Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर: तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर | कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर चौकी के पास तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Current Time News
कानपुर: तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर | कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर चौकी के पास तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आपके कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्धनाथ घाट पर उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग देखा गया नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा विशेष सबसे पहले व्यवस्था रखी गई कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्धनाथ मंदिर और सिद्धनाथ घाट पर शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग नगर निगम अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा सिद्धनाथ मंदिर में साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र और नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन परिवार की ओर से श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं1
- सावन के पहले सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे सावन के पहले सोमवार के सावन के पहले सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे बाबा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में समाजसेवी एवं सदस्य ज़ेड.आर.यू.सी.सी. (उत्तर मध्य रेलवे) रवि बाजपेई ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रवि बाजपेयी ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। सावन मे सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। रवि बाजपेई ने कहा कि सावन के अभी तीन सोमवार और शेष हैं, और इन तीनों आगामी सोमवारों को भी अलग-अलग मंदिर परिसरों में भव्य भंडारों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरा मंदिर परिसर "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंजता रहा। प्रमुख रूप से संतोष गिरि, मधु सिंह,जितेंद्र पांडेय, अजय प्रधान, प्रेम पांडेय, प्रमोद पांडेय, नितिन मिश्रा, विनीत दुबे, दिनेश गुप्ता, दिलीप अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री, आलोक तिवारी, विनय बाजपेई, अनुराग तिवारी, योगेश शुक्ला, शिवांशु मिश्रा, शनि श्रीवास्तव, विकास दिवाकर, चंदन दिवाकर, सागर शुक्ला आदि सैकड़ो संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।2
- स्क्रिप्ट - स्लग - दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- कानपुर: तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर | कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर चौकी के पास तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1