Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढ़वा। मोबाइल दिखेगा खूबसुरत! उपेंद्र मोबाइल दुकान मिनी बस स्टैंड गढ़वा गढ़वा के मिनी बस स्टैंड स्थित उपेंद्र मोबाइल दुकान पर मोबाइल को आकर्षक और प्रीमियम लुक देने के लिए स्टाइलिश बैक कवर, टेम्पर्ड ग्लास और मोबाइल एक्सेसरीज़ की शानदार रेंज उपलब्ध है। अगर आप अपने मोबाइल को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो एक बार उपेंद्र मोबाइल दुकान जरूर जाएं।
Green Line News, Md Mostaque
गढ़वा। मोबाइल दिखेगा खूबसुरत! उपेंद्र मोबाइल दुकान मिनी बस स्टैंड गढ़वा गढ़वा के मिनी बस स्टैंड स्थित उपेंद्र मोबाइल दुकान पर मोबाइल को आकर्षक और प्रीमियम लुक देने के लिए स्टाइलिश बैक कवर, टेम्पर्ड ग्लास और मोबाइल एक्सेसरीज़ की शानदार रेंज उपलब्ध है। अगर आप अपने मोबाइल को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो एक बार उपेंद्र मोबाइल दुकान जरूर जाएं।
More news from झारखंड and nearby areas
- 🛑 केतार (गढ़वा) किसानों की पुकार पर खुला चटनिया डैम, सूखे की चिंता के बीच मिली बड़ी राहत1
- सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा में शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक में जनसैलाब उमड़ा, सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा के निकट तुमिया में मुन्ना गुरुभाई जी के निवास स्थान पर विगत लास्ट महिने के अन्तंराल में आज शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सम्पन्न किया।इस आयोजन में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गुरुभाई-बहन मिलकर इस आयोजन को लेकर विशेष चर्चा कि शिव गुरु कार्य में गति लाऐ।जिन जिन क्षेत्रों में शिव शिष्यता का संदेश नहीं पहुंचा हो तो घर घर जाकर उनको शिव शिष्य बनाने का संदेशा दें।कि शिव आदि गुरु है जगत गुरु हैं,जगत में हर मनाव का अधिकार है कि सहजता से समर्पण भाव से होकर शिव गुरु अपना बना सकते हैं।और अपने जीवन में सारे दुःख परेशानियां से मुक्त होंगे।।इसी दौरान मंच संचालन कर्ता निहालचंद गुरुभाई ने मुख्य अगिले शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सबिता गुरुबहन के निवास स्थान पर होना सुनिश्चित किया हैं।इस कार्यक्रम में शामिल रहे सुरेन्द्र जी,राजेश विश्वकर्मा गुरुभाई,अशोक याद,डां रमेश चंद्र डाला से कन्हैया लाल गुरुभाई अन्य गुरुभाई-बहन उपस्थित रहे।2
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी! संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी!1
- गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई1
- भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लातेहार पंकज सिंह ने जीपीएससी पेपर लिक मामले पर राज्य सरकार पर सदा निशान JPSC अभ्यर्थियों के भविष्य एवं न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में भाजपा का मशाल जुलूस लातेहार, 31 जुलाई। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी, जिला लातेहार के तत्वावधान में आज एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस लातेहार के कारगिल पार्क से प्रारंभ होकर थाना चौक तक निकाला गया, जहां राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं एवं विवादों ने हजारों युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। राज्य सरकार युवाओं के साथ न्याय करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी तथा अभ्यर्थियों की प्रत्येक न्यायसंगत मांग का समर्थन करती रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को JPSC से जुड़े सभी विवादों का शीघ्र समाधान कर अभ्यर्थियों को न्याय देना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी श्री पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, श्री राजीव रंजन पांडे, जिला मंत्री श्री मुकेश पांडे, जिला मंत्री श्री ध्रुव पांडे, जिला मंत्री श्रीमती आशा देवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रघुवीर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री रामदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्री पंकज यादव, अश्विनी सिंह (युवा मोर्चा), ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री पिंटू रजक, मंडल अध्यक्ष श्री अवधेश चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष श्री कुमार सागर, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अर्पणा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं JPSC अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मशाल लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए JPSC अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।1
- प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा तंत्र के गहराते संकट के विरोध में आज गढ़वा में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों का ऐतिहासिक संयुक्त विरोध-प्रदर्शन आयोजित हुआ। ज्ञान विज्ञान समिति,इप्टा, जन संस्कृति मंच, जिला कांग्रेस कमेटी, बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के तत्त्वावधान में रंका मोड़ पर जनसभा हुई। रैली के दौरान आक्रोशित युवाओं ने रंका मोड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों और शिक्षा व्यवस्था की विफलता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद अंबेडकर चौक पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया गया। अंत में देशव्यापी छात्र आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए युवाओं की स्मृति में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रमुख नेताओं के वक्तव्य: नासिर इकबाल खान (महासचिव, गढ़वा कांग्रेस): “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक चेतना की ऐतिहासिक जीत है। संविधान हमें अभिव्यक्ति और शिक्षा का अधिकार देता है। थोपी गई जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरना युवाओं का संवैधानिक कर्तव्य है। हमारी स्पष्ट मांग है कि आंदोलन में पीड़ित छात्रों को न्याय व मुआवजा मिले, उन पर दर्ज फर्जी मुकदमे तुरंत वापस हों और शिक्षा नीति पर संसद से सड़क तक खुला संवाद हो। संजय तिवारी (जिला अध्यक्ष, ज्ञान विज्ञान समिति):शिक्षा और वैज्ञानिक चेतना किसी भी राष्ट्र की रीढ़ हैं। जब नीतियां संवाद के बजाय राजनीतिक स्वार्थों से तय होती हैं, तो संस्थाएं ढह जाती हैं। आज अंबेडकर चौक पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर युवाओं ने राज्य से संस्थागत जवाबदेही मांगने का वैचारिक शंखनाद किया है। यह संघर्ष सिर्फ परीक्षा सुधार का नहीं, बल्कि ज्ञान की स्वतंत्रता का है। एस. एन. पाठक (जन संस्कृति मंच): “यह संघर्ष केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि देश की बहुलतावादी संस्कृति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय को बचाने की लड़ाई है। दिवंगत छात्रों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सभा का संचालन संजय तिवारी ने किया। इस सभा में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे: - नासिर इकबाल खान (महासचिव, गढ़वा कांग्रेस) - संजय तिवारी (जिला अध्यक्ष, ज्ञान विज्ञान समिति) - एस. एन. पाठक (जन संस्कृति मंच) - सिराज खान (आजाद समाज पार्टी) - मुनमुन ऋषि (इप्टा) - अशर्फी चंद्रवंशी - सुजीत बक्सराय (सामाजिक कार्यकर्ता) - ध्रुपाल (लोकसेवक) - साजिद अली उर्फ बाबू भाई - तथा बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता1
- लातेहार में पदस्थापित पुअनि अमित कुमार रविदास को महुआडार थाना का राजीव कुमार को बारेसार थाना का एवं राजन अधिकारी को नेतरहाट थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। यह आदेश शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जारी किया है । यह आदेश विधि व्यवस्था के संधारण करने को लेकर जारी किया गया है।1
- बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पे पिता पे चलाई गोली ।एक की मौत 2 गम्भीर पलामू जिले के चैनपुर थाना के बंदुवा पंचायत में नशेड़ियों ने चलाए चाकू और गोली1