Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षक दिवस पर ओझा समाज विकास समिति अंबाह जिला मुरैना द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान 5 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ओझा समाज विकास समिति अंबाह द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह किशोरी लाल जी की धर्मशाला में रखा गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरुओं का किया सम्मान जिसमें सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया ओझा समाज विकास समिति के मुरैना के जिला अध्यक्ष रमेश ओझा जी और उपाध्यक्ष नरेंद्र ओझा जी और कोषाध्यक्ष शिवम ओझा और संगठन मंत्री अन्य कमेटी के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे
रमेश ओझा पत्रकार अंबाह मुरैना
शिक्षक दिवस पर ओझा समाज विकास समिति अंबाह जिला मुरैना द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान 5 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ओझा समाज विकास समिति अंबाह द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह किशोरी लाल जी की धर्मशाला में रखा गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरुओं का किया सम्मान जिसमें सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया ओझा समाज विकास समिति के मुरैना के जिला अध्यक्ष रमेश ओझा जी और उपाध्यक्ष नरेंद्र ओझा जी और कोषाध्यक्ष शिवम ओझा और संगठन मंत्री अन्य कमेटी के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कमलेश कुशवाहा विधायक जी का किया गया जोर शोर से स्वागत दिलीप ने वॉर्ड नं 14 में1
- मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त सिविल लाइन पुलिस ने चालक को पकड़ा, सबलगढ़ में पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक; दोनों वाहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए मुरैना। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों से रेत से भरे दो वाहन पकड़े हैं। सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि सबलगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेत से भरा वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सहराना कॉलोनी से पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सबलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन और रेत का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले नदी से खनन कर निकाली गई रेत को बीहड़ों में छिपाकर रखा गया और बाद में वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।1
- राधा अष्टमी के अवसर पर गोहद में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम करीब 7 बजे गोहद नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जुलूस में करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।1
- कागजों में मृत घोषित हुए मुरारी लाल, जीवित होने के बाद भी पेंशन का इंतजार शिकायत के बाद रिकॉर्ड में हुए जीवित, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई पेंशन फतेहाबाद। काली नगर, फतेहाबाद निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लक्ष्मण शर्मा को कुछ माह पूर्व सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मुरारी लाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और स्वयं के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए। लगातार शिकायत और प्रयासों के बाद विभागीय रिकॉर्ड में मुरारी लाल को जीवित दर्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें अब भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुरारी लाल का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब रिकॉर्ड में जीवित दर्ज किए जाने के बावजूद पेंशन बहाल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर पेंशन बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कागजों में मृत घोषित हुए मुरारी लाल, जीवित होने के बाद भी पेंशन का इंतजार शिकायत के बाद रिकॉर्ड में हुए जीवित, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई पेंशन फतेहाबाद। काली नगर, फतेहाबाद निवासी मुरारी लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम लक्ष्मण शर्मा को कुछ माह पूर्व सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मुरारी लाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और स्वयं के जीवित होने का प्रमाण देने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाए। लगातार शिकायत और प्रयासों के बाद विभागीय रिकॉर्ड में मुरारी लाल को जीवित दर्ज कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। पेंशन शुरू कराने के लिए उन्हें अब भी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुरारी लाल का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के बाद उनकी पेंशन बंद हो गई थी। अब रिकॉर्ड में जीवित दर्ज किए जाने के बावजूद पेंशन बहाल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर पेंशन बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस हुए फरियादी, 37 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद : तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल को फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचना था, लेकिन उनके नहीं आने से कई फरियादी मायूस नजर आए। उनकी अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान और एसडीएम स्वाति शर्मा ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 37 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक 20 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज कागजों तक सीमित न रहे। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा रामायण यादव, तहसीलदार शिखर मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- प्राथमिक अध्यापक संघ (L-1) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न शिक्षकों के हितों और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर हुआ मंथन धौलपुर। प्राथमिक अध्यापक संघ (L-1) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षक की सामाजिक भूमिका सहित कई विषयों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) धौलपुर के प्रधानाचार्य नीरज शर्मा तथा समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) मौजूद रहे। प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) ने शिक्षक समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों के महत्व पर चर्चा करते हुए वर्तमान समय में बढ़ रही ऑनलाइन कक्षाओं की प्रवृत्ति और इसके संभावित दुष्प्रभावों को लेकर भी अपने विचार रखे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्राथमिक अध्यापक संघ (L-1) के जिलाध्यक्ष रामनरेश पचौरी ने प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं जिला सचिव लकी रावत ने संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन प्राथमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ शैक्षिक व्यवस्था के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कवि एवं शिक्षाविद गौरव शर्मा, राहुल राज एवं पुनीत विद्यार्थी ने कविता पाठ और काव्यगान प्रस्तुत किए। इससे सम्मेलन में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा। सम्मेलन के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक सत्यपाल परमार, ठाकुरदास कुशवाह, कोषाध्यक्ष राहुल बघेल, विक्रमजीत सिंह, वीर सिंह मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, सरमथुरा), जितेंद्र कुशवाह, विवेक शर्मा तथा राजू कुशवाह (ब्लॉक अध्यक्ष, धौलपुर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सम्मेलन के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन रवि व्यास ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर मदन शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीभगवान बघेल, मोहित शर्मा, मंजू कुमारी, मोहिनी शर्मा, पुनीत शर्मा, पवन सेन, दिनेश सक्सेना, निधि राठौर, सार्थक उपाध्याय, सचिन, हरेन्द्र, अनुराग, अजय, अब्बास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।3
- पत्थरी के ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, ग्वालियर रेफर के दौरान मौ.त, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप पत्थरी के ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, ग्वालियर रेफर के दौरान मौ.त, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप मुरैना। नेहरू पार्क मिल एरिया रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल में पत्थरी का इलाज कराने आई 55 वर्षीय राधा बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद ग्वालियर रेफर किए जाने के दौरान मौ.त हो गई। मृ.तका सिग्नल बस्ती, मुरैना की रहने वाली बताई गई है। परिजनों के अनुसार राधा बाई का 12 सितंबर को पत्थरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही राधा बाई की मौ.त हो गई। महिला की मौ.त की सूचना के बाद परिजन श्री राम हॉस्पिटल में एकत्रित हो गए और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल महिला की मौ.त के वास्तविक कारण और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ब्रेकिंग थंबनेल पोस्टर बनाएं JP News Morena1
- धौलपुर की सियासत में अचानक बढ़ी गर्मी! पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के वीडियो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल धौलपुर पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बीएल कुशवाह ने वीडियो जारी कर एक ओर जहां बधाई दी है, वहीं दूसरी ओर उनके संदेश में चेतावनी का अंदाज भी नजर आ रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर बीएल कुशवाह ने किसे बधाई दी? और सबसे बड़ा सवाल—चेतावनी किस बात को लेकर दी गई? वीडियो सामने आने के बाद धौलपुर की सियासत से जुड़े लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। पूर्व विधायक बीएल कुशवाह का सामने आया यह वीडियो धौलपुर की राजनीतिक चर्चाओं का नया केंद्र बन गया है। वीडियो में बीएल कुशवाह ने बधाई संदेश देने के साथ कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें लेकर अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, उनके संदेश का वास्तविक राजनीतिक संदर्भ क्या है और चेतावनी किसे लेकर है, यह स्पष्ट तौर पर सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। लेकिन इतना जरूर है कि वीडियो सामने आने के बाद धौलपुर की सियासत में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक अब एक ही चर्चा है— बीएल कुशवाह का निशाना आखिर किस तरफ है? क्या यह महज बधाई संदेश है? या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? फिलहाल बीएल कुशवाह के वीडियो ने धौलपुर के राजनीतिक माहौल में चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है। धौलपुर की सियासत में अचानक बढ़ी गर्मी! पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के वीडियो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल धौलपुर पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बीएल कुशवाह ने वीडियो जारी कर एक ओर जहां बधाई दी है, वहीं दूसरी ओर उनके संदेश में चेतावनी का अंदाज भी नजर आ रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर बीएल कुशवाह ने किसे बधाई दी? और सबसे बड़ा सवाल—चेतावनी किस बात को लेकर दी गई? वीडियो सामने आने के बाद धौलपुर की सियासत से जुड़े लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। पूर्व विधायक बीएल कुशवाह का सामने आया यह वीडियो धौलपुर की राजनीतिक चर्चाओं का नया केंद्र बन गया है। वीडियो में बीएल कुशवाह ने बधाई संदेश देने के साथ कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें लेकर अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, उनके संदेश का वास्तविक राजनीतिक संदर्भ क्या है और चेतावनी किसे लेकर है, यह स्पष्ट तौर पर सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। लेकिन इतना जरूर है कि वीडियो सामने आने के बाद धौलपुर की सियासत में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक अब एक ही चर्चा है— बीएल कुशवाह का निशाना आखिर किस तरफ है? क्या यह महज बधाई संदेश है? या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? फिलहाल बीएल कुशवाह के वीडियो ने धौलपुर के राजनीतिक माहौल में चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।1
- *सागर में जहरीली शराब कांड — 12 की मौत, 80 से ज्यादा बीमार* *बंडा तहसील के 6 गांवों में मचा हड़कंप, यूपी के ललितपुर से जुड़ा सप्लाई चैन का तार* *सागर (मध्यप्रदेश) | विशेष संवाददाता* मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में जहरीली / नकली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया। *रविवार 6 सितंबर 2026* की सुबह 4:30 बजे के बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिला प्रशासन के अनुसार *कम से कम 11 से 12 लोगों की मौत* हो गई है और *करीब 80 लोग* अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतकों की उम्र 30 से 56 साल के बीच है। *कौन से गांव प्रभावित:* नौराज, घूघरा खुर्द (Gogra Khurd), बमोरा, पाटन, चौका और दलपतपुर — सभी बंडा तहसील के। सबसे ज्यादा मौतें नौराज और घूघरा खुर्द में हुई हैं। *क्या हुआ था:* शुरुआती पोस्टमॉर्टम में *मिथाइल अल्कोहल* मिलने की बात सामने आई है। लोग इसे असली ब्रांड समझ कर पी गए थे। बोतलों पर *सागर गोल्ड व्हिस्की* जैसे मध्य प्रदेश के ब्रांडों के नकली लेबल लगे थे। *प्रशासन की कार्रवाई:* - मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव* ने इसे "अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए सख्त जांच के आदेश दिए — "कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा" - *3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड*, एक अधिकारी को हटाया गया - सागर कलेक्टर *प्रतिभा पाल* और एसपी *अनुराग सुजानिया* खुद गांवों में पहुंचे - 7 शराब दुकानें सील, सैंपल जांच के लिए भेजे गए - पुलिस ने *30 आरोपियों पर 3 FIR* दर्ज की, 14 लोग गिरफ्तार — जांच में *यूपी के ललितपुर* के एक गैंग का नाम सामने आया है जो नकली शराब बना कर एमपी में सप्लाई करता था - बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 55 मरीज, जिला अस्पताल में 17 और बंडा सिविल में 7 भर्ती। एक गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर भोपाल भेजा गया। कलेक्टर ने अपील की है कि पिछले 24-48 घंटे में शराब पीने वाले किसी को भी घबराहट, धुंधला दिखना, चक्कर जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं। घर-घर स्क्रीनिंग टीम लगी है।1