logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठूठीबारी पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में की कार्रवाई, न्यायालय भेजा थाना ठूठीबारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 21 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव हमराह कांस्टेबल अवधेश यादव व सुनील कुमार के साथ गुरुवार को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 119/26 में वांछित अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र सुभान अंसारी, निवासी जमुई कला, थाना ठूठीबारी, एसएसबी रोड पुलिया नंबर दो के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सुबह करीब 5:40 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1), 74, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

1 hr ago
user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
1 hr ago
7db6a3f5-40fe-48cb-a1f6-9d6b68ce52a5

ठूठीबारी पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में की कार्रवाई, न्यायालय भेजा थाना ठूठीबारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 21 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव हमराह कांस्टेबल अवधेश यादव व सुनील कुमार के साथ गुरुवार को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 119/26 में वांछित अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र सुभान अंसारी, निवासी जमुई कला, थाना ठूठीबारी, एसएसबी रोड पुलिया नंबर दो के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सुबह करीब 5:40 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1), 74, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उफनती तबाही और भागती साँसें: पहाड़ियों पर जब मौत बनकर बरसी कुदरत, जान बचाने ऊँचाइयों की ओर भागे बेबस लोग। #NepalPolice Ajeet Kumar Patel DM Maharajganj Maharajganj Police DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath
    1
    उफनती तबाही और भागती साँसें: पहाड़ियों पर जब मौत बनकर बरसी कुदरत, जान बचाने ऊँचाइयों की ओर भागे बेबस लोग।
#NepalPolice 
Ajeet Kumar Patel 
DM Maharajganj Maharajganj Police 
DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नेपाल की बाढ़ से यूपी में अलर्ट, महराजगंज-कुशीनगर में खतरा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर *महराजगंज/कुशीनगर।* नेपाल में बाढ़ से तबाही मची है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर जिले को हाई अलर्ट पर रखा है। बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के डीएम और एसपी समेत सभी अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। गांवों में सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। पुलिस टीम भी नदी किनारे न जाने और घरों से कीमती सामान समेटने की अपील कर रही है। महराजगंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर और भौथहा गांव पर बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा है। तीनों गांवों की आबादी करीब 15 हजार है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी किए हैं। कुशीनगर में लगभग 50 हजार आबादी के प्रभावित होने की आशंका है। उधर, बहराइच में नेपाल की ओर से तेज बहाव में बहकर 5 जंगली हाथी घाघरा बैराज पहुंच गए हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।
    1
    नेपाल की बाढ़ से यूपी में अलर्ट, महराजगंज-कुशीनगर में खतरा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
*महराजगंज/कुशीनगर।* नेपाल में बाढ़ से तबाही मची है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर जिले को हाई अलर्ट पर रखा है।
बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के डीएम और एसपी समेत सभी अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं।
गांवों में सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। पुलिस टीम भी नदी किनारे न जाने और घरों से कीमती सामान समेटने की अपील कर रही है। महराजगंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर और भौथहा गांव पर बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा है। तीनों गांवों की आबादी करीब 15 हजार है।
प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी किए हैं। कुशीनगर में लगभग 50 हजार आबादी के प्रभावित होने की आशंका है।
उधर, बहराइच में नेपाल की ओर से तेज बहाव में बहकर 5 जंगली हाथी घाघरा बैराज पहुंच गए हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोरखपुर: छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 😢 कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मन्नीपुर 🚨 गोरखपुर: छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 😢 कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मन्नीपुर निवासी सामनवंत कुमार की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 कैंपियरगंज, गोरखपुर 📰 Public Maharajganj News #PublicMaharajganj #Gorakhpur #UPNews #NewsUpdate #Accident #UttarPradesh #GorakhpurCity #Campierganj #Machhaligaon #DeadBody #Death #BreakingNews #LocalNews
    1
    गोरखपुर: छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 😢
कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मन्नीपुर
🚨  गोरखपुर: छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम 😢
कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मन्नीपुर निवासी सामनवंत कुमार की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
📍 कैंपियरगंज, गोरखपुर
📰 Public Maharajganj News
#PublicMaharajganj #Gorakhpur #UPNews #NewsUpdate #Accident #UttarPradesh #GorakhpurCity #Campierganj #Machhaligaon #DeadBody #Death #BreakingNews #LocalNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिसवा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस | अकीदत व एहतराम के साथ आयोजन | Maharajganj News महराजगंज के सिसवा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। विभिन्न मदरसों और इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। नात-ए-पाक, इस्लामी झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    1
    सिसवा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस | अकीदत व एहतराम के साथ आयोजन | Maharajganj News
महराजगंज के सिसवा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। 
विभिन्न मदरसों और इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। 
नात-ए-पाक, इस्लामी झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सपा नेता बैजू यादव ने PWD की सड़क पर उठाए सवाल, बोले- निर्माण की हो निष्पक्ष जांच सपा नेता बैजू यादव ने PWD की सड़क पर उठाए सवाल, बोले- निर्माण की हो निष्पक्ष जांच
    1
    सपा नेता बैजू यादव ने PWD की सड़क पर उठाए सवाल, बोले- निर्माण की हो निष्पक्ष जांच
सपा नेता बैजू यादव ने PWD की सड़क पर उठाए सवाल, बोले- निर्माण की हो निष्पक्ष जांच
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
    4
    सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • देवरिया में भाजपा नेता आपस में भिड़े पूरी ख़बर कमेंट में Abhi Vlog Deoria #DeoriaPolice #Dmdeoria Superintendent of Police Deoria MYogiAdityanath
    1
    देवरिया में भाजपा नेता आपस में भिड़े 
पूरी ख़बर कमेंट में
Abhi Vlog Deoria 
#DeoriaPolice 
#Dmdeoria Superintendent of Police Deoria 
MYogiAdityanath
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश महराजगंज। निचलौल पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना निचलौल पुलिस टीम ने आज दिनांक 26.08.2026 को इनामी अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार किया। वह थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0174/2026 धारा 333, 64, 351(3) बीएनएस के मामले में वांछित था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया पुत्र राम अवतार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कटका, थाना निचलौल जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनंद यादव और शुभम वर्मा शामिल रहे।
    1
    15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश
महराजगंज। निचलौल पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना निचलौल पुलिस टीम ने आज दिनांक 26.08.2026 को इनामी अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार किया। वह थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0174/2026 धारा 333, 64, 351(3) बीएनएस के मामले में वांछित था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया पुत्र राम अवतार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कटका, थाना निचलौल जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनंद यादव और शुभम वर्मा शामिल रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने सोनौली सीमा पर जवानों को बांधी राखी सोनौली/महराजगंज। गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बुधवार को सोनौली सीमा पर पहुंचकर एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। पूर्व मेयर हर वर्ष सोनौली सीमा पर पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं। बुधवार दोपहर सोनौली बॉर्डर पहुंचीं डॉ. सत्या पांडेय ने सबसे पहले एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह, इंस्पेक्टर विशाल कुमार सहित अन्य जवानों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद नेपाल के अधिकारियों समेत एसएसबी और पुलिस के जवानों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि देश के कोने-कोने से आकर जवान अपने परिवार से दूर रहकर सीमा की सुरक्षा में दिन-रात डटे रहते हैं। इन्हें परिवार और अपनत्व का अहसास कराने के उद्देश्य से वह हर वर्ष सोनौली सीमा पर पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सरस्वती विद्यालय सोनौली की छात्राओं ने भी जवानों को राखी बांधी। बहनों से राखी बंधवाते समय कई जवान भावुक नजर आए। सीमा पर भाई-बहन के स्नेह और देशभक्ति से जुड़ा यह दृश्य लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। इस अवसर पर एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल कुमार, मुकेश कुमार, अनुराधा मिश्र, प्रधानाचार्य सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
    1
    पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने सोनौली सीमा पर जवानों को बांधी राखी
सोनौली/महराजगंज। गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बुधवार को सोनौली सीमा पर पहुंचकर एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। पूर्व मेयर हर वर्ष सोनौली सीमा पर पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं।
बुधवार दोपहर सोनौली बॉर्डर पहुंचीं डॉ. सत्या पांडेय ने सबसे पहले एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह, इंस्पेक्टर विशाल कुमार सहित अन्य जवानों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद नेपाल के अधिकारियों समेत एसएसबी और पुलिस के जवानों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि देश के कोने-कोने से आकर जवान अपने परिवार से दूर रहकर सीमा की सुरक्षा में दिन-रात डटे रहते हैं। इन्हें परिवार और अपनत्व का अहसास कराने के उद्देश्य से वह हर वर्ष सोनौली सीमा पर पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में सरस्वती विद्यालय सोनौली की छात्राओं ने भी जवानों को राखी बांधी। बहनों से राखी बंधवाते समय कई जवान भावुक नजर आए। सीमा पर भाई-बहन के स्नेह और देशभक्ति से जुड़ा यह दृश्य लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा।
इस अवसर पर एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल कुमार, मुकेश कुमार, अनुराधा मिश्र, प्रधानाचार्य सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.