कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
- कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सालाबाद में घरों में घुसा पानी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां मूसलाधार बारिश से घरों में पानी जा घुसा और हड़कंप मच गया1
- 🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️ 📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण 📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल ➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत ➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार ➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर ➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग1
- जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?2
- जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।1
- कोंच,आसमान से बरसी राहत, झमाझम बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना जालौन के कोंच में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 4:30 बजे आसमान में छाए बादलों के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के बाद तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए नगर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। बारिश के कारण नगर की सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर पानी दिखाई देने लगा। लेकिन इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी।1
- जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।1