Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramakant
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्क्रिप्ट - स्लग - दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- Post by Ramakant1
- भू माफिया के आगे नस मस्तक है उत्तर प्रदेश थाना एफ 84 पुलिस 542,525,सरकारी जमीन के विवाद में चले ईंट-पत्थर, कई घायल *मामला कोर्ट विचार अधीन लेकिन पुलिस के संरक्षण में भू माफिया हावी खुद ही पत्थर बरसा कर पुलिस कर रही है उड़ता पीड़ित पर मुकदमा दर्ज* भू माफिया के आगे पुलिस नस मस्तक गरीबों पर करती है अत्याचार और कार्रवाई की बात अपराधियों को संरक्षण देकर पत्थर बाजो बचाकर भागा देती है पुलिस *एफ 84 तहसील सफीपुर के अंतर्गत आरिफ गोवा एक नहीं कई संपत्तियों पर राजस्व विभाग के लेखपालों के संरक्षण से लेकर उच्च अधिकारियों वह कुछ नेताओं के संरक्षण में खुला गुंडाराज* उन्नाव जिले का नहीं बल्कि कई राज्यों में सक्रिय है यह भूमिया लेकिन पुलिस से लेकर नेताओं का घट जोड़ बड़ा लंबा है एफ 84 तकिया चौकी जो भी आता है वह सब गोवा की हवेली का दिलदार ही नहीं बल्कि वहां का मुरीद हो जाता है इसीलिए यहां की कई ऐसे प्रताड़ित लोगों को न्याय मिल पाना पुलिस के आगे और राजस्व विभाग के आगे नामुमकिन है थाना f 84 क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर इतवार 10बजे सामने दो पक्ष के लोगों में जमकर ईंट-पत्थर फिंके और चले ईट पत्थर। कब्जे का आरोप लगा रहीं महिलाओं ने बनाई गई बाउंड्री को तोड़ डाला। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।1
- ‼️जयघोष से गूंजा उन्नाव, श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ!‼️ शिवलिंग की महिमा से शिवपद की प्राप्ति तक बहा ज्ञान का अमृत, शैवाचार्य प्रशांत प्रभु महाराज ने सुनाई शिवभक्ति की दिव्य कथा1
- *उन्नाव बिग ब्रेकिंग* उन्नाव में “रीलबाज़” ट्रैफिक पुलिसकर्मि चर्चा का विषय बन चुके है | उन्नाव की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दे रही हैं। बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई करने के बजाय केवल समझाइश देकर छोड़ दिया जा रहा है। क्या सड़क सुरक्षा अब सिर्फ जागरूकता अभियानों तक सीमित रह गई है? *सबसे बड़ा सवाल यह है* जब बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो यातायात नियमों का पालन कैसे सुनिश्चित होगा?” सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी ? अब दिलचस्पी की बात यह रहेगी ऐसे रील बाज ट्रैफिक पुलिसकर्मियो पर क्या कारवाही होगी1
- गंगाघाट पुलिस स्टेशन इलाके में बाबा कुर्ती के पास एक गाड़ी की टक्कर लगने से ट्राईसाइकिल चला रहे एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई।1