विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया ब्राह्मण समाज की एकता से ही हमारा देश विश्वगुरू बनेगा - प्रमोद शर्मा झालावाड़। भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर राधा-रमण प्रांगण में विधि विधान से साथ विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का चरण पूजन कार्यक्रम बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंचासीन अतिथि ब्रजबल्लभ शर्मा, सुरेशचन्द शुक्ला, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र जोशी, मुकेश शर्मा ‘‘भाया’’, विकास शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनीष शुक्ला, ललित शर्मा इतिहासकार, चन्दन तिवारी, दीपेश जोशी, अजय शर्मा द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता से ही हमारा देश विश्वगुरू बनेगा। ब्राह्मण समाज हमेशा भारत देश के लिए आन-बान-शान से कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए प्राण न्यौछावर किये है। ब्राह्मण समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इस अवसर पर यू.जी.सी. कानून एवं आरक्षण के खिलाफ सभी ब्राह्मण एक जुट होकर इन्हें खत्म करने की लड़ाई जब तक लड़ता रहेगा जब तक यू.जी.सी. व आरक्षण को सरकार समाप्त नहीं कर देती। कार्यक्रम में पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने महिला शक्ति से आव्हान किया कि हमारी माताएं एवं बहने अपने बच्चों को शिक्षा, संस्कार, धर्म, भक्ति एवं एकता का पाठ पढ़ाये और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर समाज हित व देश हित के कार्य करने के योग्य बनाये जिससे ब्राह्मण समाज की आने वाली भावी पीढ़ी देश सेवा, समाज सेवा कर अपने परिवार व अपने समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में महिला मण्डल की सदस्य गायत्री शर्मा ने सभी ब्राह्मण घटकों के पदाधिकारी व समाज बन्धुओं से आग्रह किया की अब समय आ गया है हम घटकों में ना बटकर आपस में हमारे बालक बालिकाओं की शादी सम्बन्ध एक दूसरे घटकों के साथ करके एकता का परिचय दें जिससे हमारे समाज में बच्चों में अच्छे संस्कार आएगें और हमारे बच्चे जो दूसरे समाज में जाकर शादी विवाह कर रहे है उन पर भी पाबन्दी होगी और हमारे बच्चों की शादी ब्राह्मण परिवार में ही हो सकेगी। हमारा समाज पढ़ा लिखा शिक्षाविद् है ब्राह्मण समाज की जिम्मेदारी हमेशा से ही शिक्षा, ज्ञान, संस्कार देना, धर्म की राह दिखाना, पूजा पाठ व वेदों के ज्ञाता होना ही हमारे समाज की पहचान रही है। प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर परसा धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें परसा की पूजा अर्चना विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम के सहसंयोजक सन्नी शर्मा, बजरंग शर्मा अक्षत, रोली, लच्छा लगाकर धारण करवाया गया। इस अवसर पर सभी अगन्तुकों का स्वागत संयोजक विकास शर्मा एवं अजय शर्मा द्वारा तिलक व अक्षत लगाकर किया गया। मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि सांयकाल 5ः30 बजे राधा रमण मन्दिर के सामने से गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभयात्रा आतिशबाजी के साथ रवाना हुई शोभायात्रा में पुरूष सफेद वस्त्र कुर्ता पायजामा, महिलाओं ने चुदड़ी व पीली साड़ी पहनकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी वहीं नवयुवक, महिलाएं व पुरूषों द्वारा हाथ में केसरिया ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे जिसमें विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जय-जयकार लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा राधा रमण से प्रारम्भ होकर, सुभाष सर्किल, बस स्टेण्ड, पंचमुखी बालाजी होते हुए पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, बाजी पान वालो का चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़, एस.बी.आई. बैंक, नक्कारखाना दरवाजा, सीमेण्ट रोड़, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए राधारमण मांगलिक भवन के यहाँ समापन हुई। शोभायात्रा के दौरान समाज सेवियों व समाज बन्धुओं द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं ठण्डा शरबत व पेयजल पीलाकर भव्य स्वागत किया गया। मातृशक्ति आस्था शर्मा, तरूणा तिवारी, रजनी शर्मा, बरखा शर्मा, अर्चना शर्मा, गिरिराज शर्मा, ओम पाठक, भवानीशंकर शर्मा, धीरज आचार्य, पुष्पेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र पाण्डेय, पदम शर्मा, नन्दकुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा सहित हजारो ब्राह्मण बन्धुओं ने परशुराम प्राकट्य महोत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन शर्मा व श्रीकान्त गौतम ने किया एवं शोभायात्रा के पश्चात् सामुहिक भोज का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला।
विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया ब्राह्मण समाज की एकता से ही हमारा देश विश्वगुरू बनेगा - प्रमोद शर्मा झालावाड़। भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर राधा-रमण प्रांगण में विधि विधान से साथ विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का चरण पूजन कार्यक्रम बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मंचासीन अतिथि ब्रजबल्लभ शर्मा, सुरेशचन्द शुक्ला, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र जोशी, मुकेश शर्मा ‘‘भाया’’, विकास शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनीष शुक्ला, ललित शर्मा इतिहासकार, चन्दन तिवारी, दीपेश जोशी, अजय शर्मा द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता से ही हमारा देश विश्वगुरू बनेगा। ब्राह्मण समाज हमेशा भारत देश के लिए आन-बान-शान से कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए प्राण न्यौछावर किये है। ब्राह्मण समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इस अवसर पर यू.जी.सी. कानून एवं आरक्षण के खिलाफ सभी ब्राह्मण एक जुट होकर इन्हें खत्म करने की लड़ाई जब तक लड़ता रहेगा जब तक यू.जी.सी. व आरक्षण को सरकार समाप्त नहीं कर देती। कार्यक्रम में पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने महिला शक्ति से आव्हान किया कि हमारी माताएं एवं बहने अपने बच्चों को शिक्षा, संस्कार, धर्म, भक्ति एवं एकता का पाठ पढ़ाये और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर समाज हित व देश हित के कार्य करने के योग्य बनाये जिससे ब्राह्मण समाज की आने वाली भावी पीढ़ी देश सेवा, समाज सेवा कर अपने परिवार व अपने समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में महिला मण्डल की सदस्य गायत्री शर्मा ने सभी ब्राह्मण घटकों के पदाधिकारी व समाज बन्धुओं से आग्रह किया की अब समय आ गया है हम घटकों में ना बटकर आपस में हमारे बालक बालिकाओं की शादी सम्बन्ध एक दूसरे घटकों के साथ करके एकता का परिचय दें जिससे हमारे समाज में बच्चों में अच्छे संस्कार आएगें और हमारे बच्चे जो दूसरे समाज में जाकर शादी
विवाह कर रहे है उन पर भी पाबन्दी होगी और हमारे बच्चों की शादी ब्राह्मण परिवार में ही हो सकेगी। हमारा समाज पढ़ा लिखा शिक्षाविद् है ब्राह्मण समाज की जिम्मेदारी हमेशा से ही शिक्षा, ज्ञान, संस्कार देना, धर्म की राह दिखाना, पूजा पाठ व वेदों के ज्ञाता होना ही हमारे समाज की पहचान रही है। प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर परसा धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें परसा की पूजा अर्चना विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम के सहसंयोजक सन्नी शर्मा, बजरंग शर्मा अक्षत, रोली, लच्छा लगाकर धारण करवाया गया। इस अवसर पर सभी अगन्तुकों का स्वागत संयोजक विकास शर्मा एवं अजय शर्मा द्वारा तिलक व अक्षत लगाकर किया गया। मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि सांयकाल 5ः30 बजे राधा रमण मन्दिर के सामने से गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभयात्रा आतिशबाजी के साथ रवाना हुई शोभायात्रा में पुरूष सफेद वस्त्र कुर्ता पायजामा, महिलाओं ने चुदड़ी व पीली साड़ी पहनकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी वहीं नवयुवक, महिलाएं व पुरूषों द्वारा हाथ में केसरिया ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे जिसमें विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जय-जयकार लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा राधा रमण से प्रारम्भ होकर, सुभाष सर्किल, बस स्टेण्ड, पंचमुखी बालाजी होते हुए पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, बाजी पान वालो का चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़, एस.बी.आई. बैंक, नक्कारखाना दरवाजा, सीमेण्ट रोड़, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए राधारमण मांगलिक भवन के यहाँ समापन हुई। शोभायात्रा के दौरान समाज सेवियों व समाज बन्धुओं द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं ठण्डा शरबत व पेयजल पीलाकर भव्य स्वागत किया गया। मातृशक्ति आस्था शर्मा, तरूणा तिवारी, रजनी शर्मा, बरखा शर्मा, अर्चना शर्मा, गिरिराज शर्मा, ओम पाठक, भवानीशंकर शर्मा, धीरज आचार्य, पुष्पेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र पाण्डेय, पदम शर्मा, नन्दकुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा सहित हजारो ब्राह्मण बन्धुओं ने परशुराम प्राकट्य महोत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन शर्मा व श्रीकान्त गौतम ने किया एवं शोभायात्रा के पश्चात् सामुहिक भोज का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला।
- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1
- रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।1
- Post by Shyam pokra1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- Post by Manoj Kumar1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- आज का मनुष्य कितना स्वार्थी हो चुका है।1
- दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। प्रत्यकशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑटो पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना का कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।1