logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में दो नये प्लेटफार्म एवं फुट ओवरब्रिज का सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने किया भूमि पूजन अंबिकापुर। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा आज लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सांसद श्री महराज ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में 2 नए प्लेटफार्म, नया लूप लाइन, पैदल पथ पार (फुट क्रॉसिंग) तथा प्लेटफार्म क्रमांक 1 के लंबाई विस्तार सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी तथा ट्रेनों के संचालन में भी सुगमता आएगी। सांसद ने कहा कि नए प्लेटफार्म के निर्माण और लूप लाइन के विस्तार से ट्रेनों के आवागमन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में अधिक सुविधा होगी। वहीं पैदल पथ पार (फुट क्रॉसिंग) के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक सुरक्षित आवाजाही का बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रेल सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में इन कार्यों के पूर्ण होने से सरगुजा संभाग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पंचायत सभापति हरिमंदिर सिंह टिन्नी, रेलवे बोर्ड के एएनआई अजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक सुधांशु रंजन, जोनल रेलवे बोर्ड के सदस्य मुकेश तिवारी सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वैभव सिंह देव, करता राम गुप्ता , मधु चौदाहा, मनीष सिंह, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता , श्वेता गुप्ता , विजय व्यापारी , कमलेश तिवारी, निरंजन रॉय, रवि शंकर जायसवाल, नानमती पैकरा, राजेश्वर तिवारी , जीतेश्वर पाठक , अभिषेक सिंह , नवीन अग्रवाल , अजय तिवारी , मंगल पांडेय, किंजल किशोर पांडेय, विमल मंदीलवार , डीके सिंह , रजनी बिंद, आशा शुक्ला, पूरण राइ, बंठू सिंह, पीयूष त्रिपाठी , सोनू अग्रवाल , सत्यम साईं, पूनम गुप्ता , प्रियंका गुप्ता , अजय सोनी , सोनू मुदलियार, राजेंद्र पैकरा , अवधेश केरकेट्टा, शुभम अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी , भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

on 13 March
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•

  • user_User8747
    User8747
    Ambikapur, Surguja
    😂
    on 16 March
More news from Surguja and nearby areas
  • सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।
    2
    सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Ambikapur, Surguja•
    26 min ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    1 hr ago
  • सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र की जांच पर हाईकोर्ट सख्त, 90 दिनों में जांच के निर्देश सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता श्री बिहारीलाल तिर्की द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति, रायगढ़ को 90 दिनों के भीतर जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक श्री टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र के जारी होने की प्रक्रिया प्रारंभ से ही संदेह के घेरे में रही है। उक्त प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी, लैलूंगा कार्यालय द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2023 को जारी किया गया था। इसके विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय छानबीन समिति, रायगढ़ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में त्वरित कार्यवाही न होने पर शिकायतकर्ता द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका क्रमांक 4587/2023 प्रस्तुत की गई थी, जिस पर न्यायालय ने जिला स्तरीय समिति को विधि अनुसार जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लगभग दो वर्षों तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर पुनः रिट याचिका क्रमांक 1466/2026 दायर की गई। उक्त प्रकरण में अधिवक्ता श्री अनुराग सिंह द्वारा पक्ष रखा गया, जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 02 अप्रैल 2026 को आदेश पारित करते हुए समिति को 90 दिनों के भीतर जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य ऐसे हैं जिन्हें वर्तमान में सार्वजनिक करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे जांच की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। स्थानीय युवा अधिवक्ता ऋषिराज सिंह का विशेष सहयोग इस पूरे प्रकरण में दस्तावेजों के संकलन एवं अन्य गतिविधियों में सीतापुर के युवा अधिवक्ता श्री ऋषिराज सिंह का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने एक जागरूक नागरिक के रूप में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए निरंतर सहयोग प्रदान किया है। न्यायपालिका पर बढ़ा विश्वास माननीय उच्च न्यायालय के इस आदेश से आम जनता का न्यायपालिका के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है। यह आदेश दर्शाता है कि न्यायपालिका संविधान की रक्षक के रूप में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर यह जानकारी जनहित में आम नागरिकों तक प्रेषित की जा रही है।
    1
    सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र की जांच पर हाईकोर्ट सख्त, 90 दिनों में जांच के निर्देश
सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता श्री बिहारीलाल तिर्की द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति, रायगढ़ को 90 दिनों के भीतर जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक श्री टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र के जारी होने की प्रक्रिया प्रारंभ से ही संदेह के घेरे में रही है। उक्त प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी, लैलूंगा कार्यालय द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2023 को जारी किया गया था। इसके विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय छानबीन समिति, रायगढ़ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले में त्वरित कार्यवाही न होने पर शिकायतकर्ता द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका क्रमांक 4587/2023 प्रस्तुत की गई थी, जिस पर न्यायालय ने जिला स्तरीय समिति को विधि अनुसार जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लगभग दो वर्षों तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर पुनः रिट याचिका क्रमांक 1466/2026 दायर की गई।
उक्त प्रकरण में अधिवक्ता श्री अनुराग सिंह द्वारा पक्ष रखा गया, जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 02 अप्रैल 2026 को आदेश पारित करते हुए समिति को 90 दिनों के भीतर जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य ऐसे हैं जिन्हें वर्तमान में सार्वजनिक करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे जांच की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है।
स्थानीय युवा अधिवक्ता ऋषिराज सिंह का विशेष सहयोग
इस पूरे प्रकरण में दस्तावेजों के संकलन एवं अन्य गतिविधियों में सीतापुर के युवा अधिवक्ता श्री ऋषिराज सिंह का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने एक जागरूक नागरिक के रूप में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए निरंतर सहयोग प्रदान किया है।
न्यायपालिका पर बढ़ा विश्वास
माननीय उच्च न्यायालय के इस आदेश से आम जनता का न्यायपालिका के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है। यह आदेश दर्शाता है कि न्यायपालिका संविधान की रक्षक के रूप में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।
आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर यह जानकारी जनहित में आम नागरिकों तक प्रेषित की जा रही है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️
    1
    Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️
    user_Ramnidhi Yadav
    Ramnidhi Yadav
    Singer सरगुजा, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सरगुजा, 14 अप्रैल 2026। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा थाना लखनपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 को गोरता निवासी अभिषेक दास ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत धारा 65(1), 332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थिया एवं पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। तत्पश्चात आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अभिषेक दास (19 वर्ष), पिता संजू दास, निवासी गोरता ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    2
    सरगुजा, 14 अप्रैल 2026।
जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा थाना लखनपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 को गोरता निवासी अभिषेक दास ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत धारा 65(1), 332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रार्थिया एवं पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। तत्पश्चात आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अभिषेक दास (19 वर्ष), पिता संजू दास, निवासी गोरता ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Arvind tirkey
    1
    Post by Arvind tirkey
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • रामगढ़: इस बाबा का 7 फीट बाल है
    1
    रामगढ़: इस बाबा का 7 फीट बाल है
    user_Anjit Ekka Vlogs
    Anjit Ekka Vlogs
    Content Creator (YouTuber) बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.