logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता ये है नगर जालौन… और आप देख रहे हैं नीले आसमान की काली तस्वीर। कहीं सड़क किनारे खंभे खड़े हैं, लाइटें लगी हैं, लेकिन उजाला नहीं है… तो कहीं बिजली का जर्जर खंभा जमीन पर पड़ा हादसे का इंतजार कर रहा है। जालौन-उरई चौराहा से कोंच चौराहा तक प्रमुख मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ लाइटें पोल से गिरने के बाद निकाल ली गई हैं, जिसके चलते रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 100 करोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया… जनपद में भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की गई। लेकिन सवाल ये है कि शहर की सड़कों पर अंधेरे में खड़े इन खंभों की तरफ आखिर कब नजर जाएगी? हालांकि, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने जनहित को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को कंपनी के कर्मचारी मरम्मत के लिए ले गए हैं और जल्द ही संबंधित पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी। लेकिन कहानी सिर्फ स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है। जालौन के मोहल्ला घुआताल से भी बिजली व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां एक बिजली का खंभा जर्जर हालत में टूटा पड़ा है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत विधायक जी और बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ऐसे में सवाल उठता है— आखिर कब तक मिलेगी तारीख पर तारीख? क्योंकि अगर समय रहते इस जर्जर खंभे को ठीक नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। फिलहाल एक बार फिर 2 से 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अब देखना होगा कि इस बार आश्वासन जमीन पर कितना उतरता है और जर्जर खंभे की समस्या का समाधान कब तक होता है। आप अपने आसपास की समस्याओं को हमारे कमेंट बॉक्स में बताइए। हम आपकी आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाएंगे और आपकी समस्या को सबसे पहले, सबसे आगे दिखाएंगे। जालौन और आसपास की हर जरूरी खबर के लिए Dainik Subah को फॉलो जरूर करें। दैनिक सुबह — सच के साथ हर सुबह।

17 hrs ago
user_Kishan kumar
Kishan kumar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता ये है नगर जालौन… और आप देख रहे हैं नीले आसमान की काली तस्वीर। कहीं सड़क किनारे खंभे खड़े हैं, लाइटें लगी हैं, लेकिन उजाला नहीं है… तो कहीं बिजली का जर्जर खंभा जमीन पर पड़ा हादसे का इंतजार कर रहा है। जालौन-उरई चौराहा से कोंच चौराहा तक प्रमुख मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ लाइटें पोल से गिरने के बाद निकाल ली गई हैं, जिसके चलते रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 100 करोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया… जनपद में भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की गई। लेकिन सवाल ये है कि शहर की सड़कों पर अंधेरे में खड़े इन खंभों की तरफ आखिर कब नजर जाएगी? हालांकि, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने जनहित को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को कंपनी के कर्मचारी मरम्मत के लिए ले गए हैं और जल्द ही संबंधित पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी। लेकिन कहानी सिर्फ स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है। जालौन के मोहल्ला घुआताल से भी बिजली व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां एक बिजली का खंभा जर्जर हालत में टूटा पड़ा है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत विधायक जी और बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ऐसे में सवाल उठता है— आखिर कब तक मिलेगी तारीख पर तारीख? क्योंकि अगर समय रहते इस जर्जर खंभे को ठीक नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। फिलहाल एक बार फिर 2 से 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अब देखना होगा कि इस बार आश्वासन जमीन पर कितना उतरता है और जर्जर खंभे की समस्या का समाधान कब तक होता है। आप अपने आसपास की समस्याओं को हमारे कमेंट बॉक्स में बताइए। हम आपकी आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाएंगे और आपकी समस्या को सबसे पहले, सबसे आगे दिखाएंगे। जालौन और आसपास की हर जरूरी खबर के लिए Dainik Subah को फॉलो जरूर करें। दैनिक सुबह — सच के साथ हर सुबह।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी कटेगी 140 सिटिंग विधायकों के टिकट
    1
    उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी कटेगी 140 सिटिंग विधायकों के टिकट
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग। खबर जालौन घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।
    1
    जालौन में आरोपी की गिरफ्तारी पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग।
खबर जालौन 
घटना स्थल से आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल, एसपी से जांच की मांग
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता सौरभ कुमार दोहरे पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर ने 18 सितंबर 2026 को एसपी जालौन को प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर को थाना कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के आरोपी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन, निवासी छिरिया सलेमपुर को पुलिस ने घटना स्थल से पकड़े जाने के बजाय कथित रूप से अन्य स्थान से पकड़ा।
शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है, जबकि पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे प्रकरण में आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मुकदमा संख्या 201/2026 की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए तथा आरोपी को घटना स्थल से पकड़े जाने के बावजूद अन्य स्थान से पकड़े जाने के मामले की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होने से उसे कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर भरोसा कायम रहेगा।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का तीन लोगों पर आरोप, दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उनकी जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को वह दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ पटेल पुत्र श्यामकिशोर, अमन प्रजापति और राहुल प्रजापति एक राय होकर दुकान के अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया गया। अनीस मन्सूरी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गला दबाकर तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का तीन लोगों पर आरोप, दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उनकी जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
शिकायती पत्र के मुताबिक, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को वह दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ पटेल पुत्र श्यामकिशोर, अमन प्रजापति और राहुल प्रजापति एक राय होकर दुकान के अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया गया।
अनीस मन्सूरी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गला दबाकर तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • बैंक खाते से 2.95 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप, वृद्ध महिला ने पुलिस से लगाई गुहार!! जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी वृद्ध महिला रामकुँवर ने गांव के ही रंजीत सिंह उर्फ लल्ला पर धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से करीब 2.95 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली जालौन में शिकायती पत्र देकर जांच, रिपोर्ट दर्ज करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महिला निरक्षर, निसंतान और कम दिखाई देने के कारण बैंक संबंधी काम के लिए रंजीत पर निर्भर थीं। आरोप है कि रंजीत उन्हें मोटरसाइकिल से बैंक ले जाता था और पासबुक भी अपने पास रखता था। महिला का आरोप है कि खाते के संबंध में कागजों पर अंगूठा लगवाकर अलग-अलग तारीखों में रकम निकाली गई। महिला के मुताबिक, खाते से 20 हजार, 40 हजार, 49 हजार, 20 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपये समेत करीब 2.95 लाख रुपये निकाले गए। 15 सितंबर 2026 को दवा के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर भतीजों के साथ बैंक पहुंचीं, जहां खाते में महज 9,287 रुपये शेष होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने रंजीत के घर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह उन्हें देखकर वहां से चला गया। महिला ने कुछ परिजनों पर भी जानकारी न देने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। आरोप शिकायतकर्ता के बताए अनुसार हैं; पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
    1
    बैंक खाते से 2.95 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप, वृद्ध महिला ने पुलिस से लगाई गुहार!!
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी वृद्ध महिला रामकुँवर ने गांव के ही रंजीत सिंह उर्फ लल्ला पर धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से करीब 2.95 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली जालौन में शिकायती पत्र देकर जांच, रिपोर्ट दर्ज करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, महिला निरक्षर, निसंतान और कम दिखाई देने के कारण बैंक संबंधी काम के लिए रंजीत पर निर्भर थीं। आरोप है कि रंजीत उन्हें मोटरसाइकिल से बैंक ले जाता था और पासबुक भी अपने पास रखता था। महिला का आरोप है कि खाते के संबंध में कागजों पर अंगूठा लगवाकर अलग-अलग तारीखों में रकम निकाली गई।
महिला के मुताबिक, खाते से 20 हजार, 40 हजार, 49 हजार, 20 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपये समेत करीब 2.95 लाख रुपये निकाले गए। 15 सितंबर 2026 को दवा के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर भतीजों के साथ बैंक पहुंचीं, जहां खाते में महज 9,287 रुपये शेष होने की जानकारी मिली।
इसके बाद महिला ने रंजीत के घर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह उन्हें देखकर वहां से चला गया। महिला ने कुछ परिजनों पर भी जानकारी न देने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। आरोप शिकायतकर्ता के बताए अनुसार हैं; पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फूलों की वर्षा और भक्ति का सैलाब: कालपी में धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन कालपी जालौन कड़ी सुरक्षा के चलते शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा विद्वान पंडित द्वारा वेद मत्रों उच्चारण से पूजा अर्चना की तथा मौजूद भक्तों ने आरती गायन कर गणपति बप्पा मोरया उद्घोष के नारे लगाकर स्थल तथा नगर को चहुओर रोमांचित किया गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजक संदीप गुप्ता सहायक आयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा शिवकुमार कनोडिया पालिका प्रधान लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान प्रेम कुमार गुप्ता संजय गुप्ता पारस पुरवार भोला पुरवार आदि साथियों ने 14 सितंबर से 18 सितंबर दिन शुक्रवार को बड़े धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया गया इसके उपरांत आयोजन सानिध्य मे भक्तगणों ने दो दर्जन बाहन रथ में भगवान गणेश प्रतिमा विराजमान एवं डीजे की ध्वनि से भक्तों की जनसैलाव की उपस्थिति में श्याम पैलेस गेस्ट हाउस महोत्सव उत्सव स्थल से विसर्जन यात्रा आलमपुर चौराहा से होती हुई विसर्जन यात्रा बाजार बताशा चौराहा से होती हुई टरननगंज चौराहा से राम जानकी मंदिर चौराहा से मुन्ना फुल पावर चौराहा हरीगंज चौराहा से राजघाट चौराहा से होती हुई विभिन्न सड़कों से यमुना तट समीप स्थापित सरोवर गड्ढे में जय जय कारों से पूजा अर्चना के उपरांत विसर्जन किया गया विभिन्न सड़कों में निकलने वाली विसर्जन यात्रा में भक्त जनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया मौजूद लोगों ने सर झुका कर स्वयं तथा परिवार खुशी हेतु माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया विसर्जन यात्रा में चलने वाले कार्यक्रम सभी जिम्मेदार सदस्य एवं आयोजक सहायक आयोजक पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला दीपक धवन भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी अवध तिवारी नीतू गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता राजकुमार गुप्ता पतारा शरद शुक्ला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू पाठक सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी सभासद सुनील पटवा कन्हैया मिश्रा रामदत्त मोनस अरविंद शर्मा हर्षित खन्ना आदि लोग मौजूद थे!
    4
    फूलों की वर्षा और भक्ति का सैलाब: कालपी में धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन
कालपी जालौन 
कड़ी सुरक्षा के चलते शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा विद्वान पंडित द्वारा वेद मत्रों उच्चारण से पूजा अर्चना की तथा मौजूद भक्तों ने आरती गायन कर गणपति बप्पा मोरया उद्घोष के नारे लगाकर स्थल तथा नगर को चहुओर रोमांचित किया गणेश महोत्सव  कार्यक्रम आयोजक संदीप गुप्ता सहायक आयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा शिवकुमार कनोडिया पालिका प्रधान लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान प्रेम कुमार गुप्ता संजय गुप्ता पारस पुरवार भोला पुरवार आदि साथियों ने 14 सितंबर से 18 सितंबर दिन शुक्रवार को बड़े धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया गया इसके उपरांत आयोजन सानिध्य मे भक्तगणों ने दो दर्जन बाहन रथ में भगवान गणेश प्रतिमा विराजमान एवं डीजे की ध्वनि से भक्तों की जनसैलाव की उपस्थिति में श्याम पैलेस गेस्ट हाउस महोत्सव उत्सव स्थल से विसर्जन यात्रा आलमपुर चौराहा से होती हुई विसर्जन यात्रा बाजार बताशा चौराहा से होती हुई टरननगंज चौराहा से राम जानकी मंदिर चौराहा से मुन्ना फुल पावर चौराहा हरीगंज चौराहा से राजघाट चौराहा से होती हुई विभिन्न सड़कों से यमुना तट समीप स्थापित सरोवर गड्ढे में जय जय कारों से पूजा अर्चना के उपरांत विसर्जन किया गया विभिन्न सड़कों में निकलने वाली विसर्जन यात्रा में भक्त जनों ने फूलों की वर्षा कर  स्वागत किया मौजूद लोगों ने सर झुका कर स्वयं तथा परिवार खुशी हेतु माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया विसर्जन यात्रा में चलने वाले कार्यक्रम  सभी जिम्मेदार सदस्य एवं आयोजक सहायक आयोजक पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला दीपक धवन भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी अवध तिवारी नीतू गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता राजकुमार गुप्ता पतारा शरद शुक्ला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू पाठक सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी सभासद सुनील पटवा कन्हैया मिश्रा रामदत्त मोनस  अरविंद शर्मा हर्षित खन्ना आदि लोग मौजूद थे!
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा डीजे की धुनों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में टुंडे तिवारी, जयदीप तिवारी, रुद्र प्रताप पूर्व सेक्टर प्रभारी जमील खान, ऋषि गुप्ता, कज्जू तिवारी, सुनील, कुलदीप, हरि सिंह, धीरज, जीतू, सौरभ, चंदन, राम मोहन, आर्यन ठाकुर और निक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह अपने हमराहियों सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव और सौरभ के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की। यात्रा के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
    1
    छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा

छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा
डीजे की धुनों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव
जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए।
डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विसर्जन यात्रा में टुंडे तिवारी, जयदीप तिवारी, रुद्र प्रताप पूर्व सेक्टर प्रभारी 
जमील खान, ऋषि गुप्ता, कज्जू तिवारी, सुनील, कुलदीप, हरि सिंह, धीरज, जीतू, सौरभ, चंदन, राम मोहन, आर्यन ठाकुर और निक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह अपने हमराहियों सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव और सौरभ के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की।
यात्रा के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई। जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
    1
    जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गायर के खेतों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग। उरई (जालौन)।ग्राम गायर के बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव के करीब 500 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हैं। जलभराव के चलते पिछले करीब चार वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही पानी में विषैले कीट-पतंगों के पनपने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकालने के लिए उरई-जालौन मार्ग के किनारे नाला खुदवाने अथवा संपर्क मार्ग को काटकर पानी की निकासी कराने की मांग की है। इसके अलावा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा फोरलेन सड़क से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मौके पर -देव सिंह पटेल जालौन तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, लोकेन्द्र सिंह,हितेश,तारा सिंह,संतकुमार,अजय कुमार, अंकित कुमार,केशव भारती, वसीर,अशोक कुमार,रामजी,तेज नारायण सिंह, रामराजा पटेल,ऋषि, संदीप,अमरेंद्र,संतोष,अरविन्द कुमार, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    गायर के खेतों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग।
उरई (जालौन)।ग्राम गायर के बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव के करीब 500 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हैं। जलभराव के चलते पिछले करीब चार वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही पानी में विषैले कीट-पतंगों के पनपने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकालने के लिए उरई-जालौन मार्ग के किनारे नाला खुदवाने अथवा संपर्क मार्ग को काटकर पानी की निकासी कराने की मांग की है। इसके अलावा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा फोरलेन सड़क से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। 
इस मौके पर -देव सिंह पटेल जालौन तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, लोकेन्द्र सिंह,हितेश,तारा सिंह,संतकुमार,अजय कुमार, अंकित कुमार,केशव भारती, वसीर,अशोक कुमार,रामजी,तेज नारायण सिंह, रामराजा पटेल,ऋषि, संदीप,अमरेंद्र,संतोष,अरविन्द कुमार, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके। रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की। रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा
कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई।
निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके।
रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की।
रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.