logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ललितपुर में V5 पंचरत्न विश्वकर्मा समाज की भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम संपन्न* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *भामाशाह नरसी जी कुलरिया ने शिक्षा के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की* ललितपुर, उत्तर प्रदेश। भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को ललितपुर उत्तर प्रदेश में V5 पंचरत्न विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के सुविख्यात उद्योगपति, नरसी ग्रुप मुंबई के CMD एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरसी जी कुलरिया के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बेताल गौड़ तथा श्री सतीश सोनी, विधायक प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री नरसी जी कुलरिया ने समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता, संगठन और युवा पीढ़ी के विकास को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके संबोधन से उपस्थित समाजजनों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर श्री कुलरिया ने समाज की शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश की ओर से समाजहित में किए गए इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा मुख्य अतिथि श्री नरसी जी कुलरिया का शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्री हरिसिंह गौड़, प्रदेश संरक्षक श्री किशनलाल विश्वकर्मा, प्रदेश संरक्षक श्री रमेश विश्वकर्मा, प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट रामसेवक गौड़, मौ समिति अध्यक्ष श्री लल्लूप्रसाद गौड़, श्री मनोज सोनी, श्री नंदू सोनी, पार्षद एवं अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति ग्वालियर-चंबल संभाग श्री रामबरन गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगतसिंह गौड़, श्री दुर्गाचरण गौड़, डॉ. गोविंद गौड़, श्री पिंटू विश्वकर्मा, श्री घनश्याम विश्वकर्मा, युवा नेता श्री मुकेश गौड़, श्री छविराम विश्वकर्मा, श्री कमलेश विश्वकर्मा, श्री देवेश झा, श्री लवकुश ओझा, श्री प्रमेंद्र झा, श्री कार्तिकेय गौड़, श्री संजीव झा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।भव्य शोभायात्रा एवं सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। विश्वकर्मा जन संगठन मध्य प्रदेश ने समाजहित में 21 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा के लिए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया का पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

17 hrs ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर साहब ने कहा मेले में अधिकतर पहले जैसे ही व्यवस्था है उससे भी बेहतर किसी के दिमाग में यदि सुझाव आ रहा हो तो सुझाव अवश्य दें रतनगढ़ माता मंदिर पर लकी मेले की तैयारी उसके पहले नवरात्रि को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कलेक्टर के द्वारा ली गई
    1
    कलेक्टर साहब ने कहा मेले में अधिकतर पहले जैसे ही व्यवस्था है उससे भी बेहतर किसी के दिमाग में यदि सुझाव आ रहा हो तो सुझाव अवश्य दें
रतनगढ़ माता मंदिर पर लकी मेले की तैयारी उसके पहले नवरात्रि को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कलेक्टर के द्वारा ली गई
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आंदोलनरत लोगों ने भृष्ट नगरपालिका की सी एम ओ की नई खरीदी गाड़ी को पूजा
    1
    आंदोलनरत लोगों ने  भृष्ट नगरपालिका की सी एम ओ की नई खरीदी गाड़ी को पूजा
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्रामीण ने सिंधिया को चेताया, इस बार टाइम पर डाल जाए रोड, नहीं तो मिलेगा नहीं वोट, भड़के सिंधिया
    1
    ग्रामीण ने सिंधिया को चेताया, 
इस बार टाइम पर डाल जाए रोड,
नहीं तो मिलेगा नहीं वोट, भड़के सिंधिया
    user_Tarun Dixit
    Tarun Dixit
    TV News Anchor City Center, Gwalior•
    8 hrs ago
  • डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
    1
    डबरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस 

संतों और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने माहौल में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील कहा वेखटक होकर आए प्रशासन की है पूरी व्यवस्था
    1
    बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील
बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धारावाहिक धाम पर लगेगा भव्य मेला महंत रामदास महाराज ने की लोगों से अपील कहा वेखटक होकर आए प्रशासन की है पूरी व्यवस्था
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को बुलाकर कहा आप दोनों गाड़ी में मत बैठो मेरी ड्यूटी पर रहो केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को बुलाकर कहा आप दोनों गाड़ी में मत बैठो मेरी ड्यूटी पर रहो
    1
    केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को बुलाकर कहा आप दोनों गाड़ी में मत बैठो मेरी ड्यूटी पर रहो
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को बुलाकर कहा आप दोनों गाड़ी में मत बैठो मेरी ड्यूटी पर रहो
    user_Amit Chauhan
    Amit Chauhan
    तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक। एंकर सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। वीओ: बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई। बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल: मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीओ/आउट्रो: प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। लोकेशन — सेवढ़ा रिपोर्ट — रामबाबू जाटव मो. 9039 222049
    1
    आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक, बैठक के अलावा जिले के थानों का किया निरीक्षण
लोकेशन सेवढ़ा रिपोर्ट रामबाबू जाटव 
आगामी रतनगढ़ लकी मेले को लेकर हुई बैठक।
एंकर 
सेवढ़ा के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि और भाईदूज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर स्वान्पिल वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
वीओ:
बैठक में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए।
वहीं वन विभाग के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में बंदरों और अन्य वन्यजीवों से श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर भी चर्चा की गई।
बाइट – पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल:
मेले में पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर पुलिस व्यवस्था रखने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वीओ/आउट्रो:
प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि और भाईदूज के दौरान रतनगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
लोकेशन — सेवढ़ा 
रिपोर्ट — रामबाबू जाटव
मो. 9039 222049
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकान पर कार्रवाई
    1
    भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई
भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकान पर कार्रवाई
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ अपमान पहले बुलाया कुछ लोगों को थमाए नाम लिखित मधे हुए सम्मान पत्र बाद में नाम पूँछकर हाथ से लिखकर देने लगे पत्र, नाराज पत्रकार लोटे,
    1
    विश्व हिन्दू परिषद  स्थापना दिवस पर पत्रकारों का हुआ अपमान 
पहले बुलाया  कुछ लोगों को थमाए नाम लिखित  मधे हुए  सम्मान पत्र  बाद में नाम पूँछकर हाथ से लिखकर देने लगे पत्र, नाराज पत्रकार  लोटे,
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.