logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इंदरगढ़ में हजारों दीपक जलाकर.. इंदरगढ़ में भी मनाया गया देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन

13 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इंदरगढ़ में हजारों दीपक जलाकर.. इंदरगढ़ में भी मनाया गया देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *ललितपुर में V5 पंचरत्न विश्वकर्मा समाज की भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम संपन्न* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *भामाशाह नरसी जी कुलरिया ने शिक्षा के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की* ललितपुर, उत्तर प्रदेश। भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को ललितपुर उत्तर प्रदेश में V5 पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के सुविख्यात उद्योगपति, नरसी ग्रुप मुंबई के CMD एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरसी जी कुलरिया के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बेताल गौड़ तथा श्री सतीश सोनी, विधायक प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री नरसी जी कुलरिया ने समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता, संगठन और युवा पीढ़ी के विकास को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके संबोधन से उपस्थित समाजजनों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर श्री कुलरिया ने समाज की शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश की ओर से समाजहित में किए गए इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा मुख्य अतिथि श्री नरसी जी कुलरिया का शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्री हरिसिंह गौड़, प्रदेश संरक्षक श्री किशनलाल विश्वकर्मा, प्रदेश संरक्षक श्री रमेश विश्वकर्मा, प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट रामसेवक गौड़, मौ समिति अध्यक्ष श्री लल्लूप्रसाद गौड़, श्री मनोज सोनी, श्री नंदू सोनी, पार्षद एवं अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति ग्वालियर-चंबल संभाग श्री रामबरन गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगतसिंह गौड़, श्री दुर्गाचरण गौड़, डॉ. गोविंद गौड़, श्री पिंटू विश्वकर्मा, श्री घनश्याम विश्वकर्मा, युवा नेता श्री मुकेश गौड़, श्री छविराम विश्वकर्मा, श्री कमलेश विश्वकर्मा, श्री देवेश झा, श्री लवकुश ओझा, श्री प्रमेंद्र झा, श्री कार्तिकेय गौड़, श्री संजीव झा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश ने समाजहित में 21 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा के लिए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया का पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
    1
    *ललितपुर में V5 पंचरत्न विश्वकर्मा समाज की भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम संपन्न*

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

*भामाशाह नरसी जी कुलरिया ने शिक्षा के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की*

ललितपुर, उत्तर प्रदेश। भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को ललितपुर उत्तर प्रदेश में V5 पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के सुविख्यात उद्योगपति, नरसी ग्रुप मुंबई के CMD एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरसी जी कुलरिया के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बेताल गौड़ तथा श्री सतीश सोनी, विधायक प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री नरसी जी कुलरिया ने समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता, संगठन और युवा पीढ़ी के विकास को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके संबोधन से उपस्थित समाजजनों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर श्री कुलरिया ने समाज की शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश की ओर से समाजहित में किए गए इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा मुख्य अतिथि श्री नरसी जी कुलरिया का शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्री हरिसिंह गौड़, प्रदेश संरक्षक श्री किशनलाल विश्वकर्मा, प्रदेश संरक्षक श्री रमेश विश्वकर्मा, प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट रामसेवक गौड़, मौ समिति अध्यक्ष श्री लल्लूप्रसाद गौड़, श्री मनोज सोनी, श्री नंदू सोनी, पार्षद एवं अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति ग्वालियर-चंबल संभाग श्री रामबरन गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगतसिंह गौड़, श्री दुर्गाचरण गौड़, डॉ. गोविंद गौड़, श्री पिंटू विश्वकर्मा, श्री घनश्याम विश्वकर्मा, युवा नेता श्री मुकेश गौड़, श्री छविराम विश्वकर्मा, श्री कमलेश विश्वकर्मा, श्री देवेश झा, श्री लवकुश ओझा, श्री प्रमेंद्र झा, श्री कार्तिकेय गौड़, श्री संजीव झा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश ने समाजहित में 21 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा के लिए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया का पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
    1
    डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस 

संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोहद नगर में गाय की मौत के बाद गौ सेवकों ने नगर पालिका कार्यालय में गाय का शव रखकर किया प्रदर्शन गोहद नगर में एक बीमार गाय की मौत के बाद गौ सेवकों ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर गाय के शव को सीएमओ कार्यालय में रखकर विरोध दर्ज कराया। और नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सीएमओ ने गायों की देखभाल के संबंध में अजय प्रताप सिंह के नाम का आदेश जारी कर दिया है।
    1
    गोहद नगर में गाय की मौत के बाद गौ सेवकों ने नगर पालिका कार्यालय में गाय का शव रखकर किया प्रदर्शन
गोहद नगर में एक बीमार गाय की मौत के बाद गौ सेवकों ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर गाय के शव को सीएमओ कार्यालय में रखकर विरोध दर्ज कराया। और नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सीएमओ ने गायों की देखभाल के संबंध में अजय प्रताप सिंह के नाम  का आदेश जारी कर दिया है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके। रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की। रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोंच,ड्रोन की नजर से मियागंज का सर्वे, रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी में जुटा
कोंच। रेलवे विभाग की टेक्नीशियन टीम ने शुक्रवार को नगर के मियागंज क्षेत्र में प्रस्तावित बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल के आसपास की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई।
निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मियागंज क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया। ड्रोन सर्वे के जरिए बाउंड्रीवाल के आसपास की भौगोलिक स्थिति, रेलवे की भूमि और वर्तमान निर्माण की स्थिति को देखा गया। टीम ने बाउंड्रीवाल में हुई क्षति का भी आकलन किया, ताकि आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके।
रेलवे टीम ने बाउंड्रीवाल के आसपास स्थित दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनसे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बाउंड्रीवाल से जुड़ी समस्याओं और निर्माण को लेकर उनकी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल कर उसे सर्वे रिपोर्ट में शामिल करने की प्रक्रिया की।
रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण और ड्रोन सर्वे को लेकर मियागंज क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाउंड्रीवाल के निर्माण से क्षेत्र की सीमा और रेलवे की भूमि को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक बिंदुओं को दर्ज किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही। रेलवे विभाग की तकनीकी जांच के बाद बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 hrs ago
  • आईटीआई भवन में सभी अतिथियों का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के दौरान भांडेर नगर के आईटीआई भवन में मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों एवं प्रभारी प्राचार्य का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत
    1
    आईटीआई भवन में सभी अतिथियों का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत
विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के दौरान भांडेर नगर के आईटीआई भवन में मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों एवं प्रभारी प्राचार्य का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ अपमान पहले बुलाया कुछ लोगों को थमाए नाम लिखित मधे हुए सम्मान पत्र बाद में नाम पूँछकर हाथ से लिखकर देने लगे पत्र, नाराज पत्रकार लोटे,
    1
    विश्व हिन्दू परिषद  स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ अपमान 
पहले बुलाया  कुछ लोगों को थमाए नाम लिखित  मधे हुए  सम्मान पत्र  बाद में नाम पूँछकर हाथ से लिखकर देने लगे पत्र, नाराज पत्रकार  लोटे,
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक। एंकर सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। वीओ: बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई। बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल: मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीओ/आउट्रो: प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। लोकेशन — सेवढ़ा रिपोर्ट — रामबाबू जाटव मो. 9039 222049
    1
    आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण
लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव 
आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक।
एंकर 
सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
वीओ:
बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए।
वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई।
बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल:
मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वीओ/आउट्रो:
प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
लोकेशन — सेवढ़ा 
रिपोर्ट — रामबाबू जाटव
मो. 9039 222049
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भगवान सूर्य देव के ताप को कैसे विश्वकर्मा जी ने कम किया सुनें भगवान सूर्य देव के ताप की विश्वकर्मा जी द्वारा चलाए गए अस्त्र ने छटाई कर 100% में से 16 अंश शेष रहने दिया तभी सभी जीव जंतु इस पृथ्वी पर रह पाए - आचार्य रामजी शरण यादव
    1
    भगवान सूर्य देव के ताप को कैसे विश्वकर्मा जी ने कम किया सुनें 
भगवान सूर्य देव के ताप की विश्वकर्मा जी द्वारा चलाए गए अस्त्र ने छटाई कर 100% में से 16 अंश शेष रहने दिया तभी सभी जीव जंतु इस पृथ्वी पर रह पाए - आचार्य रामजी शरण यादव
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कोंच में पितृपक्ष में 250 पौधे लगाएगी हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान, अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कोंच (जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी जिले की हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान द्वारा कोंच में आगामी 27 सितंबर को पितृपक्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है। संस्था की ओर से कोंच नगर सहित विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व में भी पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण पर भी संस्था की ओर से लगातार ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले अभियान में वन विभाग का भी सहयोग रहेगा। अभियान के तहत 250 पौधे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। संस्था ने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
इस मौके पर हेल्पिंग एंड सेवा संस्थान झांसी के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुलभ टिकरिया, अनुराग खरे, अतुल मिश्रा, संजय अग्रवाल दतिया वाले तथा वनाधिकारी प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.