तीन दिवसीय प्रशिक्षण से निखरी कार्यकर्ताओं की समझ और नेतृत्व क्षमता अम्बेडकरनगर-जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत जलालपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT)” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करना और संगठन को मजबूत बनाना रहा। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी द्वारा प्रार्थना एवं परिचय सत्र से किया गया। प्रारंभिक सत्र में समानुभूति और सहानुभूति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर समाज में कार्य करती है। इसके बाद सामाजिक विश्लेषण के लिए “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को समस्याओं की जड़ों तक पहुंचकर समाधान खोजने की विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई और यह समझाया गया कि सभी समस्याओं को एक साथ हल करने के बजाय प्राथमिकता तय कर चरणबद्ध तरीके से समाधान करना चाहिए। प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के तहत संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर भी चर्चा हुई। “ताना-बाना” खेल के जरिए संगठन में एकता और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नेतृत्व के गुण-दोषों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। “नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के माध्यम से रणनीति और नेतृत्व की सुरक्षा का महत्व समझाया गया, वहीं कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के जरिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई। अंत में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत सपनों (विजन) को कार्यक्रम और संस्था से जोड़ने पर संवाद किया गया। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसके विकास की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला , सिद्धार्थ सिंह लेखाकार, आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन *छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए आदमी को आदमी से प्यार होना* चाहिए गाने के साथ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में सामाजिक समझ, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- बरियावन बाजार के पास देर रात बड़ा हादसा 🚨 अर्टिगा और XUV 300 की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, मामले की जांच जारी। Hashtags: #AmbedkarNagar #Akbarpur #Bariyawan #RoadAccident #UPNews1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- काफी दिन से ट्राई कर रहे हैं नवादा बिजली घर में लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है तकरीबन 100 घर है जो अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं ना तो जैसा फोन उठा रहे हैं ना तो लाइनमैन कोई फोन उठा रहा है ना तो बिजली विभाग वाली कोई सुनवाई कर रहे हैं नवादा बिजली घर1
- कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है3
- Post by Press IKN1
- Post by BALRAM1
- *अंबेडकर नगर* जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिडहर पुल पर कुछ दिनों पहले हुई थी 17 लाख की लूट, जिसमें आज 6 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, लुटेरों ने कबूला, हुआ बड़ा खुलासा, जिसके साथ हुई थी लूट उसके ही भाई ने रची थी लंबी साजिश, दोस्तों संग मिलकर भाई के साथ दिया गया लूट की घटना को अंजाम। पुलिस ने किया है बड़ा खुलासा देखिए क्या कुछ कहते हैं एडिशनल एसपी श्यामदेव। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- अम्बेडकरनगर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला हो गया है और अब जिले की नई DM बनी हैं ईशा प्रिया। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी ईशा प्रिया अपनी कार्यशैली, सादगी और संवेदनशीलता के लिए जानी जाती हैं। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में अम्बेडकरनगर किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है। 📍 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें… 🔥 Hashtags: #AmbedkarNagar #DMTransfer #EeshaPriya #IAS #BreakingNews #UPNews #Administration1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1