Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकान पर कार्रवाई
DUS Live
भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई भिंड में नबागत एसडीएम महेंद्र सौजन्य ने समाल मोर्चा की धमाकेदार कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकान पर कार्रवाई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राधा अष्टमी के अवसर पर गोहद में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम करीब 7 बजे गोहद नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जुलूस में करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।1
- टावरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार बागचीनी पुलिस ने 15 लाख से अधिक का चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल ईको वाहन किया जब्त बागचीनी/मुरैना। मोबाइल टावरों से उपकरण और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का बागचीनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत का चोरी का माल, वारदात में इस्तेमाल ईको वाहन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मुरैना के साथ-साथ भिंड और ग्वालियर जिले में टावरों से चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को फरियादी रामप्रीत सिकरवार ने बागचीनी थाने में टावर से उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी एटी फिज कंपनी में तकनीशियन है। उसने बताया कि 13 अगस्त की रात जाफराबाद स्थित एयरटेल टावर का नेटवर्क डाउन होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा था। वहां टावर का ताला टूटा मिला और अंदर से उपकरण व अन्य सामान गायब था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मुरैना जिले के देवगढ़, जौरा, चिन्नौनी, सिविल लाइन और मुरैना शहर सहित भिंड जिले के मेहगांव, गोहद, मौ व भिंड तथा ग्वालियर के कम्पू और गिरवाई थाना क्षेत्रों में टावरों को निशाना बनाकर उपकरण चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ईको वाहन क्रमांक MP07 AN 3943, कटर, ब्लेड कटर, बड़ा कटर, प्लास और बड़ा पेचकस सहित चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में दो आरआरयू, दो सिपरी केबल और दो जम्पर केबल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बागचीनी थाने में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।1
- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,एक्सीडेंट का रूप देने के लिए ट्रक के आगे दिया धक्का;आरोपी गिरफ्तार भिंड की बराही थाना पुलिस ने बीते 11 सितंबर को ग्वालियर रोड पर मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर मामले को सड़क हादसा दर्शाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। टैटू और कपड़ों से हुई मृतक की पहचान............ 11 सितंबर 2026 को अमलेडी तिराहे के पास सड़क पर एक व्यक्ति का बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बाद में मृतक के शरीर पर बने टैटू और कपड़ों के आधार पर उसके भाई ने शव की पहचान छत्रसिंह नरवरिया पुत्र राजाराम नरवरिया,निवासी पुरा के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जाँचपड़ताल शुरू की। पार्टी के नाम पर पिलाया नशा,फिर ट्रक के आगे फेंका.... पुलिस ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी मृतक से पुरानी रंजिश थी और मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा था। हत्या की योजना के तहत आरोपी ने छत्रसिंह को पार्टी के बहाने बुलाया और उसे अत्यधिक नशा कराया। इसके बाद उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाईवे पर ले गया। वहां बातचीत के बहाने गाड़ी से उतारकर सामने से आ रहे एक ट्रक के आगे धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने यह सब इसलिए किया ताकि मामला सड़क हादसा लगे।1
- UPI पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज? आम लोग इस सवाल का उत्तर जानना चाहते हैं सरकार ने यूपीआई पेमेंट करने पर व्यापारियों से चार्ज वसूलने की तैयारी कर ली है आम आदमी का इस पर क्या असर पड़ेगा?1
- फूलबाग में चलती i20 कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान ग्वालियर के फूलबाग क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक i20 कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति को भांपते हुए जैसे-तैसे कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- हाईवे 719 पर अभी अभी गोहद के पास भीसड हादसा दो कारों मै 5 लोगो के घायल होने की खबर ईश्वर घायलों को जल्द स्वस्थ करे और ईश्वर भिण्ड के नेताओं को सद्बुद्धि दे जिससे ईस हाईवे का काम जल्द शुरू हो हाईवे 719 पर अभी अभी गोहद के पास भीसड हादसा दो कारों मै 5 लोगो के घायल होने की खबर ईश्वर घायलों को जल्द स्वस्थ करे और ईश्वर भिण्ड के नेताओं को सद्बुद्धि दे जिससे ईस हाईवे का काम जल्द शुरू हो1
- मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त सिविल लाइन पुलिस ने चालक को पकड़ा, सबलगढ़ में पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक; दोनों वाहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए मुरैना। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों से रेत से भरे दो वाहन पकड़े हैं। सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि सबलगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेत से भरा वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सहराना कॉलोनी से पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सबलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन और रेत का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले नदी से खनन कर निकाली गई रेत को बीहड़ों में छिपाकर रखा गया और बाद में वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।1
- #सागर में हुई #ज़हरीली_शराब त्रासदी में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, न्यायिक जांच और आबकारी मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर आज भोपाल में एक दिवसीय धरना #सागर में हुई #ज़हरीली_शराब त्रासदी में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, न्यायिक जांच और आबकारी मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर आज #भोपाल में प्रदेश प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना1