Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोबाइल पर दोस्ती, प्यार और शादी का झांसा… चैनपुर में ठगी की बड़ी साजिश नाकाम चैनपुर थाना क्षेत्र के डहूडड़ गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के झांसे में युवती को ठगने का प्रयास किया गया। हालांकि, चैनपुर पुलिस की जागरूकता और सतर्कता से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई।
Sachin public news
मोबाइल पर दोस्ती, प्यार और शादी का झांसा… चैनपुर में ठगी की बड़ी साजिश नाकाम चैनपुर थाना क्षेत्र के डहूडड़ गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के झांसे में युवती को ठगने का प्रयास किया गया। हालांकि, चैनपुर पुलिस की जागरूकता और सतर्कता से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई।
More news from झारखंड and nearby areas
- गुमला: जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरन उपायुक्त ने कार्तिक उरॉव महाविद्यालय गुमला, संत इग्गासियुस उच्च विद्यालय गुमला, उर्सुलाईनद कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत पांत्रिक उच्च विद्यालय गुमला, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला, एस0 एस0 बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत अन्ना उच्च विद्यालय दाउद नगर गुमला, सहित विभिन्न परीक्षा केन्दों का निरक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद व्यवस्थाओं का जाएजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी केंद्रा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश द्वार पर जांच की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे।इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहत्ता शशिन्द्र कुमार बडाईक, अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव निरज, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खॉ, व अन्य उपस्थित थे।1
- ye Buddha jabardasti.......1
- रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के पास एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में सरस्वती देवी (35), सुष्मिता बड़ाइक (21), गीतांजलि देवी (30), भावेश बड़ाइक (11), दशरथ नगेशिया (35) तथा ऑटो चालक जिशान (27) शामिल हैं। सभी घायल कोडरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर मेहमानी के लिए डुमरडीह जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो तेजी से गुमला कर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही1
- इस कलयुग में अनेक अनेक घटनाएं देखने को मिल रही है ऐसे ही जशपुर जिला में भी यह घटना हुआ है जो बेहद ही दर्दनाक और रिश्ता को तोड़ मरोड़ कर देने वाले घटना आ रही है1
- प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग1
- Post by AAM JANATA1
- पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। ग्राम सभा में चैनपुर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चैनपुर मुखिया शोभा देवी, जानावल पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो तथा आकाशी पंचायत के जनप्रतिनिधि संजय एक्का भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘पेसा कानून’ के अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत राशि अब तक प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि भुगतान में विलंब के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण आशित खलखो के कार्यों का निरीक्षण किया। आशित खलखो पानी का टैंक बनाकर मछली पालन, सूकर पालन तथा उन्नत खेती के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं और सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया कोलोस्टिका खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो, संजय एक्का, बसंत एक्का, आशित खलखो, ओलिया, रोजिलिया, माधुरी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- Post by Alex Shivansh1
- Post by AAM JANATA1