logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक। एंकर सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। वीओ: बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई। बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल: मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीओ/आउट्रो: प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। लोकेशन — सेवढ़ा रिपोर्ट — रामबाबू जाटव मो. 9039 222049

13 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक। एंकर सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। वीओ: बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई। बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल: मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीओ/आउट्रो: प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। लोकेशन — सेवढ़ा रिपोर्ट — रामबाबू जाटव मो. 9039 222049

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इंदरगढ़ में हजारों दीपक जलाकर.. इंदरगढ़ में भी मनाया गया देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इंदरगढ़ में हजारों दीपक जलाकर..
इंदरगढ़ में भी मनाया गया देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत मौ नगर में आयोजित हुआ शिविर* दैनिक पुष्पांजलि टुडे कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मौ। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को मौ नगर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों द्वारा राजस्व, नगर परिषद, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। कलेक्टर ने एक-एक कर शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाए तथा पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करना है। वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भी नागरिकों की पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहने के कारण नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। कई मामलों में कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना दिखाई दी। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत मौ नगर में आयोजित हुआ शिविर*

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
मौ। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को मौ नगर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।
शिविर के दौरान कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों द्वारा राजस्व, नगर परिषद, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। कलेक्टर ने एक-एक कर शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाए तथा पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करना है।
वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भी नागरिकों की पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहने के कारण नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। कई मामलों में कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना दिखाई दी।
शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आंदोलनरत लोगों ने भृष्ट नगरपालिका की सी एम ओ की नई खरीदी गाड़ी को पूजा
    1
    आंदोलनरत लोगों ने  भृष्ट नगरपालिका की सी एम ओ की नई खरीदी गाड़ी को पूजा
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग। खबर जालौन घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।
    1
    जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग।
खबर जालौन 
घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा।
शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का तीन लोगों पर आरोप, दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उनकी जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को वह दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ पटेल पुत्र श्यामकिशोर, अमन प्रजापति और राहुल प्रजापति एक राय होकर दुकान के अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया गया। अनीस मन्सूरी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गला दबाकर तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का तीन लोगों पर आरोप, दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उनकी जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
शिकायती पत्र के मुताबिक, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को वह दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ पटेल पुत्र श्यामकिशोर, अमन प्रजापति और राहुल प्रजापति एक राय होकर दुकान के अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया गया।
अनीस मन्सूरी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गला दबाकर तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • नदी में भैंस निकालने गया युवक तेज बहाव बहा,घंटों तलाशी के बाद नहीं मिला युवक का कोई सुराग एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी। भिंड जिले के पांडरी गांव में युवक कुंवारी नदी से भेंस निकालने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि कंछेद उर्फ वऊआ पुत्र इंद्रजीत राजावत 35 ब्रहदबल सिंह सरपंच के भतीजे 17 सितंबर को करीब डेढ़ बजे कुंवारी नदी से भेंस को निकालने के लिए नदी में उतरे थे उसी दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए, जिसके बाद लक्ष्मन ने उन्हें डूबता देखा परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और सरपंच ने ऊमरी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद ऊमरी थाना प्रभारी ब्रजेंद सेंगर ने एसडीआरएफ को सूचना दी, एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया मगर देर शाम युवक नहीं मिला,अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा, जिसके बाद 18 सितंबर को रेस्क्यू टीम ने सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर उत्तर प्रदेश के सिंदोस पुल तक देखा मगर 20 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं लगा, रेस्क्यू जारी है।
    2
    नदी में भैंस निकालने गया युवक तेज बहाव बहा,घंटों तलाशी के बाद नहीं मिला युवक का कोई सुराग
एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
भिंड जिले के पांडरी गांव में युवक कुंवारी नदी से भेंस निकालने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि कंछेद उर्फ वऊआ पुत्र इंद्रजीत राजावत 35  ब्रहदबल सिंह सरपंच के भतीजे 17 सितंबर को करीब डेढ़ बजे कुंवारी नदी से भेंस को निकालने के लिए नदी में उतरे थे उसी दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए, जिसके बाद लक्ष्मन ने उन्हें डूबता देखा परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और सरपंच ने ऊमरी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद ऊमरी थाना प्रभारी ब्रजेंद सेंगर ने एसडीआरएफ को सूचना दी, एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया मगर देर शाम युवक नहीं मिला,अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा, जिसके बाद 18 सितंबर को रेस्क्यू टीम ने सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर उत्तर प्रदेश के सिंदोस पुल तक देखा मगर 20 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं लगा, रेस्क्यू जारी है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
    1
    डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस 

संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलेक्टर साहब ने कहा मेले में अधिकतर पहले जैसे ही व्यवस्था है उससे भी बेहतर किसी के दिमाग में यदि सुझाव आ रहा हो तो सुझाव अवश्य दें रतनगढ़ माता मंदिर पर लकी मेले की तैयारी उसके पहले नवरात्रि को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कलेक्टर के द्वारा ली गई
    1
    कलेक्टर साहब ने कहा मेले में अधिकतर पहले जैसे ही व्यवस्था है उससे भी बेहतर किसी के दिमाग में यदि सुझाव आ रहा हो तो सुझाव अवश्य दें
रतनगढ़ माता मंदिर पर लकी मेले की तैयारी उसके पहले नवरात्रि को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कलेक्टर के द्वारा ली गई
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.