Shuru
Apke Nagar Ki App…
संगति का मानव जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान है ।
Mathur studio Etah
संगति का मानव जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा गोवर्धन पूजा पर गीतों की भरमार, थिरक रहे श्रृद्धालु रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा जलेसर- जैनपुरा ग्राम पंचायत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित हुए। परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी ने निर्धारित समय पर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने गुरु वंदना और इष्ट वंदना के साथ संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। आचार्य जी ने नंदोत्सव और बधाई गीतों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य ने पूतना वध, अघासुर, बकासुर और शकटासुर जैसे कंस द्वारा भेजे गए क्रूर राक्षसों के संहार का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने कालिया नाग के मद मर्दन की कथा भी सुनाई और गोवर्धन पूजा का विस्तृत वर्णन किया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनमोहक संगीत और लोकप्रिय लोक गीतों पर महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। यह नृत्य काफी देर तक जारी रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में, गोवर्धन आरती के बाद श्रीमद्भागवत कथा की आरती की गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पंचम दिवस की कथा का विश्राम करते हुए आचार्य जी ने अगले दिन रुक्मिणी विवाह की प्रस्तुति के बारे में जानकारी दी।2
- अवागढ़। जनपद एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के अवागढ़ कस्बे में एटा-टूंडला मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर ठेके के पीछे की दीवार काटकर अंग्रेजी शराब के ठेके में से बीयर की पेटियाँ और नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी साथ ले गए साथ, वारदात के बाद ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे कोई सबूत न मिल सके। जानकारी के अनुसार एटा-टूंडला मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पीछे की दीवार को चोरों ने रात में बड़ी ही सटीकता से काटा और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद ठेके में रखी शराब और बीयर की पेटियों के साथ काउंटर में रखा पूरा नकद अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह जब ठेके के सेल्समैन ने दुकान खोली तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उसे शक हुआ। उसने तुरंत स्टोर रूम की तरफ जाकर देखा तो वहां की दीवार कटी हुई मिली। इसके बाद उसने तुरंत ठेका मालिक प्रवीन कुमार गुप्ता को सूचना दी और डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेके के पीछे काफी बड़ा खाली क्षेत्र पड़ा हुआ है, जहां चारों तरफ से आने-जाने का रास्ता है। साथ ही वहां झाड़ - झंकाड़ और बबूल के पेड़ खड़े होने के कारण इलाका जंगल जैसा दिखाई देता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। ठेका मालिक प्रवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी रजिस्टर का मिलान किया जा रहा है, जिसके बाद ही सही नुकसान का पता चल सकेगा। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चोरों का गिरोह बेखौफ होकर लगातार चोरियों की दुस्साहसिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहा है। थाना अध्यक्ष अवागढ़ अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोर चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। अब पुलिस कब तक इस घटना का सफल अनावरण कर पाएगी यह तो आगामी समय ही बताएगा।3
- संगति का मानव जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान है ।1
- *ईरान और इजराइल के युद्ध का* *असर अब अवागढ़ में भी* *दिखाई देने लगा है पिछले* *एक हफ्ते से अवागढ़* *नगर की एकमात्र* *पेट्रोल पंप मैसर्स विपनेश कुमार* *एंड सस पर* *पेट्रोल व डीजल उपलब्ध नहीं* है ** *। जनता में हाहाकार।*1
- बलिया में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में प्रान्तीय एक द्विवसीय मंडलीय सम्मेलन और प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राघव मिश्रा को मंडल अध्यक्ष चुना गया। - *मंडल अध्यक्ष का बयान*: राघव मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन की मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। - *बैठक का उद्देश्य*: इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई, आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई, और संगठन की एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। - *संगठन की मांगें*: संगठन के पदाधरियों ने कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया, जिसमें पदोन्नति, वेतन वृद्धि, और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। - *आंदोलन की रणनीति*: संगठन ने आगामी आंदोलन की रणनीति तय की, जिसमें धरना, प्रदर्शन, और अन्य तरीके शामिल हो सकते हैं। राघव मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। मैं संगठन की मांगों को प्रमुखता से उठाऊंगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करूंगा।"1
- फिरोजाबाद में सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया है। आज फिरोजाबाद में त्रिदिवसीय झूलेलाल जन्मोत्सव के प्रथम दिन राधाकृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी (स्कूटर-बाइक) द्वारा नगर-भ्रमण करते हुए झूलेलाल चौक तक निकाली गई रविवार सुबह जन्मोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य प्रभात फेरी (बाइक एवं स्कूटर रैली) के साथ हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाइक और स्कूटरों पर सवार होकर भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। प्रभात फेरी प्रातः 7 बजे राधा कृष्ण मंदिर, छोटा चौराहा से प्रारंभ हुई। यह गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, संत कंवर राम दरबार, मोक्षधाम जलेसर रोड, मोनार्क चौराहा, सुभाष चौराहा, बस स्टैंड और स्टेशन रोड से होते हुए झूलेलाल चौक, लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के भजनों और जयकारों से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। रैली के समापन पर झूलेलाल मंदिर में सामूहिक आरती की गई और महाप्रसाद वितरित किया गया। Updated News-15/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- हाथरस में विहिप–बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, हनुमान जन्मोत्सव व रामोत्सव की बनी रूपरेखा हाथरस। शहर की लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विशेष रूप से आने वाले हनुमान जन्मोत्सव एवं रामोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान जनपद हाथरस में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। इसी क्रम में सिकंदरा राव प्रखंड में नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रायसिंह यादव को एवं नगर मंत्री का दायित्व मोनू महेश्वरी को सौंपा गया। उनके दायित्व ग्रहण करने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव और रामोत्सव को पूरे जनपद में उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद हाथरस के सभी प्रखंडों के दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया और वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना विभाग संगठन मंत्री एवं हरिगढ़ विभाग उमाकांत जी एवं जिला संगठन मंत्री देवराज जी मौजूद रहे।3
- *आशादेवी मंदिर के महंत आशुतोष गिरी को केडीए का नोटिस व कल्याणपुर थाने में महंत के खिलाफ़ मुकदमा हुआ दर्ज़* *अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्रवर्तन जोन-1 बी के अंतर्गत आजाद नगर, कल्याणपुर स्थित ब्लॉक-सी पार्क के पीछे आशा देवी मंदिर प्रांगण में अवैध कब्जे को लेकर केडीए पहले ही ध्वस्तीकरण नोटिस जारी कर चुका था। नोटिस की तामील कराने पहुंचे केडीए सुपरवाइजर रामऔतार और मनोज कुमार के अनुसार वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर विरोध करते हुए हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया*। *जिस पर केडीए कर्मियों की तहरीर पर थाना कल्याणपुर में आशु सैनी उर्फ आशुतोष गिरी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है*। *वहीं दूसरी ओर महंत आशुतोष गिरी ने पूरे मामले को साजिश बताते हुए केडीए विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महंत का कहना है कि वे कई वर्षों से आशा देवी मंदिर परिसर में पूजा-पाठ करते हुए एक छोटी कुटिया में निवास कर रहे हैं, लेकिन केडीए रसूखदारों के दबाव में उन्हें हटाने की लगातार कोशिश कर रहा है*। *आशुतोष गिरी महंत का आरोप है कि शहर में बड़े-बड़े अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि मंदिर के पुजारी को हटाने के लिए नोटिस चस्पा कर फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।*1