logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लॉज में हुईं चोरी सावधान रहें ऐसे होटलों से और अपने सामानों का ध्यान ख़ुद रखें.......

4 hrs ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Ambikapur, Surguja•
4 hrs ago

लॉज में हुईं चोरी सावधान रहें ऐसे होटलों से और अपने सामानों का ध्यान ख़ुद रखें.......

  • user_Arvindkumaar
    Arvindkumaar
    Pendra Road Gorella, Gaurella Pendra Marwahi
    ईश्वर चमत्कार धाम आस्था लाभ जिसका संसार में अस्तित्व नहीं है इसके अंधविश्वास के आड़ में सभी लुट फ्रॉड अपराध का आसान शिकार गाह है लोग सभी काल्पनिक पाखंड से सावधान रहे अंधविश्वास लापरवाही से यह सभी फ्रॉड लुट ठगी शोषण अपराध लूटकर दावते खास उड़ाते है इनके लालच को इंसान का अंधविश्वास जन्म देता है
    18 min ago
More news from Surguja and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    4 hrs ago
  • सरगुजा में बड़ा CLF घोटाला! 23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है। मुख्य आरोप: 19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया। पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई। सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है। कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई। लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए। जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने “मैंने पैसा नहीं लिया” कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। पदाधिकारियों की मांग: सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए। पूरे मामले का लेखा परीक्षण कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए। दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए। नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है। पदाधिकारियों ने कहा — “गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है।” (प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    1
    सरगुजा में बड़ा  CLF घोटाला!
23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप।
जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत
लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप।
जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर  जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है।
मुख्य आरोप:
19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया।
सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया।
पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई।
सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है।
कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई।
लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए।
जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने “मैंने पैसा नहीं लिया” कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया।
पदाधिकारियों की मांग:
सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए।
पूरे मामले का लेखा परीक्षण  कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए।
दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए।
नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है।
पदाधिकारियों ने कहा — “गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है।”
(प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • viral videos swar Ramnidhi yadav
    2
    viral videos 
swar  Ramnidhi yadav
    user_Ramnidhi Yadav
    Ramnidhi Yadav
    Singer सरगुजा, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर के राजीव भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव की अध्यक्षता और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह के संचालन में बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि। कार्यक्रम में रिपोजित सिंह देव, सुनील गुप्ता सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित। कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर जी के पदचिह्नों पर चलने और संविधान की रक्षा करने का लिया सामूहिक संकल्प पूरा मामला बलरामपुर जिले का है
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
बलरामपुर के राजीव भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
​ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव की अध्यक्षता और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह के संचालन में बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि।
कार्यक्रम में रिपोजित सिंह देव, सुनील गुप्ता सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर जी के पदचिह्नों पर चलने और संविधान की रक्षा करने का लिया सामूहिक संकल्प
पूरा मामला बलरामपुर जिले का है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 min ago
  • Post by ANGAD YADAV
    1
    Post by ANGAD YADAV
    user_ANGAD YADAV
    ANGAD YADAV
    Voice of people सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बलरामपुर जिले में अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है। फीस में भारी बढ़ोतरी, महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर अभिभावकों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल जिले के अशासकीय विद्यालयों में इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही कई स्कूलों में मेंटेनेंस, डेवलपमेंट और हर साल री-एडमिशन फीस भी वसूली जा रही है।अभिभावकों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी और एससीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय स्कूल प्रबंधन महंगी प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं।जिससे पालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।इन्हीं समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर.यादव से जनदर्शन कार्यक्रम में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बाइट01- विशाल सिंह - अभिभावक(व्हाइट टी शर्ट) बाइट02-शैलेंद्र गुप्ता - अभिभावक(ब्लैक शर्ट) वीओ02-मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टीम गठित कर जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस बढ़ाई जा रही है और महंगी किताबें थोपकर पालकों का शोषण किया जा रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
    1
    बलरामपुर जिले में अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है। फीस में भारी बढ़ोतरी, महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर अभिभावकों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल जिले के अशासकीय विद्यालयों में इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही कई स्कूलों में मेंटेनेंस, डेवलपमेंट और हर साल री-एडमिशन फीस भी वसूली जा रही है।अभिभावकों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी और एससीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय स्कूल प्रबंधन महंगी प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं।जिससे पालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।इन्हीं समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और जिला शिक्षा अधिकारी  एम.आर.यादव से जनदर्शन कार्यक्रम में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
बाइट01- विशाल सिंह - अभिभावक(व्हाइट टी शर्ट) 
बाइट02-शैलेंद्र गुप्ता - अभिभावक(ब्लैक शर्ट)
वीओ02-मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टीम गठित कर जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस बढ़ाई जा रही है और महंगी किताबें थोपकर पालकों का शोषण किया जा रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बलरामपुर: रविदास समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज, पुराना बाजार बलरामपुर के तत्वावधान में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुराना बाजार से रैली निकालकर अंबेडकर भवन तक मार्च किया। रैली के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली के अंबेडकर भवन पहुंचने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    4
    बलरामपुर: रविदास समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज, पुराना बाजार बलरामपुर के तत्वावधान में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुराना बाजार से रैली निकालकर अंबेडकर भवन तक मार्च किया। रैली के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
रैली के अंबेडकर भवन पहुंचने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • यूपी जा रही टोयोटा इलियट कार कार से 113 किलो गांजा बरामद… जशपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायगढ़ और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। जशपुर पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाखी रंग की टेप से लिपटे हुए कुल 108 पैकेट मिले, जिनका वजन 112 किलो 770 ग्राम (लगभग 113 किलो) पाया गया। बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान पता लोनावाला पुणे) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे और लैलूंगा पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।
    1
    यूपी जा रही टोयोटा इलियट कार कार से 113 किलो गांजा बरामद…
जशपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायगढ़ और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। जशपुर पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में
ले लिया।
कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाखी रंग की टेप से लिपटे हुए कुल 108 पैकेट मिले, जिनका वजन 112 किलो 770 ग्राम (लगभग 113 किलो) पाया गया। बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान पता लोनावाला पुणे) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे और लैलूंगा पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.