logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहरा गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं और इसके बदले उनसे रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गईं, लेकिन पात्र किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि संबंधित एजेंटों द्वारा प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई, जो न देने पर चयनित बकरियों को भी बाहर कर दिया गया। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि शिकायत के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों तक मामला ले जाएंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

3 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहरा गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं और इसके बदले उनसे रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गईं, लेकिन पात्र किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि संबंधित एजेंटों द्वारा प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई, जो न देने पर चयनित बकरियों को भी बाहर कर दिया गया। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि शिकायत के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों तक मामला ले जाएंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में पति पत्नी की हाई बोल्टेज ड्रामा
    1
    औरैया में पति पत्नी की हाई बोल्टेज ड्रामा
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस गांव चिरहुली के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे एक युवक घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया। इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव महेवा निवासी सुनील बुधवार को प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने गए थे। देर रात करीब एक बजे कानपुर से आने के बाद सदर कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर महादेव ढाबा के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में एंबुलेंस घुस गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के बाद घायल को बृहस्पतिवार सुबह घर भेज दिया। इधर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोट आई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस गांव चिरहुली के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे एक युवक घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया। 
इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव महेवा निवासी सुनील बुधवार को प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने गए थे। देर रात करीब एक बजे कानपुर से आने के बाद सदर कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर महादेव ढाबा के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में एंबुलेंस घुस गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के बाद घायल को बृहस्पतिवार सुबह घर भेज दिया। इधर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोट आई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
    1
    औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया
    4
    24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    3
    सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।
    4
    दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था।  जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम  प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः  हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष,  अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष,  पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष,  सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष,  अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष,  विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली,  लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष,  कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली,  विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी  बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर  माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहरा गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं और इसके बदले उनसे रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गईं, लेकिन पात्र किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि संबंधित एजेंटों द्वारा प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई, जो न देने पर चयनित बकरियों को भी बाहर कर दिया गया। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि शिकायत के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों तक मामला ले जाएंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहरा गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं और इसके बदले उनसे रिश्वत की मांग की गई।
पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गईं, लेकिन पात्र किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि संबंधित एजेंटों द्वारा प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई, जो न देने पर चयनित बकरियों को भी बाहर कर दिया गया।
इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि शिकायत के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों तक मामला ले जाएंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.