मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त सिविल लाइन पुलिस ने चालक को पकड़ा, सबलगढ़ में पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक; दोनों वाहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए मुरैना। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों से रेत से भरे दो वाहन पकड़े हैं। सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि सबलगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेत से भरा वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सहराना कॉलोनी से पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सबलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन और रेत का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले नदी से खनन कर निकाली गई रेत को बीहड़ों में छिपाकर रखा गया और बाद में वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त सिविल लाइन पुलिस ने चालक को पकड़ा, सबलगढ़ में पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक; दोनों वाहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए मुरैना। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों से रेत से भरे दो वाहन पकड़े हैं। सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि सबलगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेत से भरा वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सहराना कॉलोनी से पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सबलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन और रेत का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले नदी से खनन कर निकाली गई रेत को बीहड़ों में छिपाकर रखा गया और बाद में वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
- टावरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार बागचीनी पुलिस ने 15 लाख से अधिक का चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल ईको वाहन किया जब्त बागचीनी/मुरैना। मोबाइल टावरों से उपकरण और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का बागचीनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत का चोरी का माल, वारदात में इस्तेमाल ईको वाहन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मुरैना के साथ-साथ भिंड और ग्वालियर जिले में टावरों से चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को फरियादी रामप्रीत सिकरवार ने बागचीनी थाने में टावर से उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी एटी फिज कंपनी में तकनीशियन है। उसने बताया कि 13 अगस्त की रात जाफराबाद स्थित एयरटेल टावर का नेटवर्क डाउन होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा था। वहां टावर का ताला टूटा मिला और अंदर से उपकरण व अन्य सामान गायब था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मुरैना जिले के देवगढ़, जौरा, चिन्नौनी, सिविल लाइन और मुरैना शहर सहित भिंड जिले के मेहगांव, गोहद, मौ व भिंड तथा ग्वालियर के कम्पू और गिरवाई थाना क्षेत्रों में टावरों को निशाना बनाकर उपकरण चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ईको वाहन क्रमांक MP07 AN 3943, कटर, ब्लेड कटर, बड़ा कटर, प्लास और बड़ा पेचकस सहित चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में दो आरआरयू, दो सिपरी केबल और दो जम्पर केबल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बागचीनी थाने में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।1
- तहसील के बगल की 21 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 40 साल पुराने कब्जे पर चार घंटे चली कार्रवाई, बाजरा फसल गौशाला भेजी अंबाह। भूमाफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में नवीन तहसील परिसर से लगी 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जमीन पर करीब 40 साल से कब्जा था और इसे बटाई पर दिए जाने की जानकारी सामने आई तहसील के बगल की 21 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 40 साल पुराने कब्जे पर चार घंटे चली कार्रवाई, बाजरा फसल गौशाला भेजी अंबाह। भूमाफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में नवीन तहसील परिसर से लगी 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जमीन पर करीब 40 साल से कब्जा था और इसे बटाई पर दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। कार्रवाई में सर्वे क्रमांक 906, 907, 912 और 913 की भूमि को मुक्त कराया गया, जिसका बाजार मूल्य करीब 21 करोड़ रुपए बताया गया है। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देशन और एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में करीब चार घंटे कार्रवाई चली। अतिक्रमण हटाने के दौरान खड़ी बाजरा फसल को नगर पालिका की गौशाला भेजा गया। मुक्त जमीन पर अब वृक्षारोपण कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।1
- *राधा-कृष्ण के रंग में रंगा श्वेता पब्लिक स्कूल, अंबाह* *राधाष्टमी पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की मनमोहक प्रस्तुति* अंबाह। श्वेता पब्लिक स्कूल, अंबाह में राधाष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और सुंदर वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण राधा-कृष्ण की भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहभागिता एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। – श्वेता पब्लिक स्कूल, अंबाह4
- शिक्षक दिवस पर ओझा समाज विकास समिति अंबाह जिला मुरैना द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान 5 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ओझा समाज विकास समिति अंबाह द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह किशोरी लाल जी की धर्मशाला में रखा गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरुओं का किया सम्मान जिसमें सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया ओझा समाज विकास समिति के मुरैना के जिला अध्यक्ष रमेश ओझा जी और उपाध्यक्ष नरेंद्र ओझा जी और कोषाध्यक्ष शिवम ओझा और संगठन मंत्री अन्य कमेटी के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे4
- 🚨 ब्रांडेड बोतलों में 'मौत' का केमिकल! सतना में नकली शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ क्या आप भी घर बैठे महंगी और ब्रांडेड शराब मंगा रहे हैं? सावधान हो जाइए! जिस चमकदार बोतल को आप ओरिजिनल समझ रहे हैं, उसमें जहर भरा हो सकता है। सतना में आबकारी विभाग ने एक ऐसे खौफनाक सिंडिकेट को ध्वस्त किया है, जो 'मंकी शोल्डर' और 'रेड लेबल' जैसी महंगी बोतलों में जहरीला केमिकल भरकर लोगों की जिंदगी से खेल रहा था। 🔥 शातिर मास्टरमाइंड का फिल्मी पैंतरा इस काले कारोबार का मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार साह उर्फ रवि (38) खुद कभी सामने नहीं आता था। वह सिर्फ फोन पर ऑर्डर लेता था और पुलिस से बचने के लिए एजेंट के जरिए एक बार में केवल 1-2 बोतलें ही भिजवाता था—ताकि पकड़े जाने पर सख्त कानूनी धाराओं से बच सके। 🕵️♂️ 'डिकॉय ऑपरेशन' से हुआ पर्दाफाश कलेक्टर सतीश कुमार एस और वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों के कड़े निर्देशों पर उप-निरीक्षक आशीष वारिया की टीम ने गुप्त 'Sting Operation' का जाल बिछाया। आबकारी टीम ने खुद आम ग्राहक बनकर डिलीवरी एजेंट को घेरा और मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। ⚠️ जनहित में जारी: किसी भी अज्ञात या असत्यापित स्रोत से शराब न खरीदें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! 📌 #SatnaNews #CrimeAlert #ExciseDepartment #SatnaPolice #FakeLiquorBust #Beware1
- राधा अष्टमी के अवसर पर गोहद में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम करीब 7 बजे गोहद नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जुलूस में करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।1
- कागजों में मृत घोषित हुए मुरारी लाल, जीवित होने के बाद भी पेंशन का इंतजार शिकायत के बाद रिकॉर्ड में हुए जीवित, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई पेंशन फतेहाबाद। काली नगर, फतेहाबाद निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लक्ष्मण शर्मा को कुछ माह पूर्व सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मुरारी लाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और स्वयं के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए। लगातार शिकायत और प्रयासों के बाद विभागीय रिकॉर्ड में मुरारी लाल को जीवित दर्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें अब भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुरारी लाल का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब रिकॉर्ड में जीवित दर्ज किए जाने के बावजूद पेंशन बहाल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर पेंशन बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कागजों में मृत घोषित हुए मुरारी लाल, जीवित होने के बाद भी पेंशन का इंतजार शिकायत के बाद रिकॉर्ड में हुए जीवित, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई पेंशन फतेहाबाद। काली नगर, फतेहाबाद निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लक्ष्मण शर्मा को कुछ माह पूर्व सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मुरारी लाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और स्वयं के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए। लगातार शिकायत और प्रयासों के बाद विभागीय रिकॉर्ड में मुरारी लाल को जीवित दर्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें अब भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुरारी लाल का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब रिकॉर्ड में जीवित दर्ज किए जाने के बावजूद पेंशन बहाल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर पेंशन बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त सिविल लाइन पुलिस ने चालक को पकड़ा, सबलगढ़ में पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक; दोनों वाहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए मुरैना। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों से रेत से भरे दो वाहन पकड़े हैं। सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि सबलगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेत से भरा वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सहराना कॉलोनी से पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सबलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन और रेत का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले नदी से खनन कर निकाली गई रेत को बीहड़ों में छिपाकर रखा गया और बाद में वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।1