logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई

1 hr ago
user_Balrampur
Balrampur
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई
    1
    गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • आम आदमी पार्टी ने आवारा पशुओं की समस्या पर प्रशासन को घेरा, किसनों की फसलों की सुरक्षा हेतु स्थायी समाधान की मांग बलरामपुर/ राजपुर ,आम आदमी पार्टी, जिला बलरामपुर के जिलाध्यक्ष ज़फर खान के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या, किसानों की खड़ी फसलों को हो रहे भारी नुकसान तथा सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आवारा पशुओं के कारण किसान लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। वहीं मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के खुले घूमने से आम नागरिकों की जान-माल पर भी खतरा बना हुआ है। पार्टी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई गौठान एवं गौशालाएं निष्क्रिय हैं या उनका संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है, जिसके कारण समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि सभी निष्क्रिय गौठानों एवं गौशालाओं को तत्काल सक्रिय किया जाए, आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए, उनके लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, नियमित उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए। जिलाध्यक्ष ज़फर खान ने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल को बचाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी किसानों एवं आम जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अजीत द्विवेदी, बछराज प्रजापति, आशीष जायसवाल, शाहबाज, रामदेव प्रजापति एवं मोहम्मद नुमान सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    आम आदमी पार्टी ने आवारा पशुओं की समस्या पर प्रशासन को घेरा, किसनों की फसलों की सुरक्षा हेतु स्थायी समाधान की मांग
बलरामपुर/ राजपुर ,आम आदमी पार्टी, जिला बलरामपुर के जिलाध्यक्ष ज़फर खान के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या, किसानों की खड़ी फसलों को हो रहे भारी नुकसान तथा सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि आवारा पशुओं के कारण किसान लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। वहीं मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के खुले घूमने से आम नागरिकों की जान-माल पर भी खतरा बना हुआ है। पार्टी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई गौठान एवं गौशालाएं निष्क्रिय हैं या उनका संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है, जिसके कारण समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि सभी निष्क्रिय गौठानों एवं गौशालाओं को तत्काल सक्रिय किया जाए, आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए, उनके लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, नियमित उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
जिलाध्यक्ष ज़फर खान ने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल को बचाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी किसानों एवं आम जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान अजीत द्विवेदी, बछराज प्रजापति, आशीष जायसवाल, शाहबाज, रामदेव प्रजापति एवं मोहम्मद नुमान सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Arvind Beck
    Arvind Beck
    Farmer बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • *समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का सफल आयोजन* इस संबंध में आज शुक्रवार सुबह आठ बजे बुनियादी संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने बतलाए की प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान कुल 32 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता एवं दिव्यांगता के प्रकार के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे वे अपने दैनिक जीवन, शिक्षा तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकें। इस अवसर पर एलिम्को (ALIMCO), रांची की विशेषज्ञ टीम ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उपकरणों के सही उपयोग, रख-रखाव तथा उनके अधिकतम लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, ताकि बच्चे एवं उनके अभिभावक उनका सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें। शिविर के दौरान बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, कैलीपर्स, सीपी चेयर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की गतिशीलता बढ़ाना, आत्मनिर्भरता विकसित करना तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका ने कहा कि "प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अधिकार है। दिव्यांगता किसी भी बच्चे की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती।" उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, उपलब्ध कराए गए सहायक उपकरणों का सही एवं निरंतर उपयोग सुनिश्चित करें तथा बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। शिविर में एलिम्को, रांची की ओर से डॉ. रोहित त्रिवेदी, डॉ. परमानंद, राकेश एवं अभय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका की ओर से रवि कुमार सिंह (प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक), कमल सिंह कुशवाहा (प्रखंड रिसोर्स टीचर), देवेंद्र नाथ उपाध्याय संकुल साधन सेवी महबूब अंसारी (प्रखंड साधन सेवी), अनुज कुमार (प्रखंड एमआईएस), शशिकांत ठाकुर तथा बी आर सी के बड़ा बाबू रामबदन राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह शिविर समावेशी शिक्षा की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ। ऐसे आयोजन न केवल दिव्यांग बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, स्वावलंबन एवं शिक्षा के प्रति उत्साह का संचार करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    *समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का सफल आयोजन*

इस संबंध में आज शुक्रवार सुबह आठ बजे बुनियादी संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने बतलाए की प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान कुल 32 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता एवं दिव्यांगता के प्रकार के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे वे अपने दैनिक जीवन, शिक्षा तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकें।

इस अवसर पर एलिम्को (ALIMCO), रांची की विशेषज्ञ टीम ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उपकरणों के सही उपयोग, रख-रखाव तथा उनके अधिकतम लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, ताकि बच्चे एवं उनके अभिभावक उनका सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

शिविर के दौरान बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, कैलीपर्स, सीपी चेयर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की गतिशीलता बढ़ाना, आत्मनिर्भरता विकसित करना तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका ने कहा कि "प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अधिकार है। दिव्यांगता किसी भी बच्चे की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती।" उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, उपलब्ध कराए गए सहायक उपकरणों का सही एवं निरंतर उपयोग सुनिश्चित करें तथा बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

शिविर में एलिम्को, रांची की ओर से डॉ. रोहित त्रिवेदी, डॉ. परमानंद,  राकेश एवं अभय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रखंड संसाधन केंद्र, रंका की ओर से  रवि कुमार सिंह (प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक),  कमल सिंह कुशवाहा (प्रखंड रिसोर्स टीचर), देवेंद्र नाथ उपाध्याय संकुल साधन सेवी महबूब अंसारी (प्रखंड साधन सेवी),  अनुज कुमार (प्रखंड एमआईएस), शशिकांत ठाकुर तथा बी आर सी के बड़ा बाबू रामबदन राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

यह शिविर समावेशी शिक्षा की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ। ऐसे आयोजन न केवल दिव्यांग बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, स्वावलंबन एवं शिक्षा के प्रति उत्साह का संचार करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए ! प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !
    1
    प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !
प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए !
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.
    4
    shrawan ke first din  sankerghat mandir mai sawan ki suruat
shrawan ke first din  sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • महत्वपूर्ण बिल पारित होने पर किरेन रिजिजू बोले- चर्चा का पूरा समय दिया गया था 🏛️ लोकसभा में हंगामे के बीच महत्वपूर्ण बिल पारित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया और सरकार चाहती थी कि सभी सदस्य चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में पहले ही इस बिल पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय तय किया गया था। ऐसे में सदन से बाहर जाकर यह कहना उचित नहीं है कि बिना चर्चा के बिल पारित किया गया। वहीं, विपक्ष के भारी शोर-शराबे और लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 3 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपकी राय में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #LokSabha #MonsoonSession2026 #KirenRijiju #Parliament #LokSabhaSession #AmitShah #NityanandRai #BJP #IndiaPolitics #PradeshKhabar
    1
    महत्वपूर्ण बिल पारित होने पर किरेन रिजिजू बोले- चर्चा का पूरा समय दिया गया था
🏛️ लोकसभा में हंगामे के बीच महत्वपूर्ण बिल पारित
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया और सरकार चाहती थी कि सभी सदस्य चर्चा में भाग लें। उन्होंने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में पहले ही इस बिल पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय तय किया गया था। ऐसे में सदन से बाहर जाकर यह कहना उचित नहीं है कि बिना चर्चा के बिल पारित किया गया।
वहीं, विपक्ष के भारी शोर-शराबे और लगातार व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 3 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
आपकी राय में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#LokSabha #MonsoonSession2026 #KirenRijiju #Parliament #LokSabhaSession #AmitShah #NityanandRai #BJP #IndiaPolitics #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • पर राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, गिनाए कई भर्ती घोटाले 📢 राज्यसभा में पेपर लीक पर राघव चड्ढा का बड़ा बयान राज्यसभा में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि पेपर लीक किसी एक पार्टी, सरकार, मंत्रालय या राज्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में फैला एक "पैन-इंडिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम" और "क्रॉनिक डिजीज" बन चुका है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही इस आधार पर तय नहीं होनी चाहिए कि पेपर लीक किस राज्य या किस सरकार के दौरान हुआ। अपने भाषण में उन्होंने पंजाब में हुई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख करते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। #RaghavChadha #RajyaSabha #PaperLeak #ExamReforms #RecruitmentExam #Parliament #IndiaNews #MonsoonSession2026
    1
    पर राज्यसभा में गरजे राघव चड्ढा, गिनाए कई भर्ती घोटाले
📢 राज्यसभा में पेपर लीक पर राघव चड्ढा का बड़ा बयान
राज्यसभा में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि पेपर लीक किसी एक पार्टी, सरकार, मंत्रालय या राज्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में फैला एक "पैन-इंडिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम" और "क्रॉनिक डिजीज" बन चुका है।
उन्होंने कहा कि जवाबदेही इस आधार पर तय नहीं होनी चाहिए कि पेपर लीक किस राज्य या किस सरकार के दौरान हुआ। अपने भाषण में उन्होंने पंजाब में हुई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख करते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
#RaghavChadha #RajyaSabha #PaperLeak #ExamReforms #RecruitmentExam #Parliament #IndiaNews #MonsoonSession2026
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • चिनिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, एक रांची रेफर हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड निवासी अर्जुन प्रसाद के घर के पास बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनिया पहुंचाया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी सीताराम कोरवा के पुत्र संतोष कोरवा तथा चिनिया मुख्यालय निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में एएनएम बबीता कुमारी और सुशीला टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। संतोष कोरवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विनय कुमार को भी बेहतर इलाज के लिए गढ़वा जाने की सलाह दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने संतोष कोरवा को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उसे गुरुवार सुबह रांची ले जाने की तैयारी में जुटे थे। बताया गया कि हादसे में संतोष के एक पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    चिनिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, एक रांची रेफर
हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनिया थाना मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड निवासी अर्जुन प्रसाद के घर के पास बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनिया पहुंचाया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी सीताराम कोरवा के पुत्र संतोष कोरवा तथा चिनिया मुख्यालय निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है।  अस्पताल में एएनएम बबीता कुमारी और सुशीला टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। संतोष कोरवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विनय कुमार को भी बेहतर इलाज के लिए गढ़वा जाने की सलाह दी गई।
गुरुवार सुबह परिजनों ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने संतोष कोरवा को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उसे गुरुवार सुबह रांची ले जाने की तैयारी में जुटे थे। बताया गया कि हादसे में संतोष के एक पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.