Shuru
Apke Nagar Ki App…
NOMITA sister ka shaadi 🇦🇹 sarna oraon shaadi
Lugun Babu from simdega Jharkhand
NOMITA sister ka shaadi 🇦🇹 sarna oraon shaadi
More news from झारखंड and nearby areas
- NOMITA sister ka shaadi 🇦🇹 sarna oraon shaadi1
- कोलेबिरा:- प्रखंड अंतर्गत बंदरचुवा पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा की बैठक ग्राम सभापति विक्टोर डुंगडुंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, सचिन हेरेंज एवं जुनाश टोपनो उपस्थित रहे।इस अवसर पर रावेल लकड़ा ने ग्राम सभा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम सभा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा तथा अपने हक-अधिकारों की जानकारी ग्राम सभा के माध्यम से ही संभव है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के आधार पर ग्राम सभा के जरिए गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने भी ग्राम सभा को ग्रामीण विकास की नींव बताते हुए लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।बैठक में वन अधिकारी अध्यक्ष जेम्स पीटर केरकेट्टा, सचिव अगस्टिन डुंगडुंग, उपमुखिया मुलियानी डांग, रेयान डांग, गैब्रियल सुरीन, नोएल होरो, लिली ग्रेस हेमरोम, सीमा लुगुन, उदय सुरीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- Post by हमर जशपुर1
- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है। पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।1
- जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। *₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं, ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे। *खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। *प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।" अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।2
- Laila Majnu1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे हुए एक सड़क हादसे ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस हादसे में ऑटो चालक वाल्टर रंजीत एक्का (62) की दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी न तो उन्हें समय पर इलाज मिल सका और न ही उनकी मौत की पुष्टि के लिए कोई डॉक्टर मौजूद था।1
- ye Buddha jabardasti.......1