Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिले के सिंघिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार को बिहार दिवस के अवसर पर डीएम द्वारा पटेल मैदान समस्तीपुर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर DDC ,ADM,SDM, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।
Pankaj Baba
समस्तीपुर जिले के सिंघिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार को बिहार दिवस के अवसर पर डीएम द्वारा पटेल मैदान समस्तीपुर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर DDC ,ADM,SDM, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।
More news from Bihar and nearby areas
- 25 मार्च को ताजपुर प्रखंड फलमंडी में आहूत भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन का तैयारी जोरों पर है। सम्मेलन में बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से जगह-जगह शाखा, पंचायत एवं लोकल कमिटी की बैठक हो रही है। सम्मेलन के लिए पर्चा, पोस्टर, झंडे-बैनर आदि की तैयारी जारी है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैनर-पोस्टर तथा प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, अतिथि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं, किसानों-मजदूरों के मुद्दों तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नेताओं ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने सभी समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- Post by Deepak kumar Jha1
- #समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के ढाब में अवैध मिट्टी खनन को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट ,कई ज़ख्मी !1
- सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शाहपुर पंचायत में अवैध रूप से गैस के भंडारण और ऊंचे दामों पर रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। नवहट्टा थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जप्त किए गए सिलेंडरों में कई घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध गैस का धंधा किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा था। नवहट्टा पुलिस अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार, जप्त किए गए सिलेंडरों की गिनती और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसका मुख्य सरगना कौन है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।1
- सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहपुर पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं। दरअसल, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है और उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी। पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का एक ही स्थान पर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी संजय कुमार दास से जब पूछताछ की गई, तो उसने इस पूरे नेटवर्क में अपने भाई संतोष कुमार दास की संलिप्तता भी बताई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचते थे।1
- 22 मार्च की संध्या में विप्लवी पुस्तकालय के द्वारा आयोजित द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गोदरगावां की छात्राओं के द्वारा नाटक ठगों की ठगी का मंचन किया गया।,,,1
- आदिशक्ति जगत जननी माता भगवतीक पावन चरण में हमर बारंबार कोटि-कोटि प्रणाम। माता भगवती सँ प्राथना हे मैया समस्त जगत के काल-कष्ट के हरैत सभक कल्याण करैत रहू अहाँ सँ एतवे प्राथना करैत छी। 🙏🏻🚩..।जय माता रानी।..🚩🙏🏻1
- दरभंगा जिले के ओझौल स्थित ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य तरीके से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारी चल रही है। हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां वर्ष 1995 से लगातार मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले ब्राह्मण समुदाय में काफी गरीबी थी, लेकिन मां की कृपा से अब पंचायत ही नहीं बल्कि आसपास के सभी समाज के लोग सुखी और संपन्न हो गए हैं। समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की। वहीं पंडाल को भव्य रूप देने के लिए मजदूर लगातार काम में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके।1