Shuru
Apke Nagar Ki App…
राधा अष्टमी के अवसर पर गोहद में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम करीब 7 बजे गोहद नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जुलूस में करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।
Devendra jain
राधा अष्टमी के अवसर पर गोहद में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम करीब 7 बजे गोहद नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जुलूस में करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राधा अष्टमी के अवसर पर गोहद में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम करीब 7 बजे गोहद नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। जुलूस में करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए।1
- टावरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार बागचीनी पुलिस ने 15 लाख से अधिक का चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल ईको वाहन किया जब्त बागचीनी/मुरैना। मोबाइल टावरों से उपकरण और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का बागचीनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत का चोरी का माल, वारदात में इस्तेमाल ईको वाहन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मुरैना के साथ-साथ भिंड और ग्वालियर जिले में टावरों से चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को फरियादी रामप्रीत सिकरवार ने बागचीनी थाने में टावर से उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी एटी फिज कंपनी में तकनीशियन है। उसने बताया कि 13 अगस्त की रात जाफराबाद स्थित एयरटेल टावर का नेटवर्क डाउन होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा था। वहां टावर का ताला टूटा मिला और अंदर से उपकरण व अन्य सामान गायब था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मुरैना जिले के देवगढ़, जौरा, चिन्नौनी, सिविल लाइन और मुरैना शहर सहित भिंड जिले के मेहगांव, गोहद, मौ व भिंड तथा ग्वालियर के कम्पू और गिरवाई थाना क्षेत्रों में टावरों को निशाना बनाकर उपकरण चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ईको वाहन क्रमांक MP07 AN 3943, कटर, ब्लेड कटर, बड़ा कटर, प्लास और बड़ा पेचकस सहित चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में दो आरआरयू, दो सिपरी केबल और दो जम्पर केबल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बागचीनी थाने में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।1
- अकोड़ा में सड़क दुर्घटना। बुजुर्ग महिला की दुर्घटना में अकोड़ा में सड़क दुर्घटना। बुजुर्ग महिला की दुर्घटना में1
- तहसील के बगल की 21 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 40 साल पुराने कब्जे पर चार घंटे चली कार्रवाई, बाजरा फसल गौशाला भेजी अंबाह। भूमाफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में नवीन तहसील परिसर से लगी 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जमीन पर करीब 40 साल से कब्जा था और इसे बटाई पर दिए जाने की जानकारी सामने आई तहसील के बगल की 21 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त 40 साल पुराने कब्जे पर चार घंटे चली कार्रवाई, बाजरा फसल गौशाला भेजी अंबाह। भूमाफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में नवीन तहसील परिसर से लगी 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जमीन पर करीब 40 साल से कब्जा था और इसे बटाई पर दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। कार्रवाई में सर्वे क्रमांक 906, 907, 912 और 913 की भूमि को मुक्त कराया गया, जिसका बाजार मूल्य करीब 21 करोड़ रुपए बताया गया है। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देशन और एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में करीब चार घंटे कार्रवाई चली। अतिक्रमण हटाने के दौरान खड़ी बाजरा फसल को नगर पालिका की गौशाला भेजा गया। मुक्त जमीन पर अब वृक्षारोपण कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।1
- *राधा-कृष्ण के रंग में रंगा श्वेता पब्लिक स्कूल, अंबाह* *राधाष्टमी पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की मनमोहक प्रस्तुति* अंबाह। श्वेता पब्लिक स्कूल, अंबाह में राधाष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और सुंदर वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण राधा-कृष्ण की भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहभागिता एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। – श्वेता पब्लिक स्कूल, अंबाह4
- पूर्व मंत्री इमरती देवी ने आखिर क्यों कहा कि समय सबका आता है कल मेरा था आज किसी और का है और कल किसी और का होगा,डबरा में आयोजित भाजपा के सेवा संकल्प कार्यक्रम में मंच से दूर रहीं इमरती देवी, बोलीं - मंच पर हत्यारे बैठे हैं, समय सबका बदलता है। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने आखिर क्यों कहा कि समय सबका आता है कल मेरा था आज किसी और का है और कल किसी और का होगा,डबरा में आयोजित भाजपा के सेवा संकल्प कार्यक्रम में मंच से दूर रहीं इमरती देवी, बोलीं - मंच पर हत्यारे बैठे हैं, समय सबका बदलता है।1
- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,एक्सीडेंट का रूप देने के लिए ट्रक के आगे दिया धक्का;आरोपी गिरफ्तार भिंड की बराही थाना पुलिस ने बीते 11 सितंबर को ग्वालियर रोड पर मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर मामले को सड़क हादसा दर्शाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। टैटू और कपड़ों से हुई मृतक की पहचान............ 11 सितंबर 2026 को अमलेडी तिराहे के पास सड़क पर एक व्यक्ति का बुरी तरह कुचला हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बाद में मृतक के शरीर पर बने टैटू और कपड़ों के आधार पर उसके भाई ने शव की पहचान छत्रसिंह नरवरिया पुत्र राजाराम नरवरिया,निवासी पुरा के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जाँचपड़ताल शुरू की। पार्टी के नाम पर पिलाया नशा,फिर ट्रक के आगे फेंका.... पुलिस ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी मृतक से पुरानी रंजिश थी और मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा था। हत्या की योजना के तहत आरोपी ने छत्रसिंह को पार्टी के बहाने बुलाया और उसे अत्यधिक नशा कराया। इसके बाद उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाईवे पर ले गया। वहां बातचीत के बहाने गाड़ी से उतारकर सामने से आ रहे एक ट्रक के आगे धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने यह सब इसलिए किया ताकि मामला सड़क हादसा लगे।1
- मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहन जब्त सिविल लाइन पुलिस ने चालक को पकड़ा, सबलगढ़ में पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक; दोनों वाहनों की कीमत करीब 14 लाख रुपए मुरैना। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों से रेत से भरे दो वाहन पकड़े हैं। सिविल लाइन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ उसके चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि सबलगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेत से भरा वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सहराना कॉलोनी से पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं सबलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चंबल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन और रेत का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले नदी से खनन कर निकाली गई रेत को बीहड़ों में छिपाकर रखा गया और बाद में वाहनों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।1