logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला /बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा,बच्चों के खेल मैदान में बिखरे कांच के टुकड़े* जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। *​₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं, ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे। *​खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। *​प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।" ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।

6 hrs ago
user_Niraj kumar Sahu
Niraj kumar Sahu
पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
6 hrs ago

गुमला /बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा,बच्चों के खेल मैदान में बिखरे कांच के टुकड़े* जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। *​₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं,

ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे। *​खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। *​प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।" ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। *​₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं, ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे। *​खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। *​प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।" ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।
    2
    जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
*​₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* 
अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं, ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे।
*​खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* 
अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।
*​प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* 
कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने  प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।"
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के मौके पर समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलन रिम्स के निदेशक डॉ राजकुर सर के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद गणमान्य लोगों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर देकर , और पगड़ी पहना कर किया गया।, आयोजन बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135 जयंती पर किया गया।
    1
    बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के मौके पर समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलन रिम्स के निदेशक डॉ राजकुर सर के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद गणमान्य लोगों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर देकर , और पगड़ी पहना कर किया गया।, आयोजन बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135 जयंती पर किया गया।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    लापुंग, रांची, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Laila Majnu
    1
    Laila Majnu
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है। दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं। कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
    2
    गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है। दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं।
कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • पुआल ढेर तथा जंगल में आग लगने से पुआल जलकर राख,पालतू जानवर का चारा नष्ट जंगली जीव जंतुओं के बीच हुआ विकट समस्या
    1
    पुआल ढेर तथा जंगल में आग लगने से पुआल जलकर राख,पालतू जानवर का चारा नष्ट जंगली जीव जंतुओं के बीच हुआ विकट समस्या
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया। दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। #GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness
    1
    शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती
चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा।
पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया।
घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया।
दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
#GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • ye Buddha jabardasti.......
    1
    ye Buddha jabardasti.......
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.