चिनिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, एक रांची रेफर हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड निवासी अर्जुन प्रसाद के घर के पास बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनिया पहुंचाया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी सीताराम कोरवा के पुत्र संतोष कोरवा तथा चिनिया मुख्यालय निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में एएनएम बबीता कुमारी और सुशीला टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। संतोष कोरवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विनय कुमार को भी बेहतर इलाज के लिए गढ़वा जाने की सलाह दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने संतोष कोरवा को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उसे गुरुवार सुबह रांची ले जाने की तैयारी में जुटे थे। बताया गया कि हादसे में संतोष के एक पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

- रंका प्लस टू हाई स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संजय सिंह बने अध्यक्ष और चंपा देवी उपाध्यक्ष रंका प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दोपहर लगभग 2:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, सदस्य एवं विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान पूरे चुनाव की निगरानी पर्यवेक्षक संजय प्रसाद एवं चंद्र किशोर सिंह द्वारा की गई। चुनाव शुरू होने से पहले पर्यवेक्षकों ने सभी उपस्थित सदस्यों को चुनाव से संबंधित नियमों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान कुल 20 सदस्यीय नई प्रबंधन समिति का सदस्य का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें संजय सिंह, नंद कुमार और दिनेश प्रसाद शामिल थे। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना में संजय सिंह ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चंपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जिससे समिति में सहमति और एकता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्र झा सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। शिक्षकों ने भी नई समिति से विद्यालय की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की उम्मीद व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की सराहना की1
- एक सच्चे ब्यक्ति को हजारो लोग मिलकर परेशान करते हैं l जब कि एक गलत इंसान को हजारो लोग मिलकार दबा नहीं पाते है l 2007 की घाटना देखे, सांसद पद पर होने के बाद भी मनिये श्री आदित्य नाथ योगी जी को क्यों 2007 में मुलायम सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा ... 2007 में मुलायम सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा था.... उस समय वे संसद में वो फूट-फूटकर रो पड़े थे.... हालही में आई फ़िल्म अजेय में इसे दिखाया गया है....1
- मझिआंव पहुंचे गढ़वा डीसी ब्लॉक अंचल और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण1
- झारखंड निषाद विकास संघ द्वारा सिगसिगी में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा व महर्षि वेदव्यास जयंती,हुआ विशेष पूजा-अर्चना विश्रमपर प्रखंड अंतर्गत सिगसिगी पंचायत में झारखंड निषाद विकास संघ द्वारा महर्षि वेदव्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना हुआ। जहां हजारो श्रद्धालु शामिल हुये।1
- रंका के वीर बांध गांव में करंट की चपेट में आने से ₹70 हजार की दुधारू भैंस की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप रंका प्रखंड अंतर्गत वीर बांध गांव निवासी नारायण यादव की दुधारू भैंस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे आशीष यादव ने बताया कि नारायण यादव की भैंस गांव के पास स्थित ट्रांसफार्मर के निकट चर रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर के आसपास की जमीन में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृत भैंस की कीमत लगभग ₹70 हजार थी तथा वह प्रतिदिन सुबह 4 लीटर और शाम 4 लीटर, कुल 8 लीटर दूध देती थी। इससे परिवार की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है और नारायण यादव गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद नारायण यादव रंका थाना पहुंचे और सन्हा दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनका आरोप है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को भी घटना की सूचना दी, परंतु वहां से भी कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भैंस की जगह कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपिल की है1
- चिनिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, एक रांची रेफर हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड निवासी अर्जुन प्रसाद के घर के पास बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनिया पहुंचाया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी सीताराम कोरवा के पुत्र संतोष कोरवा तथा चिनिया मुख्यालय निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में एएनएम बबीता कुमारी और सुशीला टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। संतोष कोरवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विनय कुमार को भी बेहतर इलाज के लिए गढ़वा जाने की सलाह दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने संतोष कोरवा को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उसे गुरुवार सुबह रांची ले जाने की तैयारी में जुटे थे। बताया गया कि हादसे में संतोष के एक पैर के घुटने की हड्डी टूट गई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1