Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के लड़कों का क्या हाल बना दिया है नीतीश और मोदी ने
Prasant kishor ki sena
बिहार के लड़कों का क्या हाल बना दिया है नीतीश और मोदी ने
More news from Patna and nearby areas
- बिहार के लड़कों का क्या हाल बना दिया है नीतीश और मोदी ने1
- मोकामा। गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर कुणाल कुमार की सूझबूझ और तत्परता से की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिंदर सिंह और लाल सिंह (पिता निमल सिंह), निवासी उत्तराखंड तथा टिंकु कुमार (पिता बंगली राय), निवासी बख्तियारपुर शामिल हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। 🚨1
- लोहियानगर थाना की पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में बताया गया कि लोहियानगर में चोरी की घटना हुई थी, इसमें संलिप्त जीतो पासवान एवं सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एसपी ने बताया कि बेगूसराय जिले में कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 61 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच चेवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 61 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसिलर नीरज कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच, वजन, ब्लड प्रेशर तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने और सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही प्रसव कराने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। स्वास्थ्य जांच के दौरान अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ जांच की कार्यक्रम सोमवार कि शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।1
- प्रतिरोध मार्च की शुरुआत भाकपा माले कार्यालय से हुई, जो कुर्था बाजार होते हुए विद्रोही चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने लाल झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए विधायक पर आम जनता के मुद्दों को उठाने वाले लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले की महिला नेता गीता देवी ने कहा कि हाल के दिनों में विधायक के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। वहीं भाकपा माले के कुर्था प्रखंड सचिव महेश यादव ने कहा कि आज देश और राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और किसानों की बदहाली जैसे गंभीर मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन इन समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।1
- Post by Focus Bihar News1
- Post by Mallah ji1
- नीतीश कुमार के शासन ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और खराब कैसे कर दिया?1