logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध गांजा लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल कोंच(जालौन)- अवैध गांजा लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी भरत सिंह उर्फ बाबू पुत्र पुनू मंगलवार को पंचानन चौराहे से लौना रोड पर जा रहा था। मंडी चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने संदिग्ध अवस्था में देख उसे पकड़ लिया और उसकी जामातलाशी ली तो उसके पास से 615 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

17 hrs ago
user_हरिओम बुधौलिया
हरिओम बुधौलिया
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
1cdff6fc-1b6c-423c-9db9-2db3a055cb8c

अवैध गांजा लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल कोंच(जालौन)- अवैध गांजा लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी भरत सिंह उर्फ बाबू पुत्र पुनू मंगलवार को पंचानन चौराहे से लौना रोड पर जा रहा था। मंडी चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने संदिग्ध अवस्था में देख उसे पकड़ लिया और उसकी जामातलाशी ली तो उसके पास से 615 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,आसमान से बरसी राहत, झमाझम बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना जालौन के कोंच में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 4:30 बजे आसमान में छाए बादलों के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के बाद तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए नगर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। बारिश के कारण नगर की सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर पानी दिखाई देने लगा। लेकिन इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी।
    1
    कोंच,आसमान से बरसी राहत, झमाझम बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना
जालौन के कोंच में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 4:30 बजे आसमान में छाए बादलों के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ।
बारिश के बाद तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए नगर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए।
बारिश के कारण नगर की सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर पानी दिखाई देने लगा।  लेकिन इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। 
लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।
    1
    जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा* *जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा* *जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता* जनपद जालौन 25 अगस्त ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं कक्ष-कक्षाओं की स्थिति शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर के अंतर्गत कराए गए कार्यों की स्थिति भी देखी। निरीक्षण में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था मिली। विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है आप को बता दें स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हो रही पढ़ाई विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षण विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है डिजिटल माध्यम से कठिन विषयों को भी चित्र वीडियो और अन्य रोचक तरीकों के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय में उपलब्ध सभी तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए शिक्षण प्रक्रिया को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में जिज्ञासा रचनात्मकता तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया जाए बच्चों से सीधे संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 4 और कक्षा 6 में पहुंचे और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और कक्षा में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों को परखा जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल हल कराए तथा पहाड़े भी सुने। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और पहाड़े सुनाए विद्यार्थियों की सक्रियता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को प्रश्न पूछने अपनी बात रखने और विषयों को समझकर सीखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। नीम के पेड़ पर कविता सुनाकर छात्रा ने बटोरी प्रशंसा कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ के दौरान एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर आधारित कविता सुनाई छात्रा ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली ढंग से अपनी प्रस्तुति दी उसकी प्रस्तुति से प्रभावित जिलाधिकारी ने छात्रा की सराहना की और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रेरित किया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही पेड़-पौधों जल संरक्षण और स्वच्छ‌ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया महापुरुषों के चित्र देखकर बच्चों से पूछे सवाल विद्यालय की कक्षाओं में लगाए गए महापुरुषों के चित्रों ने भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने छात्राओं से चित्रों में दर्शाए गए महापुरुषों के नाम और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर अपनी जानकारी का परिचय दिया जिलाधिकारी ने बच्चों के ज्ञान स्मरण शक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित होने की भावना विकसित करना जरूरी है उन्होंने शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए कला और रचनात्मकता ने भी किया प्रभावित निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा भी सामने आई छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति तैयार की थी आकृति में बच्चों की बारीकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच साफ दिखाई दे रही थी जिलाधिकारी ने बच्चों की इस प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित अवसर देने की है उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया सुविधाओं के साथ रखरखाव पर भी जोर जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल भवन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका निरंतर उपयोग और उचित रखरखाव भी जरूरी है उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए साथ ही स्मार्ट क्लास शिक्षण सामग्री और अन्य संसाधनों का उपयोग नियमित रूप से करते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता को और मजबूत किया जाए बताया जा रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने वाले केंद्र हैं इसलिए यहां ऐसा वातावरण होना चाहिए जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकें अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहें उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया बता दें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
    4
    ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा*

*जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा*
*जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता*
जनपद जालौन 25 अगस्त ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं कक्ष-कक्षाओं की स्थिति शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर के अंतर्गत कराए गए कार्यों की स्थिति भी देखी। निरीक्षण में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था मिली। विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है
आप को बता दें स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हो रही पढ़ाई विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षण विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है डिजिटल माध्यम से कठिन विषयों को भी चित्र वीडियो और अन्य रोचक तरीकों के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय में उपलब्ध सभी तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए शिक्षण प्रक्रिया को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में जिज्ञासा रचनात्मकता तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया जाए
बच्चों से सीधे संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 4 और कक्षा 6 में पहुंचे और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और कक्षा में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों को परखा जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल हल कराए तथा पहाड़े भी सुने।
बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और पहाड़े सुनाए विद्यार्थियों की सक्रियता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को प्रश्न पूछने अपनी बात रखने और विषयों को समझकर सीखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।
नीम के पेड़ पर कविता सुनाकर छात्रा ने बटोरी प्रशंसा कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ के दौरान एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर आधारित कविता सुनाई छात्रा ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली ढंग से अपनी प्रस्तुति दी उसकी प्रस्तुति से प्रभावित जिलाधिकारी ने छात्रा की सराहना की और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रेरित किया 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही पेड़-पौधों जल संरक्षण और स्वच्छ‌ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया महापुरुषों के चित्र देखकर बच्चों से पूछे सवाल विद्यालय की कक्षाओं में लगाए गए महापुरुषों के चित्रों ने भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने छात्राओं से चित्रों में दर्शाए गए महापुरुषों के नाम और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर अपनी जानकारी का परिचय दिया जिलाधिकारी ने बच्चों के ज्ञान स्मरण शक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित होने की भावना विकसित करना जरूरी है उन्होंने शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए कला और रचनात्मकता ने भी किया प्रभावित निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा भी सामने आई छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति तैयार की थी आकृति में बच्चों की बारीकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच साफ दिखाई दे रही थी
जिलाधिकारी ने बच्चों की इस प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित अवसर देने की है उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया
सुविधाओं के साथ रखरखाव पर भी जोर
जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल भवन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका निरंतर उपयोग और उचित रखरखाव भी जरूरी है उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए साथ ही स्मार्ट क्लास शिक्षण सामग्री और अन्य संसाधनों का उपयोग नियमित रूप से करते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता को और मजबूत किया जाए
बताया जा रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने वाले केंद्र हैं इसलिए यहां ऐसा वातावरण होना चाहिए जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकें अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहें उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया
बता दें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बोले अखिलेश यादव हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल है BJP पार्टी के उन्हें ज्यादा सीटें दी जाएं!!.. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं उनको भारतीयजनता पार्टी 120 सीटें से अधिक सीटें दे।।
    1
    बोले अखिलेश यादव हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल है BJP पार्टी के उन्हें ज्यादा सीटें दी जाएं!!..
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं उनको भारतीयजनता पार्टी 120 सीटें से अधिक सीटें दे।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सभी मुस्लिम भाइयों को बृजमोहन और बबलू नरछा की तरफ से वारह रवी ओ अव्वल की दिली मुवारकबाद
    1
    सभी मुस्लिम भाइयों को बृजमोहन और बबलू नरछा की तरफ से वारह रवी ओ अव्वल की दिली मुवारकबाद
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए। यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।
    1
    यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।
यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोंच में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र जालौन के कोंच में मंगलवार को कांग्रेस नगर इकाई की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कोंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पहाड़गांव रोड स्थित मां कलावती गार्डन में किया गया। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य ऑब्जर्वर दौसा, राजस्थान के सांसद मुरारी लाल मीणा रहे। वहीं विशेष ऑब्जर्वर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज तथा ऑब्जर्वर ब्रजराज अहिरवार और सुनील जैन खजूरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने भी शिरकत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि मुरारी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आम जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से होती है। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। विशेष ऑब्जर्वर बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज और अन्य पर्यवेक्षकों ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, श्री नारायण दीक्षित,अनिल पटैरिया रामकिशोर पुरोहित जाहिद अजादुद्दीन, रामरूप प्रमोद शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कोंच में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र
जालौन के कोंच में मंगलवार को कांग्रेस नगर इकाई की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कोंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पहाड़गांव रोड स्थित मां कलावती गार्डन में किया गया। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य ऑब्जर्वर दौसा, राजस्थान के सांसद मुरारी लाल मीणा रहे। वहीं विशेष ऑब्जर्वर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज तथा ऑब्जर्वर ब्रजराज अहिरवार और सुनील जैन खजूरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने भी शिरकत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि मुरारी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आम जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से होती है। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए।
विशेष ऑब्जर्वर बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज और अन्य पर्यवेक्षकों ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, श्री नारायण दीक्षित,अनिल पटैरिया रामकिशोर पुरोहित जाहिद अजादुद्दीन, रामरूप प्रमोद शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    19 hrs ago
  • जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट,

दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा,
जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट,
दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा,
लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई,
बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा,
दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,
जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.