logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय नाबालिक ने लगाई फांसी घंसौर थाना क्षेत्र के छीतापार गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय नाबालिग बालक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक बालक कक्षा छठवीं का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

11 hrs ago
user_Umesh Srivastava
Umesh Srivastava
घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय नाबालिक ने लगाई फांसी घंसौर थाना क्षेत्र के छीतापार गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय नाबालिग बालक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक बालक कक्षा छठवीं का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंचकर ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक फूलों एवं औषधीय तत्वों से तैयार यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद वे संगठित रूप से उत्पादन एवं पैकिंग का कार्य कर रही हैं। इस पहल से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
    1
    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंचकर ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक फूलों एवं औषधीय तत्वों से तैयार यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद वे संगठित रूप से उत्पादन एवं पैकिंग का कार्य कर रही हैं। इस पहल से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंडला - कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया।
    1
    मंडला - कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंडला: होली के नजदीक आते ही बाजार रंगों से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार मंडला में हर्बल रंग और गुलाल की खास मांग देखने को मिल रही है। जिले के आसपास के गांवों में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं फूलों और सब्जियों से पूरी तरह प्राकृतिक रंग तैयार कर रही हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल मुक्त हैं। माहिष्मती फार्मा संस्था से जुड़ी करीब 1200 महिलाएं 16 गांवों में समूह बनाकर पालक, गेंदे के फूल, गुड़हल, चुकंदर जैसी प्राकृतिक चीजों को सुखाकर और पीसकर रंग व गुलाल तैयार कर रही हैं। इन रंगों को मिलाकर अलग-अलग शेड बनाए जाते हैं और पैकिंग कर बाजार व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि बाजार के केमिकल रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि हर्बल रंग पूरी तरह सुरक्षित हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस बार प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं। साथ ही इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है।
    1
    मंडला: होली के नजदीक आते ही बाजार रंगों से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार मंडला में हर्बल रंग और गुलाल की खास मांग देखने को मिल रही है। जिले के आसपास के गांवों में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं फूलों और सब्जियों से पूरी तरह प्राकृतिक रंग तैयार कर रही हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल मुक्त हैं।
माहिष्मती फार्मा संस्था से जुड़ी करीब 1200 महिलाएं 16 गांवों में समूह बनाकर पालक, गेंदे के फूल, गुड़हल, चुकंदर जैसी प्राकृतिक चीजों को सुखाकर और पीसकर रंग व गुलाल तैयार कर रही हैं। इन रंगों को मिलाकर अलग-अलग शेड बनाए जाते हैं और पैकिंग कर बाजार व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
समूह की महिलाओं का कहना है कि बाजार के केमिकल रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि हर्बल रंग पूरी तरह सुरक्षित हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस बार प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं। साथ ही इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है।
    user_Prashant Patel
    Prashant Patel
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जबलपुर में शहपुरा क्षेत्र के कछार गांव में दो भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लगातार कई दिनों से भालू गांव के पास देखे जा रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 Sach Tak Patrika News
    1
    जबलपुर में शहपुरा क्षेत्र के कछार गांव में दो भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
लगातार कई दिनों से भालू गांव के पास देखे जा रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है।
वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 Sach Tak Patrika News
    user_सच तक पत्रिका NEWS
    सच तक पत्रिका NEWS
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पावन धरा शीलादेही, सिवनी में स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर शीलादेही में श्री राधा-कृष्ण की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏 भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का यह अद्भुत संगम आप सभी की उपस्थिति से और भी दिव्य बनेगा। 📍 स्थान: शीलादेही, जिला सिवनी (म.प्र.) 📅 अवसर: श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह 📰 कैलाश गुप्ता नई दुनिया, जिला प्रभारी नरसिंहपुर जिला 📱 मो.: 9329446506
    1
    पावन धरा शीलादेही, सिवनी में स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर शीलादेही में श्री राधा-कृष्ण की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने जा रहा है।
इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
🙏 भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का यह अद्भुत संगम आप सभी की उपस्थिति से और भी दिव्य बनेगा।
📍 स्थान: शीलादेही, जिला सिवनी (म.प्र.)
📅 अवसर: श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह
📰 कैलाश गुप्ता
नई दुनिया, जिला प्रभारी नरसिंहपुर जिला
📱 मो.: 9329446506
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • NH-44 पर भगवान भरोसे मुसाफिर! हादसों के बाद NHAI की न एम्बुलेंस आती है, न रेस्क्यू टीम
    1
    NH-44 पर भगवान भरोसे मुसाफिर! हादसों के बाद NHAI की न एम्बुलेंस आती है, न रेस्क्यू टीम
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Lakhnadon, Seoni•
    4 hrs ago
  • जिले में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की चोरी से संबंधित भ्रामक एवं अपुष्ट संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से लोगों में भय और भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आमजन से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मंडला जिले में बच्चों की चोरी की कोई भी पुष्टि घटना दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो और संदेश प्रायः अन्य जिलों या पुराने घटनाक्रमों से संबंधित होते हैं, जिन्हें वर्तमान बताकर साझा किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक संदेश समाज में अनावश्यक दहशत पैदा करते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध सूचना को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। यदि किसी व्यक्ति या गतिविधि पर संदेह हो तो तुरंत नजदीकी थाना, डायल 100 या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, स्वयं कानून हाथ में लेने का प्रयास न करें। कई बार अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों के साथ अभद्रता या हिंसा की घटनाएं भी सामने आती हैं, जो कानूनन अपराध है।
    1
    जिले में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की चोरी से संबंधित भ्रामक एवं अपुष्ट संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से लोगों में भय और भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आमजन से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मंडला जिले में बच्चों की चोरी की कोई भी पुष्टि घटना दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो और संदेश प्रायः अन्य जिलों या पुराने घटनाक्रमों से संबंधित होते हैं, जिन्हें वर्तमान बताकर साझा किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक संदेश समाज में अनावश्यक दहशत पैदा करते हैं।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध सूचना को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। यदि किसी व्यक्ति या गतिविधि पर संदेह हो तो तुरंत नजदीकी थाना, डायल 100 या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, स्वयं कानून हाथ में लेने का प्रयास न करें। कई बार अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों के साथ अभद्रता या हिंसा की घटनाएं भी सामने आती हैं, जो कानूनन अपराध है।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.