Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… जशपुर में बड़ा ठगी कांड! 👉 “पैसा दुगुना” करने का झांसा 👉 बगीचा-सन्ना के कई ग्रामीण बने शिकार 👉 6 आरोपी गिरफ्तार Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… ग्रामीणों ने लाखों रुपए निवेश किए, लेकिन कुछ ही समय बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया 😳 💰 ठगी की रकम लाखों में होने की आशंका
Ibnul khan
Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… जशपुर में बड़ा ठगी कांड! 👉 “पैसा दुगुना” करने का झांसा 👉 बगीचा-सन्ना के कई ग्रामीण बने शिकार 👉 6 आरोपी गिरफ्तार Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… ग्रामीणों ने लाखों रुपए निवेश किए, लेकिन कुछ ही समय बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया 😳 💰 ठगी की रकम लाखों में होने की आशंका
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक। बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लम्बित मर्ग, चालान, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक गुमशुदा की तलाश करने किया गया निर्देशित। सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित। बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड मे मौजूद। थाना आये फरियादियो को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक मे की गई समीक्षा। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलो मे प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमो की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान मे जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड मे मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियाें से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- गुमला: उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता मे सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं/परियोजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों के विस्तृत रोडमैप पर व्यापक समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग 5 घंटे की बैठक में उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं आगे की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जाकर योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने तथा प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठक कर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की आधारभूत शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक खेती एवं पशुपालन से जुड़े किसानों को भी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादन हेतु इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारिता विभाग को लाह की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। भूमि संरक्षण के अंतर्गत जरूरतमंद लाभुकों को तालाब निर्माण योजनाओं से जोड़ते हुए मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डेली मार्केट क्षेत्र में पार्क निर्माण एवं टावर चौक के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल में सुधार कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलमीनार निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विद्युत, लघु सिंचाई, आपूर्ति, पंचायती राज, परिवहन, खनन, जिला योजना एवं खेल विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण: उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, बसिया, चैनपुर), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राज्य कर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अवर निबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत उप-समाहर्त्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कोषागार पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- चैनपुर : डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब साइबर अपराधी मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती 'डिजिटल प्रेम' और 'शादी के झांसे' का शिकार होते-होते बाल-बाल बची।1
- कोलेबिरा:- प्रखंड अंतर्गत बंदरचुवा पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा की बैठक ग्राम सभापति विक्टोर डुंगडुंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, सचिन हेरेंज एवं जुनाश टोपनो उपस्थित रहे।इस अवसर पर रावेल लकड़ा ने ग्राम सभा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा तथा अपने हक-अधिकारों की जानकारी ग्राम सभा के माध्यम से ही संभव है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के आधार पर ग्राम सभा के जरिए गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने भी ग्राम सभा को ग्रामीण विकास की नींव बताते हुए लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।बैठक में वन अधिकारी अध्यक्ष जेम्स पीटर केरकेट्टा, सचिव अगस्टिन डुंगडुंग, उपमुखिया मुलियानी डांग, रेयान डांग, गैब्रियल सुरीन, नोएल होरो, लिली ग्रेस हेमरोम, सीमा लुगुन, उदय सुरीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के डहूडड़ गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के झांसे में युवती को ठगने का प्रयास किया गया। हालांकि, चैनपुर पुलिस की जागरूकता और सतर्कता से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई।1
- शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया। दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। #GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness1
- एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला.. सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।1
- NOMITA sister ka shaadi 🇦🇹 sarna oraon shaadi1
- Laila Majnu1