logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नांगल शेरपुर में किसान सम्मेलन कॉलेज, एनिकट और सड़कों की घोषणाएं सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना टोडाभीम। नांगल शेरपुर गांव में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, लपावली के पास गंभीर नदी पर एनिकट निर्माण,करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजौर तथा पथवारी से घासी राम बाबा देव स्थान तक सड़क निर्माण कराने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान पर जोर देते हुए सरकार को किसानों के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से अधिक कार्य किए हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में बार-बार पेपर लीक होते थे, लेकिन अब सख्त कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू की गई है। सीएम ने रामसेतु जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में किसी प्रकार के विकास की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने रामसेतु योजना को किसानों के लिए बड़ा कदम बताया सम्मेलन में कॉलेज की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बालघाट तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। युवाओं को कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गंभीर नदी पर एनिकट बनने से करीब 20 गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, दिनेश मीना, हरि सिंह ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने सीएम को हल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। -चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के लिए लगाया गया। -कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन किसान सम्मेलन स्थल पर कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का सीएम भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। -सम्मेलन में ये रहे मौजूद नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोर्टर विधायक हंसराज मीणा लालसोट विधायक रामविलास आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
4 hrs ago

नांगल शेरपुर में किसान सम्मेलन कॉलेज, एनिकट और सड़कों की घोषणाएं सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना टोडाभीम। नांगल शेरपुर गांव में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, लपावली के पास गंभीर नदी पर एनिकट निर्माण,करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजौर तथा पथवारी से घासी राम बाबा देव स्थान तक सड़क निर्माण कराने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान पर जोर देते हुए सरकार को किसानों के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो

वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से अधिक कार्य किए हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में बार-बार पेपर लीक होते थे, लेकिन अब सख्त कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू की गई है। सीएम ने रामसेतु जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य

भी बताया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में किसी प्रकार के विकास की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने रामसेतु योजना को किसानों के लिए बड़ा कदम बताया सम्मेलन में कॉलेज की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बालघाट तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। युवाओं को कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गंभीर नदी पर एनिकट बनने से करीब 20 गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, दिनेश मीना, हरि सिंह ठेकेदार सहित ग्रामीणों

ने सीएम को हल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। -चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के लिए लगाया गया। -कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन किसान सम्मेलन स्थल पर कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का सीएम भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। -सम्मेलन में ये रहे मौजूद नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोर्टर विधायक हंसराज मीणा लालसोट विधायक रामविलास आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from Karauli and nearby areas
  • thara bhai joginder froud
    1
    thara bhai joginder froud
    user_Rehan khan
    Rehan khan
    Voice of people Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • टोडाभीम। नांगल शेरपुर गांव में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, लपावली के पास गंभीर नदी पर एनिकट निर्माण,करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजौर तथा पथवारी से घासी राम बाबा देव स्थान तक सड़क निर्माण कराने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान पर जोर देते हुए सरकार को किसानों के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से अधिक कार्य किए हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में बार-बार पेपर लीक होते थे, लेकिन अब सख्त कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू की गई है। सीएम ने रामसेतु जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में किसी प्रकार के विकास की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने रामसेतु योजना को किसानों के लिए बड़ा कदम बताया सम्मेलन में कॉलेज की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बालघाट तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। युवाओं को कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गंभीर नदी पर एनिकट बनने से करीब 20 गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, दिनेश मीना, हरि सिंह ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने सीएम को हल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। -चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के लिए लगाया गया। -कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन किसान सम्मेलन स्थल पर कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का सीएम भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। -सम्मेलन में ये रहे मौजूद नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोर्टर विधायक हंसराज मीणा लालसोट विधायक रामविलास आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    4
    टोडाभीम। नांगल शेरपुर गांव में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, लपावली के पास गंभीर नदी पर एनिकट निर्माण,करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजौर तथा 
पथवारी से घासी राम बाबा देव स्थान तक सड़क निर्माण कराने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान पर जोर देते हुए सरकार को किसानों के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से अधिक कार्य किए हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में बार-बार पेपर लीक होते थे, लेकिन अब सख्त कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू की गई है। सीएम ने रामसेतु जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में किसी प्रकार के विकास की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने रामसेतु योजना को किसानों के लिए बड़ा कदम बताया सम्मेलन में कॉलेज की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बालघाट तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। युवाओं को कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गंभीर नदी पर एनिकट बनने से करीब 20 गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले  पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, दिनेश मीना, हरि सिंह ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने सीएम को हल भेंट  कर जोरदार स्वागत किया।
-चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात 
किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के लिए लगाया गया।
-कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन 
किसान सम्मेलन स्थल पर कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का सीएम भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। 
-सम्मेलन में ये रहे मौजूद
नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोर्टर विधायक हंसराज मीणा लालसोट विधायक रामविलास आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    8 hrs ago
  • करौली रीको में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। समय रहते सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।आग की लपटें उठती देख आसपास स्थित फैक्ट्री संचालकों ने तुरंत फायर स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही करौली नगर परिषद की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड के साथ चालक सूरज डागर तथा फायरमैन पुष्पेंद्र शर्मा, लोकेश गुर्जर और मूलीबाई मीना ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने का कारण लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें नुकसान हुआ था। हालांकि ट्रांसफार्मर में आग लगने से कोई जनानी नहीं हुई।
    1
    करौली रीको में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। समय रहते सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।आग की लपटें उठती देख आसपास स्थित फैक्ट्री संचालकों ने तुरंत फायर स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही करौली नगर परिषद की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड के साथ चालक सूरज डागर तथा फायरमैन पुष्पेंद्र शर्मा, लोकेश गुर्जर और मूलीबाई मीना ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने का कारण लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें नुकसान हुआ था। हालांकि ट्रांसफार्मर में आग लगने से कोई जनानी नहीं हुई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ्करौली जिले के हिण्डौन उपखंड के सूरौठ कस्बे में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा सूरौठ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां इंदिरा गाँधी निजी विद्यालय की बस एक बाईक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक से अपने गांव भुकरावली से सरकारी स्कूल ड्यूटी पर जा रहे प्रधानाध्यापक 58 वर्षीय भूरसिंह मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार कई स्कुली बच्चे जख्मी हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सूरौठ पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया व हादसे में घायल एक दर्जन से अधिक स्कुली बच्चों का उपचार हेतु जिला अस्पताल हिण्डौन में भर्ती कराया। वही कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार के चलते नियंत्रण खोने से हबस का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरकारी शिक्षक, जो मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, बस की चपेट में आ गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जबकि दुर्घटना में मृतक प्रधानाध्यापक भुकरावली गाँव निवासी 58 वर्षीय भूरसिंह मीणा, जो बाइक से अपने गांव से धधावली सरकारी स्कूल पढाने जा रहा था। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सूरौठ कस्बा क्षेत्र के अधिकांश निजी स्कूल की खटारा बसों के धड़ल्ले से संचालन सहित आए दिन बच्चों की जान जोखिम में डालने के बावजूद भी शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना होने का आरोप लगाते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
    4
    ्करौली जिले के हिण्डौन उपखंड के सूरौठ कस्बे में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा सूरौठ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां इंदिरा गाँधी निजी विद्यालय की बस एक बाईक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक से अपने गांव भुकरावली से सरकारी स्कूल ड्यूटी पर जा रहे प्रधानाध्यापक 58 वर्षीय भूरसिंह मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार कई स्कुली बच्चे जख्मी हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सूरौठ पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया व हादसे में घायल एक दर्जन से अधिक स्कुली बच्चों का उपचार हेतु जिला अस्पताल हिण्डौन में भर्ती कराया।  वही कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार के चलते नियंत्रण खोने से हबस का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  सरकारी शिक्षक, जो मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, बस की चपेट में आ गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची  पुलिस ने हालात को संभाला। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जबकि दुर्घटना में मृतक प्रधानाध्यापक भुकरावली गाँव निवासी 58 वर्षीय भूरसिंह मीणा, जो बाइक से अपने गांव से धधावली सरकारी स्कूल पढाने जा रहा था। 
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सूरौठ कस्बा क्षेत्र के अधिकांश निजी स्कूल की खटारा बसों के धड़ल्ले से संचालन सहित आए दिन बच्चों की जान जोखिम में डालने के बावजूद भी शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना होने का आरोप लगाते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सूरौठ इंदिरा गांधी स्कूल की बच्चों से भरी बस पलटने से कई बच्चे घायल एक टीचर की मौत भगवान सभी बच्चों रक्षा करें इस समय बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है मोटरसाइकिल पर सवार बच्चों को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा #Roxx Tighariya #tej news,# gaav kia avaj
    1
    सूरौठ इंदिरा गांधी स्कूल की बच्चों से भरी बस पलटने से कई बच्चे घायल एक टीचर की मौत भगवान सभी बच्चों रक्षा करें इस समय बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है मोटरसाइकिल पर सवार बच्चों को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा #Roxx Tighariya #tej news,# gaav kia avaj
    user_Mihir S H O Dwarkanagri
    Mihir S H O Dwarkanagri
    Photographer करौली, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गंगापुर सिटी शहर में धार्मिक स्थल की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। बुधवार सुबह गंगापुर–जयपुर सड़क मार्ग पर ईदगाह से आगे स्थित श्री दाऊजी मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन के जरिए काम शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब कुछ लोग जेसीबी लेकर मंदिर की भूमि पर पहुंचे और वहां साफ-सफाई व समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब यह गतिविधि देखी तो तुरंत तहसील प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले ही कथित अतिक्रमणकारियों को इसकी भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया और कार्य को तत्काल रुकवा दिया। तहसीलदार मुकेश शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंदिर की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
    1
    गंगापुर सिटी शहर में धार्मिक स्थल की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। बुधवार सुबह गंगापुर–जयपुर सड़क मार्ग पर ईदगाह से आगे स्थित श्री दाऊजी मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन के जरिए काम शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब कुछ लोग जेसीबी लेकर मंदिर की भूमि पर पहुंचे और वहां साफ-सफाई व समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब यह गतिविधि देखी तो तुरंत तहसील प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
हालांकि, पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले ही कथित अतिक्रमणकारियों को इसकी भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया और कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
तहसीलदार मुकेश शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंदिर की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अतिक्रमण करने वालों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • खेड़ा मंडल के किसान बसों से हुए नांगल शेरपुर के लिए रवाना
    1
    खेड़ा मंडल के किसान बसों से हुए नांगल शेरपुर के लिए रवाना
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.