*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत मौ नगर में आयोजित हुआ शिविर* दैनिक पुष्पांजलि टुडे कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मौ। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को मौ नगर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों द्वारा राजस्व, नगर परिषद, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। कलेक्टर ने एक-एक कर शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाए तथा पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करना है। वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भी नागरिकों की पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहने के कारण नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। कई मामलों में कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना दिखाई दी। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

- कलेक्टर साहब ने कहा मेले में अधिकतर पहले जैसे ही व्यवस्था है उससे भी बेहतर किसी के दिमाग में यदि सुझाव आ रहा हो तो सुझाव अवश्य दें रतनगढ़ माता मंदिर पर लकी मेले की तैयारी उसके पहले नवरात्रि को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कलेक्टर के द्वारा ली गई1
- प्राचीन कुँआ पर बना हुआ था मकान, सुरंग होने का नहीं मिला कोई साक्ष्य *प्राचीन कुँआ पर बना हुआ था मकान, सुरंग होने का नहीं मिला कोई साक्ष्य* उप संचालक पुरातत्व म.प्र. उत्तरी क्षेत्र ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य संरक्षित स्मारक भिण्ड का किला से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हिन्नारिया गली, बजरिया रोड स्थित कॉलोनी में जमीन धँसने के बाद गड्ढा दिखाई दिया। जोकि मुख्यमार्ग से लगभग 30 फुट अंदर की ओर है। जिसकी जाँच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि यह एक प्राचीन कुँआ है। जिसके ऊपर चबूतरा बनाकर स्थानीय लोगों द्वारा मकान का निर्माण कर लिया गया था। यहाँ से सुरंग होने के किसी प्रकार के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।4
- आंदोलनरत लोगों ने भृष्ट नगरपालिका की सी एम ओ की नई खरीदी गाड़ी को पूजा1
- ग्रामीण ने सिंधिया को चेताया, इस बार टाइम पर डाल जाए रोड, नहीं तो मिलेगा नहीं वोट, भड़के सिंधिया1
- डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।1
- बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील कहा वेखटक होकर आए प्रशासन की है पूरी व्यवस्था1
- आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक। एंकर सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। वीओ: बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई। बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल: मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीओ/आउट्रो: प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। लोकेशन — सेवढ़ा रिपोर्ट — रामबाबू जाटव मो. 9039 2220491
- भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकान पर कार्रवाई1
- विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ अपमान पहले बुलाया कुछ लोगों को थमाए नाम लिखित मधे हुए सम्मान पत्र बाद में नाम पूँछकर हाथ से लिखकर देने लगे पत्र, नाराज पत्रकार लोटे,1