सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क पर चलने वाले बाइक और कार सवारों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद औरैया में ई-रिक्शा से माल ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अब भी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा बिना पूरे कागजात और आवश्यक परमिशन के ही सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही स्थानीय थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब इन नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करेगा, या फिर लोगों की जान जोखिम में डालकर यह सिलसिला यूं ही चलता
सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क पर चलने वाले बाइक और कार सवारों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद औरैया में ई-रिक्शा से माल ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अब भी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा बिना पूरे कागजात और आवश्यक परमिशन के ही सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही स्थानीय थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब इन नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करेगा, या फिर लोगों की जान जोखिम में डालकर यह सिलसिला यूं ही चलता
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।1
- कानपुर देहात: झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला झींझक कस्बे के अंबेडकर वार्ड स्थित मुख्य मार्ग का है। यहां रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार की सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में छुन्ना की बक्सा और कुठले की दुकान भी है। रविवार शाम दोनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नकदी, दो बैटरी और अन्य सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने तत्काल झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों के अनुसार, चोर दुकान के पीछे पहुंचे और बिल्डिंग का रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि चोरी की सूचना मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।2
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- थ्रेसर मशीन में सावधानी से गेहूं काटे देखिए युवक मशीन में चला गया हुई मौके पर ही मौत1
- औरैया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद औरैया के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगठन द्वारा शासन को भेजे गए मांग पत्र में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में तिथि आधारित भेदभाव समाप्त कर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए। साथ ही अलग सीपीआई लागू करने, ओपीएस बहाली, राशिकरण कटौती 10 वर्ष में बंद करने, आयकर से पेंशन मुक्त करने और कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर भुगतान की मांग की गई है। इन मांगों को लेकर 21 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।1
- मंगलपुर में भीषण आग: भेड़ के बच्चे जिंदा जले, बाइक व गृहस्थी का सामान राख थाना मंगलपुर क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें बंधे भेड़ के बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। साथ ही घर में खड़ी बाइक और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।1
- जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 30 मार्च को खेतों में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए। बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान बबलू राजा पुत्र जयराम, निवासी लालानगर पैलावर थाना राजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 14 अप्रैल को हवासपुर चौराहा,से करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा व उनकी टीम ने अंजाम दिया।1