD News, अम्बिकापुर 7805838076.
    3
    📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बिकापुर
📍 ग्राम पंचायत डीगमा, जनपद पंचायत अम्बिकापुर की बड़ी लापरवाही उजागर
ग्राम पंचायत डीगमा के साप्ताहिक सब्जी मंडी परिसर में बना शौचालय पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार शौचालय को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है और यह अब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।
🚫 शौचालय की सीटें टूटी हुई हैं
🚫 पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप – नल खराब
🚫 आसपास कचरा पेटी के पास भारी गंदगी का अंबार
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शौचालय अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इसकी देखरेख नहीं की जा रही है।
😡 ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें इस गंभीर समस्या की सुध लेने का समय नहीं है। इससे आम जनता, खासकर बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
👉 लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
🎤 ग्राउंड रिपोर्ट
हिमांशु राज, MD News, अम्बिकापुर
7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Lalji Boudh
    1
    Post by Lalji Boudh
    user_Lalji Boudh
    Lalji Boudh
    बिहारपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इंड-टू-इंड विवेचना के माध्यम से अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 22 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब 4 किलो 350 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये) बरामद किया। पूछताछ में शशिभूषण दुबे ने गांजा कृष्णा लाल तुरिया से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने 11 जुलाई 2025 को दबिश दी, जहां मिनकेतन यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि कृष्णा तुरिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। आगे की जांच में टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर यादव को 22 सितंबर 2025 को तथा मुख्य आरोपी कृष्णा लाल तुरिया को 10 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे। इस कड़ी में पूर्व में थाना जयनगर पुलिस द्वारा ओमप्रकाश बसोर और मोतीलाल बसोर को करीब 80 किलो गांजा (कीमत लगभग 24 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना के दौरान हाल ही में 24 मार्च 2026 को विश्राम राजवाड़े एवं 25 मार्च 2026 को अघनु अगरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, विशेषकर उड़ीसा के तस्करों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    1
    गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। 
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इंड-टू-इंड विवेचना के माध्यम से अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 22 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब 4 किलो 350 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये) बरामद किया।
पूछताछ में शशिभूषण दुबे ने गांजा कृष्णा लाल तुरिया से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने 11 जुलाई 2025 को दबिश दी, जहां मिनकेतन यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि कृष्णा तुरिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। आगे की जांच में टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर यादव को 22 सितंबर 2025 को तथा मुख्य आरोपी कृष्णा लाल तुरिया को 10 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे। इस कड़ी में पूर्व में थाना जयनगर पुलिस द्वारा ओमप्रकाश बसोर और मोतीलाल बसोर को करीब 80 किलो गांजा (कीमत लगभग 24 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले की विवेचना के दौरान हाल ही में 24 मार्च 2026 को विश्राम राजवाड़े एवं 25 मार्च 2026 को अघनु अगरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, विशेषकर उड़ीसा के तस्करों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    user_PRINSU PANDEY
    PRINSU PANDEY
    Newspaper publisher Surajpur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया सरगुजा 29 मार्च थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मवेशी और एक पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये) बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में भरकर बुचड़खाने ले जाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को न्यायालय और बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। न्यूज़ द गुलेल एवं शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया 
सरगुजा 
29 मार्च 
थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मवेशी और एक पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये) बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में भरकर बुचड़खाने ले जाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
मामले में एक आरोपी को न्यायालय और बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
न्यूज़ द गुलेल एवं शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • भ्रमित करने वाले से रहे सावधान खाश कर के कान भरने वाले से जब आपके सामने आए इस तरह की बात तो पहले अपने दिल का सुने और दिमाग से काम ले,👉 आखिर यह हाल न हो हम तो डूब रहे सनम तुम भी डुबो हमारे संग,😅😅🤣
    1
    भ्रमित करने वाले से रहे सावधान खाश कर के कान भरने वाले से जब आपके सामने आए इस तरह की बात तो पहले अपने दिल का सुने और दिमाग से काम ले,👉 आखिर यह हाल न हो हम तो डूब रहे सनम तुम भी डुबो हमारे संग,😅😅🤣
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रामजन्म उत्सव के पावन अवसर पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राम भक्तों के बीच शरबत, पानी, फ्रूटी जूस, चना और गुड़ का वितरण किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में भी भव्य रूप से सेवा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद और पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार के नेतृत्व में कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पलामू से राजेंद्र और सुरेंद्र, रामगढ़ से पिंटू मालाकार, धनबाद से शशि मालाकार, रांची से सुशांत जी, बबलू सैनी, निशांत सैनी, उमेश मालाकार, सूरज और संजय मालाकार उपस्थित रहे। हजारीबाग से मुकेश मालाकार, सतीश मालाकार और विनोद मालाकार, गढ़वा से मंटू मालाकार, शिवनारायण मालाकार, रंजीत मालाकार, पिंटू और सूरज, गुमला से वीरेंद्र जी, बरही से जितेंद्र मालाकार तथा कोडरमा से मनु भगत और पंकज मालाकार सहित विभिन्न जिलों के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी क्रम में हजारीबाग में माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के स्टॉल का उद्घाटन नगर निगम अध्यक्ष अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश मालाकार और मुकेश मालाकार ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश दिया। संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार ने बताया कि समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    रामजन्म उत्सव के पावन अवसर पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राम भक्तों के बीच शरबत, पानी, फ्रूटी जूस, चना और गुड़ का वितरण किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में भी भव्य रूप से सेवा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद और पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार के नेतृत्व में कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पलामू से राजेंद्र और सुरेंद्र, रामगढ़ से पिंटू मालाकार, धनबाद से शशि मालाकार, रांची से सुशांत जी, बबलू सैनी, निशांत सैनी, उमेश मालाकार, सूरज और संजय मालाकार उपस्थित रहे।
हजारीबाग से मुकेश मालाकार, सतीश मालाकार और विनोद मालाकार, गढ़वा से मंटू मालाकार, शिवनारायण मालाकार, रंजीत मालाकार, पिंटू और सूरज, गुमला से वीरेंद्र जी, बरही से जितेंद्र मालाकार तथा कोडरमा से मनु भगत और पंकज मालाकार सहित विभिन्न जिलों के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इसी क्रम में हजारीबाग में माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के स्टॉल का उद्घाटन नगर निगम अध्यक्ष अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश मालाकार और मुकेश मालाकार ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार ने बताया कि समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • पत्नी की हत्या कर चौकी में रिपोर्ट करने वाला पति ही निकला आरोपी.. सूरजपुर: रिश्तों के कत्ल और पुलिस को गुमराह करने की एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर अज्ञात कारणों से मौत की मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और वैज्ञानिक जांच के आगे उसका झूठ टिक नहीं सका। मामला ग्राम तारकेश्वरपुर का है, जहां दिनांक 04.03.2026 को आरोपी अलमा प्रजापति ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लीलावती की मृत्यु अज्ञात कारणों से हो गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काम से बाहर गया था और लौटने पर अपनी पत्नी को जमीन पर बेसुध पाया। उसने इसे शराब का नशा समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन सुबह होने पर उसे मृत पाया। जांच में खुला राज: चरित्र पर शंका बनी मौत का कारण मर्ग कायम कर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी अलमा प्रजापति का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह अन्य महिलाओं से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर मृतिका लीलावती अक्सर उसे टोकती थी, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। पुलिस की सख्ती और आरोपी का कबूलनामा एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश और एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में जब संदेही अलमा प्रजापति से बारीकी से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया। उसने स्वीकार किया कि घटना की रात भी चरित्र पर शंका को लेकर विवाद हुआ था। आक्रोश में आकर उसने हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए उसने अगले दिन थाने जाकर झूठी कहानी रची थी। कानूनी कार्यवाही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और पाइप जब्त कर लिया है। आरोपी अलमा प्रजापति (54 वर्ष), जो कि इलाके का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश भी है, को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजीत प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, आरक्षक राकेश सिंह पोर्ते, रामचंद्र साहू, पंकज राजवाड़े और पिताम्बर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    पत्नी की हत्या कर चौकी में रिपोर्ट करने वाला पति ही निकला आरोपी..
सूरजपुर: रिश्तों के कत्ल और पुलिस को गुमराह करने की एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर अज्ञात कारणों से मौत की मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और वैज्ञानिक जांच के आगे उसका झूठ टिक नहीं सका।
मामला ग्राम तारकेश्वरपुर का है, जहां दिनांक 04.03.2026 को आरोपी अलमा प्रजापति ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लीलावती की मृत्यु अज्ञात कारणों से हो गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काम से बाहर गया था और लौटने पर अपनी पत्नी को जमीन पर बेसुध पाया। उसने इसे शराब का नशा समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन सुबह होने पर उसे मृत पाया।
जांच में खुला राज: चरित्र पर शंका बनी मौत का कारण
मर्ग कायम कर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी अलमा प्रजापति का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह अन्य महिलाओं से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर मृतिका लीलावती अक्सर उसे टोकती थी, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी।
पुलिस की सख्ती और आरोपी का कबूलनामा
एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश और एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में जब संदेही अलमा प्रजापति से बारीकी से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया। उसने स्वीकार किया कि घटना की रात भी चरित्र पर शंका को लेकर विवाद हुआ था। आक्रोश में आकर उसने हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए उसने अगले दिन थाने जाकर झूठी कहानी रची थी।
कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और पाइप जब्त कर लिया है। आरोपी अलमा प्रजापति (54 वर्ष), जो कि इलाके का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश भी है, को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजीत प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, आरक्षक राकेश सिंह पोर्ते, रामचंद्र साहू, पंकज राजवाड़े और पिताम्बर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.