नवागत आयुक्त ने संभाला कार्यभार, सुशासन व पारदर्शिता पर जोर @ - देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत गोण्डा। देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के आगमन पर मंगलवार को गोंडा के सर्किट हाउस में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। आयुक्त के आगमन पर सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाने की बात कही। आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जायेगा, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान अपर आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
नवागत आयुक्त ने संभाला कार्यभार, सुशासन व पारदर्शिता पर जोर @ - देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत गोण्डा। देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के आगमन पर मंगलवार को गोंडा के सर्किट हाउस में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। आयुक्त के आगमन पर सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाने की बात कही। आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जायेगा, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान अपर आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
- *थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत हुई फायरिंग की घटना व पुलिस कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की बाइट*1
- जाको राखे साईया,मार सके न कोय अहमदाबाद में एक तीन साल की बच्ची खेल रही थी तभी एक कार आई और उसे कुचल दिया। लेकिन बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और खुद ही कार के नीचे से बाहर आ गई। बाद में घरवाले और आस-पास के लोग आए। विडियो में शायद सच्ची की मां होगी जिसने कार चालक को कई थप्पड़ भी मारा और बार -बार यही कर रही है कि देखकर गाड़ी नही चला सकते। वैसे ही हमारे आस-पास कही न कही इस तरह की घटनाओं को देखने व सुनने को मिलता है। लोग पता नहीं किसी जल्दी में रहते हैं या नशे में। किसी की भी जिंदगी रौदे के चले जाते है। फिलहाल देखिए विडियो में -1
- अयोध्या जिले में जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के बाद जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटाई गई,जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाये जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा द्वारा बताया गया कि मौजूदा समय में तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेतो में बोवाई की जा रही है जिसके लिए किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि दर्जनो किसान शामिल रहे।1
- Post by A news 881
- मिल्कीपुर अयोध्या जनपद के हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग स्थित टूडी के पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते छह घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्नि पीड़ित परिवारों से बातचीत की। पीड़ितों ने बताया कि 24 अगस्त 2024 को भी इसी स्थान पर भीषण आग लगी थी, लेकिन उस समय उन्हें कोई सहायता राशि नहीं मिल सकी थी, जिससे उनके सामने आज भी आर्थिक संकट बना हुआ है। उप जिलाधिकारी ने पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाने के लिए तिरपाल मंगवाने के निर्देश दिए और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर ग्राम प्रधान गया दत्त यादव, हल्का लेखपाल देवेंद्र यादव, हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- 84 की उम्र में संस्कारों का शंखनाद समर बहादुर सिंह की चेतावनी1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना। भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक फिर से शुरू हुई ब्रिकी। जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश किया गया पारित । कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर लगाई गई थी रोक। कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से नहीं रहेगा वंचित अयोध्या। जनपद अयोध्या में जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है ।इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं। अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का शोषण किया जा रहा है किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।4