कोंच में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र जालौन के कोंच में मंगलवार को कांग्रेस नगर इकाई की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कोंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पहाड़गांव रोड स्थित मां कलावती गार्डन में किया गया। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य ऑब्जर्वर दौसा, राजस्थान के सांसद मुरारी लाल मीणा रहे। वहीं विशेष ऑब्जर्वर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज तथा ऑब्जर्वर ब्रजराज अहिरवार और सुनील जैन खजूरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने भी शिरकत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि मुरारी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आम जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से होती है। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। विशेष ऑब्जर्वर बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज और अन्य पर्यवेक्षकों ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, श्री नारायण दीक्षित,अनिल पटैरिया रामकिशोर पुरोहित जाहिद अजादुद्दीन, रामरूप प्रमोद शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोंच में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र जालौन के कोंच में मंगलवार को कांग्रेस नगर इकाई की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कोंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पहाड़गांव रोड स्थित मां कलावती गार्डन में किया गया। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य ऑब्जर्वर दौसा, राजस्थान के सांसद मुरारी लाल मीणा रहे। वहीं विशेष ऑब्जर्वर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज तथा ऑब्जर्वर ब्रजराज अहिरवार और सुनील जैन खजूरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने भी शिरकत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि मुरारी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आम जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से होती है। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। विशेष ऑब्जर्वर बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज और अन्य पर्यवेक्षकों ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, श्री नारायण दीक्षित,अनिल पटैरिया रामकिशोर पुरोहित जाहिद अजादुद्दीन, रामरूप प्रमोद शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कोंच में शान-ओ-शौकत से निकला बारावफात जुलूस, जगह-जगह रहा पुलिस पहरा जालौन के कोंच नगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे मरहबा की गूंज और धार्मिक नारों के बीच जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बारावफात का जुलूस लवली चौराहे के पास स्थित मस्जिद जिनतुल इस्लाम, तिलक नगर से शुरू हुआ। जुलूस नई बस्ती, मानिक चौक, कटरा, लवली चौराहा, स्टेट बैंक, खैरा चौराहा, आराजी लाइन, मंडी, आजाद नगर, चंदकुआ और सागर तालाब होते हुए जामा मस्जिद जवाहर नगर पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्तेभर लोगों ने धार्मिक नारों और मरहबा की गूंज के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात व सलाम पेश किए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया। जुलूस में हाफिज अताउल्ला, गौरी खां, हाफिज मुहम्मद साबिर बरकाती, हाजी रहम इलाही तथा जुलूसे सदर शमशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोंच कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप, एसएसआई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ता रहा।1
- 🎤विद्यालय मे 'ऑपरेशन कायाकल्प' के 19 पैरामीटर पर हुए कार्यों को जाँचने पहुँचे Dm जालौन 🖥️ 📌“लहराता-बलखाता नीम,दिनभर हँसता-गाता नीम...” की बच्ची के मुँह से कविता सुन Dm जालौन हुये भाव-बिहोर* जनपद जालौन मे ऑपरेशन कायाकल्प योजनांतर्गत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर पर कराए गए कार्यों का रेंडम निरीक्षण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी पठन-पाठन की व्यवस्था परखी जिससे विद्यार्थियों को विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में सहायता मिल पा रही है। फिर जिलाधिकारी कक्षा 4 एवं 6 में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके पठन-पाठन एवं बौद्धिक ज्ञान को परखा। साथ ही जिलाधिकारी ने गणित के सवाल हल कराए और बच्चों से पहाड़े भी सुने। विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।इसके साथ ही कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ पढ़ाया जा रहा था। तो एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर सुंदर कविता प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “लहराता-बलखाता नीम, दिनभर हँसता-गाता नीम...” से शुरू हुई कविता में नीम के औषधीय गुणों, प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में इसकी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रा की प्रस्तुति पर जिलाधिकारी ने उसकी जमकर सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में महापुरुषों के चित्र भी लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने छात्राओं से चित्रों को देखकर महापुरुषों के नाम तथा उनके जीवन और योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया। कक्षा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने खींचा ध्यान कक्षा में छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति उकेरी। बच्चों की बारीकी से की गई कलाकारी और कल्पनाशीलता ने उनकी रचनात्मक सोच को दर्शाया गया था । जिलाधिकारी ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को सराहा और उन्हें अपनी रुचियों को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि तकनीक आधारित शिक्षण का अधिकतम उपयोग करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निरंतर विकसित किया जाए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह आदि मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सालाबाद में घरों में घुसा पानी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां मूसलाधार बारिश से घरों में पानी जा घुसा और हड़कंप मच गया1
- विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल ➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत ➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार ➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर ➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग1
- जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?2
- जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।1
- कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।1