स्क्रिप्ट - स्लग - दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

- ‼️अंगदान महादान, जीवनदान! उन्नाव में जागरूकता की गूंज, अंगदाताओं का हुआ सम्मान!‼️ उन्नाव से बड़ी खबर! राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जिला अस्पताल में गूंजी “अंगदान—महादान, जीवनदान” की गूंज! लाइफ सेवर्स उन्नाव और श्री सेवार्थ फाउंडेशन ने आयोजित किया अंगदान जागरूकता एवं सम्मान समारोह। डॉ. राजेश हर्षवर्धन, विधायक पंकज गुप्ता, सीएमएस एस.के. शुक्ला, प्रथम श्रीवास्तव और अनुराग सिंह राठौड़ ने लोगों से अंगदान का संकल्प लेने की अपील की। अंगदाताओं और नेत्रदाताओं का हुआ सम्मान—मानवता के नाम दिया जीवन बचाने का बड़ा संदेश!1
- Post by Ramakant1
- Sound of a and and circle ⭕ the odd one 🕜 out . Sound of a and and circle ⭕ the odd one 🕜 out .1
- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विधि प्रथम वर्ष के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश सीएसजेएमयू में फूटा छात्रों का गुस्सा, "प्रथम वर्ष के साथ भेदभाव बंद करो" की गूंज, विधि छात्र मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष मानदंड के तहत राहत दी गई, जबकि प्रथम वर्ष के पात्र छात्रों को उसी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय स्वयं पुरानी व्यवस्था को छात्र हित के विरुद्ध मान चुका है, तो प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ अलग नियम लागू करना अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता अनस साहू ने चेतावनी दी कि यदि प्रथम वर्ष के छात्रों को भी समान राहत देते हुए विशेष अवसर नहीं दिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं अनुज तिवारी ने कहा कि एक ही विश्वविद्यालय में दो अलग-अलग नियम स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सभी विधि छात्रों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार होना चाहिए। छात्र नेताओं ने प्रशासन से तत्काल छात्र हित में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।1