logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विधि प्रथम वर्ष के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश सीएसजेएमयू में फूटा छात्रों का गुस्सा, "प्रथम वर्ष के साथ भेदभाव बंद करो" की गूंज, विधि छात्र मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष मानदंड के तहत राहत दी गई, जबकि प्रथम वर्ष के पात्र छात्रों को उसी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय स्वयं पुरानी व्यवस्था को छात्र हित के विरुद्ध मान चुका है, तो प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ अलग नियम लागू करना अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता अनस साहू ने चेतावनी दी कि यदि प्रथम वर्ष के छात्रों को भी समान राहत देते हुए विशेष अवसर नहीं दिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं अनुज तिवारी ने कहा कि एक ही विश्वविद्यालय में दो अलग-अलग नियम स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सभी विधि छात्रों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार होना चाहिए। छात्र नेताओं ने प्रशासन से तत्काल छात्र हित में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

2 hrs ago
user_MAKKI TV
MAKKI TV
Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विधि प्रथम वर्ष के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश सीएसजेएमयू में फूटा छात्रों का गुस्सा, "प्रथम वर्ष के साथ भेदभाव बंद करो" की गूंज, विधि छात्र मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष मानदंड के तहत राहत दी गई, जबकि प्रथम वर्ष के पात्र छात्रों को उसी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय स्वयं पुरानी व्यवस्था को छात्र हित के विरुद्ध मान चुका है, तो प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ अलग नियम लागू करना अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता अनस साहू ने चेतावनी दी कि यदि प्रथम वर्ष के छात्रों को भी समान राहत देते हुए विशेष अवसर नहीं दिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं अनुज तिवारी ने कहा कि एक ही विश्वविद्यालय में दो अलग-अलग नियम स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सभी विधि छात्रों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार होना चाहिए। छात्र नेताओं ने प्रशासन से तत्काल छात्र हित में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन के पहले सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे सावन के पहले सोमवार के सावन के पहले सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे बाबा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में समाजसेवी एवं सदस्य ज़ेड.आर.यू.सी.सी. (उत्तर मध्य रेलवे) रवि बाजपेई ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रवि बाजपेयी ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। सावन मे सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। रवि बाजपेई ने कहा कि सावन के अभी तीन सोमवार और शेष हैं, और इन तीनों आगामी सोमवारों को भी अलग-अलग मंदिर परिसरों में भव्य भंडारों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरा मंदिर परिसर "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंजता रहा। प्रमुख रूप से संतोष गिरि, मधु सिंह,जितेंद्र पांडेय, अजय प्रधान, प्रेम पांडेय, प्रमोद पांडेय, नितिन मिश्रा, विनीत दुबे, दिनेश गुप्ता, दिलीप अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री, आलोक तिवारी, विनय बाजपेई, अनुराग तिवारी, योगेश शुक्ला, शिवांशु मिश्रा, शनि श्रीवास्तव, विकास दिवाकर, चंदन दिवाकर, सागर शुक्ला आदि सैकड़ो संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
    2
    सावन के पहले सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
सावन के पहले सोमवार के सावन के पहले सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे बाबा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में समाजसेवी एवं सदस्य ज़ेड.आर.यू.सी.सी. (उत्तर मध्य रेलवे) रवि बाजपेई ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रवि बाजपेयी ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। सावन मे सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। रवि बाजपेई ने कहा कि सावन के अभी तीन सोमवार और शेष हैं, और इन तीनों आगामी सोमवारों को भी अलग-अलग मंदिर परिसरों में भव्य भंडारों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरा मंदिर परिसर "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंजता रहा। प्रमुख रूप से संतोष गिरि, मधु सिंह,जितेंद्र पांडेय, अजय प्रधान, प्रेम पांडेय, प्रमोद पांडेय, नितिन मिश्रा, विनीत दुबे, दिनेश गुप्ता, दिलीप अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री, आलोक तिवारी, विनय बाजपेई, अनुराग तिवारी, योगेश शुक्ला, शिवांशु मिश्रा, शनि श्रीवास्तव, विकास दिवाकर, चंदन दिवाकर, सागर शुक्ला आदि सैकड़ो संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
    user_Pintu singh
    Pintu singh
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • स्क्रिप्ट - स्लग - दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    स्क्रिप्ट -

स्लग - दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत

एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर: तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर | कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर चौकी के पास तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कानपुर: तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर | 
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर चौकी के पास तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Current Time News
    Current Time News
    Newspaper publisher Kanpur, Kanpur Nagar•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.