logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग। खबर जालौन घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।

1 hr ago
user_दविंदर सिंह जालौन
दविंदर सिंह जालौन
Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग। खबर जालौन घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके। रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की। रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा
कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई।
निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके।
रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की।
रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार! रास्तों में कीचड़ भरा मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार! कीचड़ भरे रास्तों से होकर पहुंचते हैं ग्रामीण, आखिर गांव में श्मशान घाट कब बनेगा? धर्मेंद्र राजपूत ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट खबर माधोगढ़, जालौन से। जालौन जिले के तहसील माधोगढ़ क्षेत्र के थाना रेढ़र अंतर्गत ग्राम मानपुरा (रोरा) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो गांव की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है। गांव में मोक्षधाम यानी श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में अपने ही खेत में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बताया गया कि मृतका लौंगश्री के अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में उचित स्थान उपलब्ध नहीं था। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले रास्ते भी कीचड़ से भरे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को शव लेकर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीपेंद्र के मकान से ज्ञान सिंह के मकान तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है जलभराव की समस्या है अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी खेतों का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है? आखिर ग्राम मानपुरा में अब तक श्मशान घाट क्यों नहीं बना? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है? और यदि जानकारी है, तो मोक्षधाम निर्माण और रास्ते की व्यवस्था कब तक होगी? ग्रामीणों की मांग है कि गांव में जल्द से जल्द व्यवस्थित श्मशान घाट और वहां तक पक्का रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
    2
    मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार!
रास्तों में कीचड़ भरा
मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार!
कीचड़ भरे रास्तों से होकर पहुंचते हैं ग्रामीण, आखिर गांव में श्मशान घाट कब बनेगा?
धर्मेंद्र राजपूत ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट
खबर माधोगढ़, जालौन से।
जालौन जिले के तहसील माधोगढ़ क्षेत्र के थाना रेढ़र अंतर्गत ग्राम मानपुरा (रोरा) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो गांव की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है।
गांव में मोक्षधाम यानी श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में अपने ही खेत में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बताया गया कि मृतका लौंगश्री के अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में उचित स्थान उपलब्ध नहीं था।
सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले रास्ते भी कीचड़ से भरे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को शव लेकर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दीपेंद्र के मकान से ज्ञान सिंह के मकान तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है जलभराव की समस्या है 
अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी खेतों का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है?
आखिर ग्राम मानपुरा में अब तक श्मशान घाट क्यों नहीं बना?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?
और यदि जानकारी है, तो मोक्षधाम निर्माण और रास्ते की व्यवस्था कब तक होगी?
ग्रामीणों की मांग है कि गांव में जल्द से जल्द व्यवस्थित श्मशान घाट और वहां तक पक्का रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
    user_धर्मेंद्र राजपूत
    धर्मेंद्र राजपूत
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता ये है नगर जालौन… और आप देख रहे हैं नीले आसमान की काली तस्वीर। कहीं सड़क किनारे खंभे खड़े हैं, लाइटें लगी हैं, लेकिन उजाला नहीं है… तो कहीं बिजली का जर्जर खंभा जमीन पर पड़ा हादसे का इंतजार कर रहा है। जालौन-उरई चौराहा से कोंच चौराहा तक प्रमुख मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ लाइटें पोल से गिरने के बाद निकाल ली गई हैं, जिसके चलते रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 100 करोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया… जनपद में भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की गई। लेकिन सवाल ये है कि शहर की सड़कों पर अंधेरे में खड़े इन खंभों की तरफ आखिर कब नजर जाएगी? हालांकि, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने जनहित को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को कंपनी के कर्मचारी मरम्मत के लिए ले गए हैं और जल्द ही संबंधित पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी। लेकिन कहानी सिर्फ स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है। जालौन के मोहल्ला घुआताल से भी बिजली व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां एक बिजली का खंभा जर्जर हालत में टूटा पड़ा है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत विधायक जी और बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ऐसे में सवाल उठता है— आखिर कब तक मिलेगी तारीख पर तारीख? क्योंकि अगर समय रहते इस जर्जर खंभे को ठीक नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। फिलहाल एक बार फिर 2 से 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अब देखना होगा कि इस बार आश्वासन जमीन पर कितना उतरता है और जर्जर खंभे की समस्या का समाधान कब तक होता है। आप अपने आसपास की समस्याओं को हमारे कमेंट बॉक्स में बताइए। हम आपकी आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाएंगे और आपकी समस्या को सबसे पहले, सबसे आगे दिखाएंगे। जालौन और आसपास की हर जरूरी खबर के लिए Dainik Subah को फॉलो जरूर करें। दैनिक सुबह — सच के साथ हर सुबह।
    1
    खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता

खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता
ये है नगर जालौन… और आप देख रहे हैं नीले आसमान की काली तस्वीर।
कहीं सड़क किनारे खंभे खड़े हैं, लाइटें लगी हैं, लेकिन उजाला नहीं है… तो कहीं बिजली का जर्जर खंभा जमीन पर पड़ा हादसे का इंतजार कर रहा है।
जालौन-उरई चौराहा से कोंच चौराहा तक प्रमुख मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ लाइटें पोल से गिरने के बाद निकाल ली गई हैं, जिसके चलते रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 100 करोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया… जनपद में भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की गई।
लेकिन सवाल ये है कि शहर की सड़कों पर अंधेरे में खड़े इन खंभों की तरफ आखिर कब नजर जाएगी?
हालांकि, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने जनहित को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को कंपनी के कर्मचारी मरम्मत के लिए ले गए हैं और जल्द ही संबंधित पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी।
लेकिन कहानी सिर्फ स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है।
जालौन के मोहल्ला घुआताल से भी बिजली व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है।
यहां एक बिजली का खंभा जर्जर हालत में टूटा पड़ा है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत विधायक जी और बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
ऐसे में सवाल उठता है—
आखिर कब तक मिलेगी तारीख पर तारीख?
क्योंकि अगर समय रहते इस जर्जर खंभे को ठीक नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
फिलहाल एक बार फिर 2 से 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अब देखना होगा कि इस बार आश्वासन जमीन पर कितना उतरता है और जर्जर खंभे की समस्या का समाधान कब तक होता है।
आप अपने आसपास की समस्याओं को हमारे कमेंट बॉक्स में बताइए।
हम आपकी आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाएंगे और आपकी समस्या को सबसे पहले, सबसे आगे दिखाएंगे।
जालौन और आसपास की हर जरूरी खबर के लिए Dainik Subah को फॉलो जरूर करें।
दैनिक सुबह — सच के साथ हर सुबह।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चंदौसी का ऐतिहासिक गणेश चौथ मेला: एक छोटे प्रयास से भव्य परंपरा तक का सफर चंदौसी (संभल)। 'आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता की अनोखी मिसाल' बन चुका चंदौसी का गणेश चौथ मेला आज अपने विशाल स्वरूप के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। इस ऐतिहासिक मेले की नींव वर्ष 1961 में चंदौसी के प्रथम एमबीबीएस और एमडी चिकित्सक डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा रखी गई थी। शुरुआत में उन्होंने अपने हाथों से भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा तैयार की और उसे ठेले पर रखकर नगर में शोभायात्रा निकाली थी।एक छोटे प्रयास से विशाल मेले का रूप में तब्दील हो गई।शुरुआती दिनों में गणेश मंदिर के आसपास केवल पूजा-अर्चना और प्रसाद की कुछ दुकानें ही लगती थीं। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और यह आयोजन एक बड़े मेले के रूप में तब्दील हो गया। शुरुआत में यह मेला केवल सात दिन तक आयोजित होता था, जो समय के साथ बढ़कर अब करीब 21 दिनों तक चलता है।बढ़ती भीड़ और असुविधा को देखते हुए डॉ. गिरिराज किशोर ने मंदिर के आसपास की जमीन लेकर मेले को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया, जो आज चंदौसी की पहचान बन चुका है। दिसंबर 2021 में डॉ. गिरिराज किशोर का निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई यह परंपरा उनके निधन के बाद भी निरंतर आगे बढ़ रही है। वर्तमान में डॉ साहब के परिवार के मनोज कुमार मीनू, रवींद्र कुमार, ललित किशोर गुप्ता, डॉ राजीव कुमार,संजय गुप्ता व वरदान गुप्ता इस पर परंपरा को अपने संसाधनों व प्रयासों से जारी रखे हुए है। साथ में परिवार की बहू श्रीमती योजना गुप्ता जो कि देश की अग्रणी समाज सेवी संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 5 की यूनिट निदेशक भी है इस परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार का पूरी तरह से सहयोग कर रही है। वर्ष 2026 में मेले का 66वां आयोजन 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी है। मेले को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 16 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 317 दुकानों का आवंटन किया गया है।इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भव्य रथयात्रा और आकर्षक झांकियां हैं। समय के साथ एक छोटी सी शोभायात्रा ने अब एक भव्य रूप ले लिया है। वर्तमान में स्वचालित (ऑटोमैटिक) झांकियां और रथयात्रा इस मेले का मुख्य आकर्षण होती हैं, जिन्हें देखने दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ चंदौसी पहुंचते हैं। मेले की मुख्य बातें (एक नजर में) शुरुआत: वर्ष 1961 में डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा। वर्तमान अवधि: 21 दिन।वर्ष 2026 में आयोजन तिथि: 12 सितंबर से 2 अक्टूबर। ब्लॉकों की संख्या: 16 ब्लॉक।दुकानों का आवंटन: 317 दुकानें। मुख्य स्वरूप: भव्य रथयात्रा, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
    4
    चंदौसी का ऐतिहासिक गणेश चौथ मेला: एक छोटे प्रयास से भव्य परंपरा तक का सफर 
चंदौसी (संभल)। 'आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता की अनोखी मिसाल' बन चुका चंदौसी का गणेश चौथ मेला आज अपने विशाल स्वरूप के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। इस ऐतिहासिक मेले की नींव वर्ष 1961 में चंदौसी के प्रथम एमबीबीएस और एमडी चिकित्सक डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा रखी गई थी। शुरुआत में उन्होंने अपने हाथों से भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा तैयार की और उसे ठेले पर रखकर नगर में शोभायात्रा निकाली थी।एक छोटे प्रयास से विशाल मेले का रूप में तब्दील हो गई।शुरुआती दिनों में गणेश मंदिर के आसपास केवल पूजा-अर्चना और प्रसाद की कुछ दुकानें ही लगती थीं। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और यह आयोजन एक बड़े मेले के रूप में तब्दील हो गया। शुरुआत में यह मेला केवल सात दिन तक आयोजित होता था, जो समय के साथ बढ़कर अब करीब 21 दिनों तक चलता है।बढ़ती भीड़ और असुविधा को देखते हुए डॉ. गिरिराज किशोर ने मंदिर के आसपास की जमीन लेकर मेले को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया, जो आज चंदौसी की पहचान बन चुका है। दिसंबर 2021 में डॉ. गिरिराज किशोर का निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई यह परंपरा उनके निधन के बाद भी निरंतर आगे बढ़ रही है। वर्तमान में डॉ साहब के परिवार के मनोज कुमार मीनू, रवींद्र कुमार, ललित किशोर गुप्ता, डॉ राजीव कुमार,संजय गुप्ता व वरदान गुप्ता इस पर परंपरा को अपने संसाधनों व प्रयासों से जारी रखे हुए है।
साथ में परिवार की बहू श्रीमती योजना गुप्ता जो कि देश की अग्रणी समाज सेवी संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 5 की यूनिट निदेशक भी है इस परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार का पूरी तरह से सहयोग कर रही है।
वर्ष 2026 में मेले का 66वां आयोजन  12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी है।
मेले को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 16 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 317 दुकानों का आवंटन किया गया है।इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भव्य रथयात्रा और आकर्षक झांकियां हैं। समय के साथ एक छोटी सी शोभायात्रा ने अब एक भव्य रूप ले लिया है। वर्तमान में स्वचालित (ऑटोमैटिक) झांकियां और रथयात्रा इस मेले का मुख्य आकर्षण होती हैं, जिन्हें देखने दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ चंदौसी पहुंचते हैं।
मेले की मुख्य बातें
(एक नजर में)
शुरुआत: वर्ष 1961 में डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा।
वर्तमान अवधि: 21 दिन।वर्ष 2026 में आयोजन तिथि: 12 सितंबर से 2 अक्टूबर।
ब्लॉकों की संख्या: 16 ब्लॉक।दुकानों का आवंटन: 317 दुकानें।
मुख्य स्वरूप: भव्य रथयात्रा, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
    user_Vipin Mittal
    Vipin Mittal
    Business Centre औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शोभायात्रा के दौरान विभिन्न रथों पर विराजमान देवी- देवताओं की सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र* *औरैया में विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा का हुआ भव्य आयोजन* *औरैया।* शहर के महावीरगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा विश्वकर्मा पूजा के बाद आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी। इससे पहले विश्वकर्मा का पूजन पंडित हरि प्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के ओमप्रकाश ओझा, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेशचंद्र शर्मा,नाथूराम शर्मा,चंद्र प्रकाश शर्मा,रामकुमार शर्मा,अवधेश शर्मा, मुकेश शर्मा,हरिशंकर शर्मा, वैजनाथ शर्मा व राजेश शर्मा आदि के सहयोग से कराया। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मांगों पर बैंडबाजों के साथ भ्रमण करते हुए पुनः गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न रथों पर विराजमान सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में श्रद्धालु भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। . विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में आज 17 सितंबर गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा का आयोजित कार्यक्रम शहर के महावीरगंज स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में हुआ। शोभायात्रा गेस्ट हाउस से चलकर शहर के विभिन्न मांगों से दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, जिला अस्पताल रोड, ब्लॉक गेट, पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा, जिलाजजी रोड, पुराना फफूंद मार्ग,भोलेश्वर मंदिर, द्विवेदी गेस्ट हाउस बांया,प्रधान डाकघर होते हुए पुनः गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल लोगों को शहर में जगह-जगह सम्मान के साथ जलपान भी कराया गया। शोभायात्रा के दौरान बैडबाजों की धुन पर शिव-पार्वती स्वरूप धारी कलाकारों के साथ तमाम युवा थिरक रहे थे। कार्यक्रम समापन के उपरांत उपरोक्त गेस्ट हाउस में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रृद्धालु भक्तगणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा के दौरान पूर्व विधायक मदन गौतम,पूर्व उप निरीक्षक रामासरे विश्वकर्मा,रानी शर्मा,गीता शर्मा,शैलेंद्र शर्मा,लालू शर्मा,पवन ओझा,श्रीकृष्ण शर्मा,उमाशंकर शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,भानु विश्वकर्मा, रामचंद्र शर्मा,राजेंद्र शर्मा,अनिल शर्मा,बड़े शर्मा,सदाचारी शर्मा, चतुर्भुज शर्मा,रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा आदि शामिल रहें। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहें।
    1
    शोभायात्रा के दौरान विभिन्न रथों पर विराजमान देवी- देवताओं की सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र*  
*औरैया में विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा का हुआ भव्य आयोजन*       
*औरैया।* शहर के महावीरगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा विश्वकर्मा पूजा के बाद आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी। इससे पहले विश्वकर्मा का पूजन पंडित हरि प्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के ओमप्रकाश ओझा, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेशचंद्र शर्मा,नाथूराम शर्मा,चंद्र प्रकाश शर्मा,रामकुमार शर्मा,अवधेश शर्मा, मुकेश शर्मा,हरिशंकर शर्मा, वैजनाथ शर्मा व राजेश शर्मा आदि के सहयोग से कराया। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मांगों पर बैंडबाजों के साथ भ्रमण करते हुए पुनः गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न रथों पर विराजमान सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में श्रद्धालु भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।                                         .    विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में आज 17 सितंबर गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा का आयोजित कार्यक्रम  शहर के महावीरगंज स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में हुआ। शोभायात्रा गेस्ट हाउस से चलकर शहर के विभिन्न मांगों से दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, जिला अस्पताल रोड,  ब्लॉक गेट, पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा, जिलाजजी रोड, पुराना फफूंद मार्ग,भोलेश्वर मंदिर, द्विवेदी गेस्ट हाउस बांया,प्रधान डाकघर होते हुए पुनः गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल लोगों को शहर में जगह-जगह सम्मान के साथ जलपान भी कराया गया। शोभायात्रा के दौरान बैडबाजों की धुन पर  शिव-पार्वती स्वरूप धारी कलाकारों के साथ तमाम युवा थिरक रहे थे। कार्यक्रम समापन के उपरांत उपरोक्त गेस्ट हाउस में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रृद्धालु भक्तगणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा के दौरान पूर्व विधायक मदन गौतम,पूर्व उप निरीक्षक रामासरे विश्वकर्मा,रानी शर्मा,गीता शर्मा,शैलेंद्र शर्मा,लालू शर्मा,पवन ओझा,श्रीकृष्ण शर्मा,उमाशंकर शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,भानु विश्वकर्मा, रामचंद्र शर्मा,राजेंद्र शर्मा,अनिल शर्मा,बड़े शर्मा,सदाचारी शर्मा, चतुर्भुज शर्मा,रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा आदि शामिल रहें। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहें।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रांर्गत ग्राम परी पणरिया में शराब के ठेके में चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट।*
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रांर्गत ग्राम परी पणरिया  में शराब के ठेके में चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई। जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
    1
    जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • अजीतमल कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया औरैया कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा, अजीतमल पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा, अजीतमल कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 23,000 की रकम में से ₹21,200 बरामद की गई, जबकि ₹1,800 खर्च होना बताया गया, पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा।
    1
    अजीतमल कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया
औरैया
कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा, 
अजीतमल पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा,
अजीतमल कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया,
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 23,000 की रकम में से ₹21,200 बरामद की गई,
जबकि ₹1,800 खर्च होना बताया गया,
पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.