Shuru
Apke Nagar Ki App…
हंसवर-बसखारी मार्ग पर स्थित पावर हाउस में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप अम्बेडकरनगर: हंसवर-बसखारी मार्ग पर मौजूद मकोईंयां विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर बाद आग लगी.. #villagetaktak #akbarpurambedkarnagar #ambedkarnagarnews #baskhari #akbarpurloksabha #highlight #hanswar #jahagirganj #AAG #shortsvideos #trendingreel
Bp News Hanswar
हंसवर-बसखारी मार्ग पर स्थित पावर हाउस में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप अम्बेडकरनगर: हंसवर-बसखारी मार्ग पर मौजूद मकोईंयां विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर बाद आग लगी.. #villagetaktak #akbarpurambedkarnagar #ambedkarnagarnews #baskhari #akbarpurloksabha #highlight #hanswar #jahagirganj #AAG #shortsvideos #trendingreel
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- अम्बेडकरनगर: हंसवर-बसखारी मार्ग पर मौजूद मकोईंयां विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर बाद आग लगी.. #villagetaktak #akbarpurambedkarnagar #ambedkarnagarnews #baskhari #akbarpurloksabha #highlight #hanswar #jahagirganj #AAG #shortsvideos #trendingreel1
- तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है। इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए। प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई। “ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। “नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई। अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- अम्बेडकरनगर से दिल तोड़ देने वाली खबर… 💔 शादी से सिर्फ 6 दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। 😢 परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है… 👉 आप देख रहे थे UP 45 News Ambedkar Nagar1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।1
- *सराहनीय कार्य* *जनपद अम्बेडकरनगर* *दिनांक 20.04.2026* *जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल कार्यवाही निम्नवत है-* *थाना इब्राहिमपुर-* दिनाँक 19.04.2026 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा निर्गत गैरजमानीय वारन्ट में वाद संख्या 6198/24 अपराध संख्या 167/22 अन्तर्गत धारा 10 गुण्डागर्दी नि0 अधि0 थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर से संबंधित अभियुक्त 01 नफर वारंटी अतहर पुत्र सरवर निवासी बदरुद्दीनपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 48 वर्ष को काफी अथक प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्य़वाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।1
- *अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात्रि 12:00 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें दो फोर व्हीलर गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं सूत्रों की माने तो गाड़ी में सवार व्यक्ति कहीं शादी से लौट रहे थे, हादसा इतना भीषण था की कार में सवार चार-पांच लोगों के हाथ पैर टूट गए व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। *कार एक्सीडेंट से नुकसान* जब दो कार आपस में टकराई तो एक कार अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसी जिससे मिठाई की दुकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1