किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने जिला कृषि कार्यालय पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना। भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक फिर से शुरू हुई ब्रिकी। जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश किया गया पारित । कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर लगाई गई थी रोक। कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से नहीं रहेगा वंचित अयोध्या। जनपद अयोध्या में जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है ।इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं। अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का शोषण किया जा रहा है किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।
किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने जिला कृषि कार्यालय पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना। भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक फिर से शुरू हुई ब्रिकी। जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश किया गया पारित । कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर लगाई गई थी रोक। कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से नहीं रहेगा वंचित अयोध्या। जनपद अयोध्या में जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों
ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है ।इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को
रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं। अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का
शोषण किया जा रहा है किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मिल्कीपुर अयोध्या मोतीगंज धनपतगंज से मोतीगंज डीहवा की ओर जा रही एक पिकअप वाहन मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन चालक को कथित रूप से झपकी आ गई और वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप तेज रफ्तार में थी और चालक को झपकी आने के कारण वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायल चालक की पहचान अषीश कुमार (24 वर्ष), निवासी गंगापुर, बीकापुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दर्शननगर स्थित दशरथ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।4
- *थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत हुई फायरिंग की घटना व पुलिस कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की बाइट*1
- Post by Raju.u.p.441
- तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है। इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए। प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई। “ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। “नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई। अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- अम्बेडकरनगर: हंसवर-बसखारी मार्ग पर मौजूद मकोईंयां विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर बाद आग लगी.. #villagetaktak #akbarpurambedkarnagar #ambedkarnagarnews #baskhari #akbarpurloksabha #highlight #hanswar #jahagirganj #AAG #shortsvideos #trendingreel1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे परिजनों के गंभीर आरोप प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम2