Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jalsa 2026 गरबा महोत्सव 17 सितंबर से हुई शुरुआत परिणय वाटिका में इस बार और भी नए अंदाज में मिलेगा देखने को! Jalsa 2026 गरबा महोत्सव 17 सितंबर से हुई शुरुआत परिणय वाटिका में इस बार और भी नए अंदाज में मिलेगा देखने को!
एक देश एक आवाज़ NEWS
Jalsa 2026 गरबा महोत्सव 17 सितंबर से हुई शुरुआत परिणय वाटिका में इस बार और भी नए अंदाज में मिलेगा देखने को! Jalsa 2026 गरबा महोत्सव 17 सितंबर से हुई शुरुआत परिणय वाटिका में इस बार और भी नए अंदाज में मिलेगा देखने को!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- किसके आदेश से सिरहासार में दो दिनों तक बंद की गईं दुकानें? डिप्टी CM विजय शर्मा ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार, गुस्से में सर्किट हाउस निकले सूत्र....1
- गोहद नगर में गाय की मौत के बाद गौ सेवकों ने नगर पालिका कार्यालय में गाय का शव रखकर किया प्रदर्शन गोहद नगर में एक बीमार गाय की मौत के बाद गौ सेवकों ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर गाय के शव को सीएमओ कार्यालय में रखकर विरोध दर्ज कराया। और नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सीएमओ ने गायों की देखभाल के संबंध में अजय प्रताप सिंह के नाम का आदेश जारी कर दिया है।1
- विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ अपमान पहले बुलाया कुछ लोगों को थमाए नाम लिखित मधे हुए सम्मान पत्र बाद में नाम पूँछकर हाथ से लिखकर देने लगे पत्र, नाराज पत्रकार लोटे,1
- अनियंत्रित होकर बुलेट सहित युवक गिरा नल्ले में, सराफा बाजार का व्यापारी बताया जा रहा है डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश अनियंत्रित होकर बुलेट सहित युवक गिरा नल्ले में, खेरी जेल रोड पर एक व्यापारी की बुलेट अनियंत्रित हो गई और नल्ले में युवक सहित बुलेट गिर गई , बताया जा रहा है कि यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं क्योंकि नाले के ऊपर किसी भी तरह का डिवाइड नहीं लगे हैं जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं , व्यापारी को गंभीर चोटें आई है जिसका ग्वालियर इलाज जारी है।1
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1
- जौरा थाना क्षेत्र में पगारा रोड पर एमडीएस स्कूल के पास गाय से टकराई बाइक, 55 वर्षीय बाइक सवार घायल। गाय से टकराई बाइक, 55 वर्षीय बाइक सवार घायल जौरा। काली माता मंदिर के आगे एमडीएस स्कूल के पास शुक्रवार रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से एक बाइक सवार उससे टकराकर घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान सुगर सिंह कुशवाह (55) पुत्र रघुवर कुशवाह, निवासी ग्राम फोदी का पूरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुगर सिंह बाइक से जौरा से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एमडीएस स्कूल के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिससे बाइक की गाय से टक्कर हो गई और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।1
- *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत मौ नगर में आयोजित हुआ शिविर* दैनिक पुष्पांजलि टुडे कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मौ। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को मौ नगर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों द्वारा राजस्व, नगर परिषद, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। कलेक्टर ने एक-एक कर शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाए तथा पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करना है। वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भी नागरिकों की पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहने के कारण नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। कई मामलों में कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना दिखाई दी। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1
- वार्ड 16 में सफाई व्यवस्था को लेकर धरना, नायब तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन वार्ड 16 में सफाई व्यवस्था को लेकर धरना, नायब तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन जौरा। शहर के वार्ड क्रमांक 16 में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और युवा समाजसेवी रुद्र दुबे एवं उनके साथियों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले-नालियां चोक हैं, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने समस्या से युवा समाजसेवी रुद्र दुबे को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र रावत को मामले की जानकारी देकर सफाई कराने की मांग की। आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर रुद्र दुबे अपने साथियों के साथ सड़क पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान नगर पालिका की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा की। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। मनोनीत पार्षद ने बताया—स्थानीय लोगों ने सफाई कार्य रुकवाया था इस मामले में वार्ड क्रमांक 16 के मनोनीत पार्षद डी. दर्शन लाल शाह ने बताया कि क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को भेजकर दो दिन तक सफाई का कार्य कराया गया था। उनके अनुसार तीसरे दिन स्थानीय लोगों द्वारा कर्मचारियों को सफाई करने से रोक दिया गया और उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया। इसी कारण सफाई का काम पूरा नहीं हो सका। जनप्रतिनिधि से संपर्क पर नहीं मिल सका स्पष्ट जवाब वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि बनवारी लाल डागोर से मामले को लेकर संपर्क किया गया। उन्होंने समस्या के संबंध में कुछ कहने के बाद फोन काट दिया, जिसके चलते उनका पक्ष स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ सका। नगर पालिका अध्यक्ष बोले—शिकायत मिलते ही कराई जा रही सफाई नगर पालिका अध्यक्ष राजू अखिल माहेश्वरी ने बताया कि बरसात से पहले नगर पालिका द्वारा नाली-नालों की सफाई के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया गया था और सफाई कार्य भी कराया गया था। बरसात के दौरान दोबारा नाले-नालियां भरने की स्थिति बनती है, इसलिए जहां से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ वीरेंद्र रावत को वार्ड के नाली-नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में जहां-जहां से साफ-सफाई और गंदगी संबंधी शिकायतें मिल रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छता अभियान के तहत पूरे जौरा शहर में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर सफाई व्यवस्था में कमी रह गई है तो जानकारी मिलने पर वहां भी जल्द सफाई कार्य कराया जाएगा।1
- बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील कहा वेखटक होकर आए प्रशासन की है पूरी व्यवस्था1