लेखपालों ने पीड़ित बच्चियों को घर ग्रहस्थी का सामान उपलब्ध कराकर चेहरा पर मुस्कान लाई अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता पिता की मृत्यु के बाद दादी की भी मृत्यु होने के बाद बेसहारा हुई छह बहनों के मामले में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एक बार फिर से सिलिंडर, गैस व राशन समेत घर गृहस्थी के सामान की व्यवस्था की। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया थाा। उनकी छह बेटियां थीं। जिनमें अंजली (14) सबसे बड़ी, दिव्या (12), प्रतिज्ञा (10), शिवानी (8), नंदिनी (7), पलक (5), दीक्षा (4) और दो बेटियां हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। अब बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों को पाल रही थीं। लेकिन 13 सितंबर को उनका भी देहांत हो गया। दादी के देहांत के बाद सभी बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। यह जानकारी होने पर सदरद लेखपाल वैभव त्रिपाठी समेत पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि ने बच्चियों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें राशन आदि सामग्री दी। इसके बाद लेखपाल एक बार फिर बच्चियों से मिले जहां उन्होंने बच्चियों को गैस चूल्हा, सिलिंडर, राशन, चटाई खाना बनाने के बर्तन आदि दिए। लेख्पालों द्वारा की गई सहायता के लिए बेसहारा बच्चियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
लेखपालों ने पीड़ित बच्चियों को घर ग्रहस्थी का सामान उपलब्ध कराकर चेहरा पर मुस्कान लाई अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता पिता की मृत्यु के बाद दादी की भी मृत्यु होने के बाद बेसहारा हुई छह बहनों के मामले में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एक बार फिर से सिलिंडर, गैस व राशन समेत घर गृहस्थी के सामान की व्यवस्था की। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया थाा। उनकी छह
बेटियां थीं। जिनमें अंजली (14) सबसे बड़ी, दिव्या (12), प्रतिज्ञा (10), शिवानी (8), नंदिनी (7), पलक (5), दीक्षा (4) और दो बेटियां हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। अब बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों को पाल रही थीं। लेकिन 13 सितंबर को उनका भी देहांत हो गया। दादी
के देहांत के बाद सभी बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। यह जानकारी होने पर सदरद लेखपाल वैभव त्रिपाठी समेत पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि ने बच्चियों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें राशन आदि सामग्री दी। इसके बाद लेखपाल एक बार फिर बच्चियों से मिले जहां उन्होंने बच्चियों को गैस चूल्हा, सिलिंडर, राशन, चटाई खाना बनाने के बर्तन आदि दिए। लेख्पालों द्वारा की गई सहायता के लिए बेसहारा बच्चियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
- 500 एकड़ खेत पानी में डूबे, किसान बोले—निकासी नहीं हुई तो फसल भी गई, खेती भी गई! जालौन। बारिश के बाद ग्राम गायर में जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के 500 एकड़ से अधिक खेत पानी में डूबे होने का दावा करते हुए किसानों ने जल निकासी और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। किसानों का कहना है कि करीब चार वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से फसलें खराब हो रही हैं और विषैले कीट-पतंगों का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने उरई-जालौन मार्ग किनारे नाला खुदवाने, संपर्क मार्ग काटकर पानी निकासी कराने तथा फोरलेन से जुड़े लिंक मार्ग की बंद पुलिया खुलवाने की मांग की। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। इस दौरान भाकियू जालौन तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के साथ लोकेन्द्र सिंह, हितेश, अंकित कुमार, केशव भारती, वसीर, अशोक कुमार, रामजी, तेज नारायण सिंह, समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो.79051843711
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में एक जनरल स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे कोंच पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक एक साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में एक जनरल स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे कोंच पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक एक साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया1
- जालौन जिले के विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर हाजिर है और नाम है खबरनामा1
- छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा डीजे की धुनों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में टुंडे तिवारी, जयदीप तिवारी, रुद्र प्रताप पूर्व सेक्टर प्रभारी जमील खान, ऋषि गुप्ता, कज्जू तिवारी, सुनील, कुलदीप, हरि सिंह, धीरज, जीतू, सौरभ, चंदन, राम मोहन, आर्यन ठाकुर और निक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह अपने हमराहियों सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव और सौरभ के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की। यात्रा के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- लेखपालों ने पीड़ित बच्चियों को घर ग्रहस्थी का सामान उपलब्ध कराकर चेहरा पर मुस्कान लाई अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता पिता की मृत्यु के बाद दादी की भी मृत्यु होने के बाद बेसहारा हुई छह बहनों के मामले में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एक बार फिर से सिलिंडर, गैस व राशन समेत घर गृहस्थी के सामान की व्यवस्था की। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया थाा। उनकी छह बेटियां थीं। जिनमें अंजली (14) सबसे बड़ी, दिव्या (12), प्रतिज्ञा (10), शिवानी (8), नंदिनी (7), पलक (5), दीक्षा (4) और दो बेटियां हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। अब बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों को पाल रही थीं। लेकिन 13 सितंबर को उनका भी देहांत हो गया। दादी के देहांत के बाद सभी बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। यह जानकारी होने पर सदरद लेखपाल वैभव त्रिपाठी समेत पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि ने बच्चियों को आर्थिक सहायता दी और उन्हें राशन आदि सामग्री दी। इसके बाद लेखपाल एक बार फिर बच्चियों से मिले जहां उन्होंने बच्चियों को गैस चूल्हा, सिलिंडर, राशन, चटाई खाना बनाने के बर्तन आदि दिए। लेख्पालों द्वारा की गई सहायता के लिए बेसहारा बच्चियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।3
- मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार! रास्तों में कीचड़ भरा मोक्षधाम नहीं, इसलिए खेत में करना पड़ा अंतिम संस्कार! कीचड़ भरे रास्तों से होकर पहुंचते हैं ग्रामीण, आखिर गांव में श्मशान घाट कब बनेगा? धर्मेंद्र राजपूत ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट खबर माधोगढ़, जालौन से। जालौन जिले के तहसील माधोगढ़ क्षेत्र के थाना रेढ़र अंतर्गत ग्राम मानपुरा (रोरा) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो गांव की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है। गांव में मोक्षधाम यानी श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में अपने ही खेत में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बताया गया कि मृतका लौंगश्री के अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में उचित स्थान उपलब्ध नहीं था। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले रास्ते भी कीचड़ से भरे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को शव लेकर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीपेंद्र के मकान से ज्ञान सिंह के मकान तक कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है जलभराव की समस्या है अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी खेतों का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है? आखिर ग्राम मानपुरा में अब तक श्मशान घाट क्यों नहीं बना? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है? और यदि जानकारी है, तो मोक्षधाम निर्माण और रास्ते की व्यवस्था कब तक होगी? ग्रामीणों की मांग है कि गांव में जल्द से जल्द व्यवस्थित श्मशान घाट और वहां तक पक्का रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी परिवार को अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।2
- खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता खंभे हैं… लाइटें भी हैं, फिर भी अंधेरा! कहीं टूटा खंभा दे रहा हादसे को न्योता ये है नगर जालौन… और आप देख रहे हैं नीले आसमान की काली तस्वीर। कहीं सड़क किनारे खंभे खड़े हैं, लाइटें लगी हैं, लेकिन उजाला नहीं है… तो कहीं बिजली का जर्जर खंभा जमीन पर पड़ा हादसे का इंतजार कर रहा है। जालौन-उरई चौराहा से कोंच चौराहा तक प्रमुख मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ लाइटें पोल से गिरने के बाद निकाल ली गई हैं, जिसके चलते रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 100 करोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया… जनपद में भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की गई। लेकिन सवाल ये है कि शहर की सड़कों पर अंधेरे में खड़े इन खंभों की तरफ आखिर कब नजर जाएगी? हालांकि, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने जनहित को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को कंपनी के कर्मचारी मरम्मत के लिए ले गए हैं और जल्द ही संबंधित पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएंगी। लेकिन कहानी सिर्फ स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है। जालौन के मोहल्ला घुआताल से भी बिजली व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां एक बिजली का खंभा जर्जर हालत में टूटा पड़ा है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत विधायक जी और बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ऐसे में सवाल उठता है— आखिर कब तक मिलेगी तारीख पर तारीख? क्योंकि अगर समय रहते इस जर्जर खंभे को ठीक नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। फिलहाल एक बार फिर 2 से 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अब देखना होगा कि इस बार आश्वासन जमीन पर कितना उतरता है और जर्जर खंभे की समस्या का समाधान कब तक होता है। आप अपने आसपास की समस्याओं को हमारे कमेंट बॉक्स में बताइए। हम आपकी आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाएंगे और आपकी समस्या को सबसे पहले, सबसे आगे दिखाएंगे। जालौन और आसपास की हर जरूरी खबर के लिए Dainik Subah को फॉलो जरूर करें। दैनिक सुबह — सच के साथ हर सुबह।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है। मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया। अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है। मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया। अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।1