logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी जा रही टोयोटा इलियट कार कार से 113 किलो गांजा बरामद… जशपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायगढ़ और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। जशपुर पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाखी रंग की टेप से लिपटे हुए कुल 108 पैकेट मिले, जिनका वजन 112 किलो 770 ग्राम (लगभग 113 किलो) पाया गया। बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान पता लोनावाला पुणे) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे और लैलूंगा पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

23 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
23 hrs ago

यूपी जा रही टोयोटा इलियट कार कार से 113 किलो गांजा बरामद… जशपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायगढ़ और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। जशपुर पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाखी रंग की टेप से लिपटे हुए कुल 108 पैकेट मिले, जिनका वजन 112 किलो 770 ग्राम (लगभग 113 किलो) पाया गया। बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान पता लोनावाला पुणे) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे और लैलूंगा पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

More news from Jashpur and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    9 hrs ago
  • Post by ANGAD YADAV
    1
    Post by ANGAD YADAV
    user_ANGAD YADAV
    ANGAD YADAV
    Voice of people सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बलरामपुर जिले में अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है। फीस में भारी बढ़ोतरी, महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर अभिभावकों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल जिले के अशासकीय विद्यालयों में इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही कई स्कूलों में मेंटेनेंस, डेवलपमेंट और हर साल री-एडमिशन फीस भी वसूली जा रही है।अभिभावकों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी और एससीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय स्कूल प्रबंधन महंगी प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं।जिससे पालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।इन्हीं समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर.यादव से जनदर्शन कार्यक्रम में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बाइट01- विशाल सिंह - अभिभावक(व्हाइट टी शर्ट) बाइट02-शैलेंद्र गुप्ता - अभिभावक(ब्लैक शर्ट) वीओ02-मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टीम गठित कर जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस बढ़ाई जा रही है और महंगी किताबें थोपकर पालकों का शोषण किया जा रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
    1
    बलरामपुर जिले में अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है। फीस में भारी बढ़ोतरी, महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर अभिभावकों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल जिले के अशासकीय विद्यालयों में इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही कई स्कूलों में मेंटेनेंस, डेवलपमेंट और हर साल री-एडमिशन फीस भी वसूली जा रही है।अभिभावकों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी और एससीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय स्कूल प्रबंधन महंगी प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं।जिससे पालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।इन्हीं समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और जिला शिक्षा अधिकारी  एम.आर.यादव से जनदर्शन कार्यक्रम में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
बाइट01- विशाल सिंह - अभिभावक(व्हाइट टी शर्ट) 
बाइट02-शैलेंद्र गुप्ता - अभिभावक(ब्लैक शर्ट)
वीओ02-मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टीम गठित कर जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस बढ़ाई जा रही है और महंगी किताबें थोपकर पालकों का शोषण किया जा रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बलरामपुर राजीव भवन में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, कांग्रेसियों ने बाबा साहेब के योगदान को किया याद ​बलरामपुर | 14 अप्रैल 2026 भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' बलरामपुर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने की। ​श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठी ​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​वरिष्ठ नेतृत्व रिपोजित सिंह देव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (कोषाध्यक्ष), छोटू बंगाली (उपाध्यक्ष)। ​संगठन पदाधिकारी बुद्धदेव सिंह पोया (जिला सचिव), अरुण दास, संजय खाखा, बिगन सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल)। ​जनप्रतिनिधि अमृत खलखो (जनपद सदस्य), कृपाशंकर, सूरजदेव ठाकुर, वसीम खान, मुमताज खान, अशरफ अंसारी। ​सक्रिय कार्यकर्ता इमरान, इरफान खान, हरभजन सिंह, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, तिलदेव यादव, सतनारायण यादव, पारसनाथ यादव, संतोषी सिंह, श्रीमती दुर्गावती, बैजनाथ सिंह, संतन भगत। ​युवा एवं अन्य सदस्य: विवेक सिंह, सुधांशु मंडल, राजू नायक, रविन्द्र सरकार, राहुल विश्वास, बांसदेव एवं अन्य।
    1
    बलरामपुर राजीव भवन में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, कांग्रेसियों ने बाबा साहेब के योगदान को किया याद
​बलरामपुर | 14 अप्रैल 2026 भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' बलरामपुर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने की।
​श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठी
​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
​इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
​वरिष्ठ नेतृत्व रिपोजित सिंह देव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (कोषाध्यक्ष), छोटू बंगाली (उपाध्यक्ष)।
​संगठन पदाधिकारी बुद्धदेव सिंह पोया (जिला सचिव), अरुण दास, संजय खाखा, बिगन सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल)।
​जनप्रतिनिधि अमृत खलखो (जनपद सदस्य), कृपाशंकर, सूरजदेव ठाकुर, वसीम खान, मुमताज खान, अशरफ अंसारी।
​सक्रिय कार्यकर्ता इमरान, इरफान खान, हरभजन सिंह, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, तिलदेव यादव, सतनारायण यादव, पारसनाथ यादव, संतोषी सिंह, श्रीमती दुर्गावती, बैजनाथ सिंह, संतन भगत।
​युवा एवं अन्य सदस्य: विवेक सिंह, सुधांशु मंडल, राजू नायक, रविन्द्र सरकार, राहुल विश्वास, बांसदेव एवं अन्य।
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बलरामपुर: रविदास समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज, पुराना बाजार बलरामपुर के तत्वावधान में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुराना बाजार से रैली निकालकर अंबेडकर भवन तक मार्च किया। रैली के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली के अंबेडकर भवन पहुंचने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    4
    बलरामपुर: रविदास समाज एवं सर्व अनुसूचित जाति समाज, पुराना बाजार बलरामपुर के तत्वावधान में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुराना बाजार से रैली निकालकर अंबेडकर भवन तक मार्च किया। रैली के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
रैली के अंबेडकर भवन पहुंचने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत 👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    1
    जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत
👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    23 hrs ago
  • जागरूकता हेतु निकाली गई रैली बलरामपुर/ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।
    2
    जागरूकता हेतु निकाली गई  रैली
बलरामपुर/ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।  रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
    1
    नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥
👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”
👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई
👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज
⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.