महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी 23 वर्षीय राजन यादव, पुत्र स्वर्गीय हरिनंदन यादव, गुरुवार शाम 7:30 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, राजन बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान उन्होंने घर जाकर भोजन करने की बात कही और वहां से निकल गए, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे हैं। राजन के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में पूरी रात खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद जब राजन का कोई पता नहीं चला, तो गुरुवार को परिजन घुघली थाने पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने पुष्टि की है कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी 23 वर्षीय राजन यादव, पुत्र स्वर्गीय हरिनंदन यादव, गुरुवार शाम 7:30 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, राजन बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान उन्होंने घर जाकर भोजन करने की बात कही और वहां से निकल गए, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे हैं। राजन के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पहले
अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में पूरी रात खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद जब राजन का कोई पता नहीं चला, तो गुरुवार को परिजन घुघली थाने पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने पुष्टि की है कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी 23 वर्षीय राजन यादव, पुत्र स्वर्गीय हरिनंदन यादव, गुरुवार शाम 7:30 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, राजन बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान उन्होंने घर जाकर भोजन करने की बात कही और वहां से निकल गए, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे हैं। राजन के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में पूरी रात खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद जब राजन का कोई पता नहीं चला, तो गुरुवार को परिजन घुघली थाने पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने पुष्टि की है कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।2
- संत कबीर नगर जिले में धनघटा विधायक गणेश चौहान ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सनातनी धर्म के अनुसार फूल-मालाओं और अंग-वस्त्र से स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस दौरान जिले को एक बड़ी सौगात प्रदान की।1
- मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र, महराजगंज के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते हुए ताजिया जुलूस के मार्गों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने आमजन से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की, साथ ही मोहर्रम पर्व को लेकर एक बयान भी दिया।1
- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की निचलौल तहसील में एक घटना सामने आई है, जहाँ भाजपा के मंडल अध्यक्ष को लेखपालों ने पीटा है।1
- आज शाम महराजगंज जिले में सिंदुरिया थाना प्रभारी और मिठौरा चौकी इंचार्ज ने अपनी पूरी टीम के साथ पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया। यह गश्त करीब 8 बजे मिठौरा चौराहे पर की गई, जहाँ सीओ सदर भी मौजूद रहे।1
- अखिलेश जी पीडीए की बात करते, लेकिन सपा के ...।.......... अखिलेश जी पीडीए की बात करते, लेकिन सपा के ...।1
- महराजगंज में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहे से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को मोहर्रम पर्व के दौरान सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जुलूस मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और यातायात संचालन जैसी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने और कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनसे शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही, आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने का अनुरोध किया गया। महराजगंज पुलिस आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने और जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।2
- महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह विवाद पेट्रोल भरवाने से पहले मीटर शून्य करने की युवक की मांग को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इसमें जुटी हुई है।1