logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गायर के खेतों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग। उरई (जालौन)।ग्राम गायर के बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव के करीब 500 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हैं। जलभराव के चलते पिछले करीब चार वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही पानी में विषैले कीट-पतंगों के पनपने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकालने के लिए उरई-जालौन मार्ग के किनारे नाला खुदवाने अथवा संपर्क मार्ग को काटकर पानी की निकासी कराने की मांग की है। इसके अलावा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा फोरलेन सड़क से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मौके पर -देव सिंह पटेल जालौन तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, लोकेन्द्र सिंह,हितेश,तारा सिंह,संतकुमार,अजय कुमार, अंकित कुमार,केशव भारती, वसीर,अशोक कुमार,रामजी,तेज नारायण सिंह, रामराजा पटेल,ऋषि, संदीप,अमरेंद्र,संतोष,अरविन्द कुमार, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

गायर के खेतों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग। उरई (जालौन)।ग्राम गायर के बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव के करीब 500 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हैं। जलभराव के चलते पिछले करीब चार वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही पानी में विषैले कीट-पतंगों के पनपने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकालने के लिए उरई-जालौन मार्ग के किनारे नाला खुदवाने अथवा संपर्क मार्ग को काटकर पानी की निकासी कराने की मांग की है। इसके अलावा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा फोरलेन सड़क से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मौके पर -देव सिंह पटेल जालौन तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, लोकेन्द्र सिंह,हितेश,तारा सिंह,संतकुमार,अजय कुमार, अंकित कुमार,केशव भारती, वसीर,अशोक कुमार,रामजी,तेज नारायण सिंह, रामराजा पटेल,ऋषि, संदीप,अमरेंद्र,संतोष,अरविन्द कुमार, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है। मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया। अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है। मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया। अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला
कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है।
मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया।
अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला
कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है।
मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया।
अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके। रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की। रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा
कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई।
निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके।
रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की।
रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा डीजे की धुनों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में टुंडे तिवारी, जयदीप तिवारी, रुद्र प्रताप पूर्व सेक्टर प्रभारी जमील खान, ऋषि गुप्ता, कज्जू तिवारी, सुनील, कुलदीप, हरि सिंह, धीरज, जीतू, सौरभ, चंदन, राम मोहन, आर्यन ठाकुर और निक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह अपने हमराहियों सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव और सौरभ के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की। यात्रा के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
    4
    छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा

डीजे की धुनों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव
जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए।
डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विसर्जन यात्रा में टुंडे तिवारी, जयदीप तिवारी, रुद्र प्रताप पूर्व सेक्टर प्रभारी 
जमील खान, ऋषि गुप्ता, कज्जू तिवारी, सुनील, कुलदीप, हरि सिंह, धीरज, जीतू, सौरभ, चंदन, राम मोहन, आर्यन ठाकुर और निक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह अपने हमराहियों सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव और सौरभ के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की।
यात्रा के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_रणजीत पत्रकार जालौन,
    रणजीत पत्रकार जालौन,
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी । *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। *अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 3. मु0अ0सं0 229/2019 धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 4. मु0अ0सं0 231/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 5. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी। *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक 2. उ0नि0 अवधेश सिंह 3. का0 दिग्विजय सिंह 4. कां0 सुमित चौधरी 5. कां0 मधुर कुमार 6. कां0 रघुराज
    1
    *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया  व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। 
*अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* 
अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि  मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । 
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.	मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।
2.	मु0अ0सं0 290/2018  धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 
3.	मु0अ0सं0 229/2019  धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 
4.	मु0अ0सं0 231/2019  धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 
5.	मु0अ0सं0 506/2016  धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी।
*गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-*
1.	उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक
2.	उ0नि0 अवधेश सिंह 
3.	का0 दिग्विजय सिंह 
4.	कां0  सुमित चौधरी 
5.	कां0  मधुर कुमार
6.	कां0  रघुराज
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लेखपालों ने पीड़ित बच्चियों को घर ग्रहस्थी का सामान उपलब्ध कराकर चेहरा पर मुस्कान लाई अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता पिता की मृत्यु के बाद दादी की भी मृत्यु होने के बाद बेसहारा हुई छह बहनों के मामले में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एक बार फिर से सिलिंडर, गैस व राशन समेत घर गृहस्थी के सामान की व्यवस्था की। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया थाा। उनकी छह बेटियां थीं। जिनमें अंजली (14) सबसे बड़ी, दिव्या (12), प्रतिज्ञा (10), शिवानी (8), नंदिनी (7), पलक (5), दीक्षा (4) और दो बेटियां हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। अब बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों को पाल रही थीं। लेकिन 13 सितंबर को उनका भी देहांत हो गया। दादी के देहांत के बाद सभी बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। यह जानकारी होने पर सदरद लेखपाल वैभव त्रिपाठी समेत पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि ने बच्चियों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें राशन आदि सामग्री दी। इसके बाद लेखपाल एक बार फिर बच्चियों से मिले जहां उन्होंने बच्चियों को गैस चूल्हा, सिलिंडर, राशन, चटाई खाना बनाने के बर्तन आदि दिए। लेख्पालों द्वारा की गई सहायता के लिए बेसहारा बच्चियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
    3
    लेखपालों ने पीड़ित बच्चियों को घर ग्रहस्थी का सामान उपलब्ध कराकर चेहरा पर मुस्कान लाई
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता पिता की मृत्यु के बाद दादी की भी मृत्यु होने के बाद बेसहारा हुई छह बहनों के मामले में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एक बार फिर से सिलिंडर, गैस व राशन समेत घर गृहस्थी के सामान की व्यवस्था की। 
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया थाा। उनकी छह बेटियां थीं। जिनमें अंजली (14) सबसे बड़ी, दिव्या (12), प्रतिज्ञा (10), शिवानी (8), नंदिनी (7), पलक (5), दीक्षा (4) और दो बेटियां हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। अब बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों को पाल रही थीं। लेकिन 13 सितंबर को उनका भी देहांत हो गया। दादी के देहांत के बाद सभी बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। यह जानकारी होने पर सदरद लेखपाल वैभव त्रिपाठी समेत पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि ने बच्चियों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें राशन आदि सामग्री दी। इसके बाद लेखपाल एक बार फिर बच्चियों से मिले जहां उन्होंने बच्चियों को गैस चूल्हा, सिलिंडर, राशन, चटाई खाना बनाने के बर्तन आदि दिए। लेख्पालों द्वारा की गई सहायता के लिए बेसहारा बच्चियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार! रास्तों में कीचड़ भरा मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार! कीचड़ भरे रास्तों से होकर पहुंचते हैं ग्रामीण, आखिर गांव में श्मशान घाट कब बनेगा? धर्मेंद्र राजपूत ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट खबर माधोगढ़, जालौन से। जालौन जिले के तहसील माधोगढ़ क्षेत्र के थाना रेढ़र अंतर्गत ग्राम मानपुरा (रोरा) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो गांव की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है। गांव में मोक्षधाम यानी श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में अपने ही खेत में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बताया गया कि मृतका लौंगश्री के अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में उचित स्थान उपलब्ध नहीं था। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले रास्ते भी कीचड़ से भरे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को शव लेकर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीपेंद्र के मकान से ज्ञान सिंह के मकान तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है जलभराव की समस्या है अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी खेतों का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है? आखिर ग्राम मानपुरा में अब तक श्मशान घाट क्यों नहीं बना? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है? और यदि जानकारी है, तो मोक्षधाम निर्माण और रास्ते की व्यवस्था कब तक होगी? ग्रामीणों की मांग है कि गांव में जल्द से जल्द व्यवस्थित श्मशान घाट और वहां तक पक्का रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
    2
    मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार!
रास्तों में कीचड़ भरा
मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार!
कीचड़ भरे रास्तों से होकर पहुंचते हैं ग्रामीण, आखिर गांव में श्मशान घाट कब बनेगा?
धर्मेंद्र राजपूत ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट
खबर माधोगढ़, जालौन से।
जालौन जिले के तहसील माधोगढ़ क्षेत्र के थाना रेढ़र अंतर्गत ग्राम मानपुरा (रोरा) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो गांव की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है।
गांव में मोक्षधाम यानी श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में अपने ही खेत में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बताया गया कि मृतका लौंगश्री के अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में उचित स्थान उपलब्ध नहीं था।
सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले रास्ते भी कीचड़ से भरे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को शव लेकर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दीपेंद्र के मकान से ज्ञान सिंह के मकान तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है जलभराव की समस्या है 
अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी खेतों का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है?
आखिर ग्राम मानपुरा में अब तक श्मशान घाट क्यों नहीं बना?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?
और यदि जानकारी है, तो मोक्षधाम निर्माण और रास्ते की व्यवस्था कब तक होगी?
ग्रामीणों की मांग है कि गांव में जल्द से जल्द व्यवस्थित श्मशान घाट और वहां तक पक्का रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
    user_धर्मेंद्र राजपूत
    धर्मेंद्र राजपूत
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई। जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
    1
    जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
जालौन। सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों की मदद को बढ़े हाथ, राशन सामग्री के साथ ₹5 हजार की आर्थिक सहायता
जिला जालौन की ग्राम पंचायत सींगपुरा में बेसहारा बच्चियों अंजली, प्रतिज्ञा, नंदिनी, पलक, दीक्षा और दिव्या कठेरिया से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मदद करने वाले व्यक्ति ने बच्चियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना रहा।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है। बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अम्बरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों महिला की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर काटा हंगामा रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    1
    अम्बरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों महिला की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर काटा हंगामा
रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.