महिला बीट गार्ड ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रक। गाड़ी छोड़ कर भागा ड्राइवर सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है। — सुनील गुप्ता, सीतापुर
महिला बीट गार्ड ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रक। गाड़ी छोड़ कर भागा ड्राइवर सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है। — सुनील गुप्ता, सीतापुर
- सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है। — सुनील गुप्ता, सीतापुर1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।1
- धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र इन दिनों हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता से जूझ रहा है। जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों तक पहुंच रहे हाथी जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहरा रहा है। बीते दिनों क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सड़क पार करते देखा गया था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता नजर आया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग सहम गए। हालांकि मौके पर तैनात फॉरेस्ट अमला सतर्क रहा और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज में वर्तमान में लगभग 48 हाथी (नर, मादा व शावक सहित) विचरण कर रहे हैं, जबकि पूरे वनमंडल में इनकी संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हाथियों की यह बढ़ती मौजूदगी अब केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर हाथियों की मौजूदगी से वे दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।2
- न्यूजवॉल अपडेट सरगुजा संभाग सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।1
- Post by हमर जशपुर1
- वाहन स्वामी ध्यान दें: सार्वजनिक स्थलों पर खराब वाहन छोड़ने वालों पर निगम सख्त, समय सीमा के बाद सीधे नीलामी.. अम्बिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब सीधे वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लंबे समय से लावारिस हालत में अपने खराब (कंडम) वाहन छोड़ने वाले मालिकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। इन वाहनों के कारण सड़कों पर जगह कम हो रही है, जिससे आम जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर यह सख्त कदम बीते 17 मार्च 2026 को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उठाया गया है। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस चर्चा में यह बात सामने आई कि सड़कों के किनारे खड़े ये कबाड़ वाहन न केवल यातायात में बाधा हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर भी असर डाल रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब सभी संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल कार्रवाई करें। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी वाहन स्वामी सार्वजनिक मार्ग अथवा स्थलों पर खड़े अपने खराब वाहनों को अगले 7 दिनों के भीतर वहां से हटा लें। निगम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर मालिक अपने वाहनों को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन उन्हें लावारिस मानकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। नगर निगम की इस मुहिम के तहत जब्त किए गए वाहनों को धारा 322 (4) के तहत नीलाम करने की तैयारी भी कर ली गई है। निगम प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय-सीमा का पालन करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग दें।भौगोलिक संदर्भ1
- प्रेस विज्ञप्ति 15/04/2026 सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में प्राचार्य/प्रधानाचार्य वार्षिक कार्ययोजना बैठक का भव्य उद्घाटन सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित प्रांतीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य वार्षिक कार्य योजना त्रिदिवसीय बैठक आज सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय में आयोजित हुआ।इस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री अभय राम जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत, अध्यक्षता डॉ.देवनारायण साहू जी संगठन मंत्री सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत ,विशेष अतिथि माननीय श्री लक्ष्मण राव मगर जी प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर के उपस्थिति में संपन्न हुआ इस वार्षिक कार्य योजना बैठक में पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत के 242प्राचार्य प्रधानाचार्य उपस्थित हुए। उद्घाटन अवसर पर माननीय संगठन मंत्री प्रस्तावना भाषण में गतवर्ष कार्य योजना की समीक्षा और आगामी लक्ष्य कार्य योजना बनाने तथा संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन समाज के बीच लेकर जाने का , 12 शैक्षिक व्यवस्था शिशु वाटिका के लिए लक्ष्य लेकर नई शिक्षा नीति के अनुसार कार्य करने का योजना हेतु उपस्थित की बात कही। इसी प्रकार मुख्य अतिथि माननीय श्री अभय राम जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा संस्कार के द्वारा पुनः समाज में छात्र छात्राओं के द्वारा भारत को शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु बनाने हेतु विद्या भारती के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव वनांचल शिक्षा सेवा न्यास के सचिव, श्री गौरीशंकर कटकवार महाप्रबंधक कोनी प्रकल्प,श्री दीपक सोनी प्रांत प्रमुख, श्री मानिक लाल साहू सह प्रांत प्रमुख, श्री नरेश जायसवाल, श्री चन्द्रकुमार डड़सेना, श्री रामकुमार वर्मा प्रांतीय कार्यकर्ता व सभी पूर्ण कालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कल द्वितीय दिवस में प्रातः 6:30 बजे नशा मुक्ति अभियान का संकल्प लेकर कार्य करने हेतु पंच कुंडी यज्ञ हवन आयोजित किया गया है जिसमें उपस्थित प्रधानाचार्य प्राचार्य के साथ नगर के सभी प्रबुद्ध जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।2
- जशपुर में बड़ा ठगी कांड! 👉 “पैसा दुगुना” करने का झांसा 👉 बगीचा-सन्ना के कई ग्रामीण बने शिकार 👉 6 आरोपी गिरफ्तार Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… ग्रामीणों ने लाखों रुपए निवेश किए, लेकिन कुछ ही समय बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया 😳 💰 ठगी की रकम लाखों में होने की आशंका1