logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

786..masha.. अल्लाह.. Shubhan.. अल्लाह.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur. ..

15 hrs ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

786..masha.. अल्लाह.. Shubhan.. अल्लाह.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur. ..

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झींझक कानपुर देहात के नगरपालिका झींझक मे एक छोटी सी दुकान पर दो दो सिलेंडर चल रहे हैं वहीं मिठाई का होटल चलाने वाला लकड़ी की भट्ठी जलाकर बनाता है चाय, समोसा, व मिष्ठान अगर गैस की किल्लत नहीं है तो होटल वाले क्यों हैं परेशान अगर यही हाल रहा तो धीरे धीरे सभी होटल हो जाएंगे बंद खा लेना गरम जलेवी, व समोसे
    4
    झींझक कानपुर देहात के नगरपालिका झींझक मे एक छोटी सी दुकान पर दो दो सिलेंडर चल रहे हैं वहीं मिठाई का होटल चलाने वाला लकड़ी की भट्ठी जलाकर बनाता है चाय, समोसा, व मिष्ठान अगर गैस की किल्लत नहीं है तो होटल वाले क्यों हैं परेशान अगर यही हाल रहा तो धीरे धीरे सभी होटल हो जाएंगे बंद खा लेना गरम जलेवी, व समोसे
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खेत में अधजली हालत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास रविवार को खेत में एक युवक का अधजली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार डूडीबरी गांव के पास पानी भरे खेत में करीब 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    खेत में अधजली हालत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास रविवार को खेत में एक युवक का अधजली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार डूडीबरी गांव के पास पानी भरे खेत में करीब 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव की रहने वाली महिला साक्षी ने अपने ससुरालियों पर गाली-गलौज करने व घर से बाहर निकालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।वहीं पीड़िता ने मामले की जानकारी दी।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव की रहने वाली महिला साक्षी ने अपने ससुरालियों पर गाली-गलौज करने व घर से बाहर निकालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।वहीं पीड़िता ने मामले की जानकारी दी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डेरापुर सीएचसी में शनिवार को करीब 2 बजे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, संगिनी तथा सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी टीका है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद इस टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया, लक्ष्य समूह और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस टीके का लाभ मिल सके।
    1
    डेरापुर सीएचसी में शनिवार को करीब 2 बजे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, संगिनी तथा सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी टीका है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद इस टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया, लक्ष्य समूह और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस टीके का लाभ मिल सके।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिल्ली गाजियाबाद " यह एक अनोखा आदेश कोर्ट ने दिया। सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है" गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !! हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया। उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
    1
    दिल्ली गाजियाबाद " यह एक अनोखा आदेश कोर्ट ने दिया। सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है"
गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !!
हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया।
उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 8 बजे ईंटों से लदे ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के डिगुरपुर गांव निवासी विशाल सिंह जालौन में ठेकेदारी का काम करते हैं। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे वह अपने गांव से कार से अकेले जालौन जा रहे थे। जैसे ही वह रसधान कस्बे के आगे नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 8 बजे ईंटों से लदे ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के डिगुरपुर गांव निवासी विशाल सिंह जालौन में ठेकेदारी का काम करते हैं। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे वह अपने गांव से कार से अकेले जालौन जा रहे थे। जैसे ही वह रसधान कस्बे के आगे नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर तहसील के मुंडेरा किन्नर सिंह गांव में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र हाकिम सिंह गाटा संख्या 68 की करीब दो बिस्वा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसके अलावा अजीत राठौर पुत्र संजय राठौर भी प्राथमिक विद्यालय के पास करीब एक बिस्वा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला और लेखपाल संतोष कुमार सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण के पिलर तुड़वाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा।
    1
    ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त
डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर तहसील के मुंडेरा किन्नर सिंह गांव में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र हाकिम सिंह गाटा संख्या 68 की करीब दो बिस्वा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसके अलावा अजीत राठौर पुत्र संजय राठौर भी प्राथमिक विद्यालय के पास करीब एक बिस्वा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे।
मामले की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला और लेखपाल संतोष कुमार सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण के पिलर तुड़वाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद पार कर दिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने शनिवार बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद पार कर दिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।
सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने शनिवार  बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.