थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया सरगुजा 29 मार्च थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मवेशी और एक पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये) बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में भरकर बुचड़खाने ले जाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को न्यायालय और बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। न्यूज़ द गुलेल एवं शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया सरगुजा 29 मार्च थाना गांधीनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मवेशी और एक पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये) बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में भरकर बुचड़खाने ले जाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को न्यायालय और बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। न्यूज़ द गुलेल एवं शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
- Post by Dhananajy jangde1
- एंकर - सूरजपुर में जमीन खरीद फरोख्त करने का मामले सामने आया है जहां संगीता साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच अपनी भाभी पर अपने सुसर पर दबाव डालकर जमीन की बिक्री कराने के गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है,,,,वहीं दूसरी ओर जमीन मालिक और संगीता साहू की भाभी ने अपने ससुर के साथ कोतवाली थाने पहुँच धोखाधड़ी कर फर्जी पावर आफ अटर्नी बनवा जमीन की बिक्री करने के आरोप बेटीयों पर लगाए है,,,, बहरहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर अपनी जांच शुरु कर दी है ,,,,और आगे देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है वहीं संगीता साहू ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि क्या बेटियों का पिता की सम्पति पर कोई हक नही होता और एक वीडियो भी अपने पिता का जारी किया है जिसमे वह अपनी सम्पति देने की बात करते नज़र आ रहे है ,,,, बाइट - संगीता,,,,, शिकायत कर्ता बेटी बाइट - अभिषेक पैकरा,,,, एसडीओपी,, सूरजपुर7
- गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इंड-टू-इंड विवेचना के माध्यम से अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 22 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब 4 किलो 350 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये) बरामद किया। पूछताछ में शशिभूषण दुबे ने गांजा कृष्णा लाल तुरिया से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने 11 जुलाई 2025 को दबिश दी, जहां मिनकेतन यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि कृष्णा तुरिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। आगे की जांच में टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर यादव को 22 सितंबर 2025 को तथा मुख्य आरोपी कृष्णा लाल तुरिया को 10 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे। इस कड़ी में पूर्व में थाना जयनगर पुलिस द्वारा ओमप्रकाश बसोर और मोतीलाल बसोर को करीब 80 किलो गांजा (कीमत लगभग 24 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना के दौरान हाल ही में 24 मार्च 2026 को विश्राम राजवाड़े एवं 25 मार्च 2026 को अघनु अगरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, विशेषकर उड़ीसा के तस्करों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।1
- गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया। खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 29 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुनः बैठक आयोजित कर शेष विभागों की समीक्षा की जाएगी।1
- चैनपुर/गुमला: ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा रविवार को संत जॉन चर्च परिसर में खजूर रविवार (Palm Sunday) का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- चैनपुर मुख्यालय क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया खजूर परब चैनपुर मुख्यालय क्षेत्र में रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा खजूर परब श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही चर्च परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने हाथों में खजूर एवं ताड़ के पत्ते लेकर जुलूस निकाला तथा भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम आगमन की स्मृति को याद किया। पूरे क्षेत्र में “होशाना” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जानकारी देते हुए दोपहर ग्यारह बजे धर्मगुरुओं ने बताया कि खजूर परब प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजय प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व विनम्रता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देता है तथा इसी दिन से ईसाई धर्मावलंबियों के पवित्र सप्ताह यानी होली वीक की शुरुआत होती है, जो ईस्टर पर्व तक चलता है। श्रद्धालुओं ने समाज में शांति, भाईचारा और मानव कल्याण की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा अंत में सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया।1
- महुआ मौसम में बढ़ा खतरा: जंगलों में दिख रहे जंगली जानवर, वन विभाग ने जारी की चेतावनी चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के विभिन्न गांवों के आसपास स्थित जंगलों में इन दिनों हाथी, भालू, लोमड़ी समेत कई जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वर्तमान समय महुआ गिरने का मौसम होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह और देर रात जंगलों में महुआ चुनने जाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के हमले का खतरा काफी बढ़ गया है। विशेष रूप से हाथी और भालू के अचानक सामने आने की संभावना बनी रहती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। जानकारी देते हुए दोपहर एक बजे वन क्षेत्रपाल जगदीश राम ने बताया कि जंगल क्षेत्र में जंगली जानवरों की सक्रियता बढ़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि रात के समय जंगल जाने से यथासंभव बचें। यदि जंगल जाना जरूरी हो तो अकेले न जाएं, बल्कि समूह में और पूरी सावधानी के साथ ही जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी जंगली जानवर का सामना होने पर घबराकर शोर-शराबा या हल्ला-गुल्ला न करें, क्योंकि इससे जानवर आक्रामक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में शांत रहते हुए धीरे-धीरे सुरक्षित दूरी बनाएं तथा तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सतर्कता, संयम और सावधानी ही महुआ मौसम में सबसे बड़ा बचाव है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- रामजन्म उत्सव के पावन अवसर पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राम भक्तों के बीच शरबत, पानी, फ्रूटी जूस, चना और गुड़ का वितरण किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में भी भव्य रूप से सेवा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद और पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार के नेतृत्व में कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पलामू से राजेंद्र और सुरेंद्र, रामगढ़ से पिंटू मालाकार, धनबाद से शशि मालाकार, रांची से सुशांत जी, बबलू सैनी, निशांत सैनी, उमेश मालाकार, सूरज और संजय मालाकार उपस्थित रहे। हजारीबाग से मुकेश मालाकार, सतीश मालाकार और विनोद मालाकार, गढ़वा से मंटू मालाकार, शिवनारायण मालाकार, रंजीत मालाकार, पिंटू और सूरज, गुमला से वीरेंद्र जी, बरही से जितेंद्र मालाकार तथा कोडरमा से मनु भगत और पंकज मालाकार सहित विभिन्न जिलों के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। इसी क्रम में हजारीबाग में माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के स्टॉल का उद्घाटन नगर निगम अध्यक्ष अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश मालाकार और मुकेश मालाकार ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश दिया। संस्था के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार ने बताया कि समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार1