Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा! नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
Ibnul khan
नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा! नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।1
- सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है। — सुनील गुप्ता, सीतापुर1
- जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्नाकेतेतर ें hedgexfunc हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया Sँ निवेश पर रकम दृगूनी होने के लालच में कर्ड ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हआ गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर राम (29 वर्षे), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना अनिल लकडा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है। पूलिस की जांच जारी है। पीडितों की संख्या बढने एवं उगी की रकम लाखों में होने की संभावना है सावधान रहें - जल्दी पैसा दोगुना करने का लालच् अक्सर ठगी साबित होता है।1
- धरमजयगढ़ क्षेत्र में ओवरलोड फ्लाई ऐश परिवहन के खिलाफ हाल ही में हुई प्रशासनिक कार्रवाई का असर जमीनी स्तर पर नगण्य दिखाई दे रहा है। लगभग 10 वाहनों पर चालान काटे जाने के बावजूद ओवरलोड फ्लाई ऐश से भरी गाड़ियां अब भी बेखौफ सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं, जिससे व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के बाद कुछ समय तक हलचल जरूर दिखी, लेकिन जल्द ही हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए। ओवरलोड वाहनों के लगातार संचालन से जहां सड़कों की गुणवत्ता तेजी से प्रभावित हो रही है, वहीं उड़ती फ्लाई ऐश आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए केवल प्रतीकात्मक कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। इसके लिए नियमित निगरानी, सख्त प्रवर्तन और जवाबदेही तय करने जैसे ठोस कदम उठाने होंगे। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या लगातार कार्रवाई के माध्यम से इस पर प्रभावी अंकुश लगा पाते हैं या नहीं।4
- न्यूजवॉल अपडेट सरगुजा संभाग सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।1
- Post by हमर जशपुर1
- वाहन स्वामी ध्यान दें: सार्वजनिक स्थलों पर खराब वाहन छोड़ने वालों पर निगम सख्त, समय सीमा के बाद सीधे नीलामी.. अम्बिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब सीधे वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लंबे समय से लावारिस हालत में अपने खराब (कंडम) वाहन छोड़ने वाले मालिकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। इन वाहनों के कारण सड़कों पर जगह कम हो रही है, जिससे आम जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर यह सख्त कदम बीते 17 मार्च 2026 को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उठाया गया है। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस चर्चा में यह बात सामने आई कि सड़कों के किनारे खड़े ये कबाड़ वाहन न केवल यातायात में बाधा हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर भी असर डाल रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब सभी संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल कार्रवाई करें। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी वाहन स्वामी सार्वजनिक मार्ग अथवा स्थलों पर खड़े अपने खराब वाहनों को अगले 7 दिनों के भीतर वहां से हटा लें। निगम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर मालिक अपने वाहनों को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन उन्हें लावारिस मानकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। नगर निगम की इस मुहिम के तहत जब्त किए गए वाहनों को धारा 322 (4) के तहत नीलाम करने की तैयारी भी कर ली गई है। निगम प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय-सीमा का पालन करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग दें।भौगोलिक संदर्भ1
- धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र इन दिनों हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता से जूझ रहा है। जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों तक पहुंच रहे हाथी जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहरा रहा है। बीते दिनों क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सड़क पार करते देखा गया था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता नजर आया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग सहम गए। हालांकि मौके पर तैनात फॉरेस्ट अमला सतर्क रहा और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज में वर्तमान में लगभग 48 हाथी (नर, मादा व शावक सहित) विचरण कर रहे हैं, जबकि पूरे वनमंडल में इनकी संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हाथियों की यह बढ़ती मौजूदगी अब केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर हाथियों की मौजूदगी से वे दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।2