logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चैनपुर में 'लव ट्रैप' के जरिए साइबर ठगी की बड़ी साजिश नाकाम!,शादी का झांसा देकर युवती से मांगे रुपये पुलिस की सूझबूझ से बची ठगी चैनपुर : डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब साइबर अपराधी मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती 'डिजिटल प्रेम' और 'शादी के झांसे' का शिकार होते-होते बाल-बाल बची।

2 hrs ago
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
2 hrs ago

चैनपुर में 'लव ट्रैप' के जरिए साइबर ठगी की बड़ी साजिश नाकाम!,शादी का झांसा देकर युवती से मांगे रुपये पुलिस की सूझबूझ से बची ठगी चैनपुर : डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब साइबर अपराधी मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती 'डिजिटल प्रेम' और 'शादी के झांसे' का शिकार होते-होते बाल-बाल बची।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला: उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता मे सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं/परियोजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों के विस्तृत रोडमैप पर व्यापक समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग 5 घंटे की बैठक में उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं आगे की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जाकर योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने तथा प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठक कर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की आधारभूत शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक खेती एवं पशुपालन से जुड़े किसानों को भी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादन हेतु इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारिता विभाग को लाह की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। भूमि संरक्षण के अंतर्गत जरूरतमंद लाभुकों को तालाब निर्माण योजनाओं से जोड़ते हुए मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डेली मार्केट क्षेत्र में पार्क निर्माण एवं टावर चौक के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल में सुधार कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलमीनार निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विद्युत, लघु सिंचाई, आपूर्ति, पंचायती राज, परिवहन, खनन, जिला योजना एवं खेल विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण: उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, बसिया, चैनपुर), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राज्य कर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अवर निबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत उप-समाहर्त्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कोषागार पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    गुमला: उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता मे सोमवार को  समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं/परियोजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों के विस्तृत रोडमैप पर व्यापक समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग 5 घंटे की बैठक में उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं आगे की  कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जाकर योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने तथा प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठक कर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की आधारभूत शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक खेती एवं पशुपालन से जुड़े किसानों को भी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादन हेतु इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारिता विभाग को लाह की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
भूमि संरक्षण के अंतर्गत जरूरतमंद लाभुकों को तालाब निर्माण योजनाओं से जोड़ते हुए मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डेली मार्केट क्षेत्र में पार्क निर्माण एवं टावर चौक के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल में सुधार कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलमीनार निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त विद्युत, लघु सिंचाई, आपूर्ति, पंचायती राज, परिवहन, खनन, जिला योजना एवं खेल विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, बसिया, चैनपुर), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राज्य कर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अवर निबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत उप-समाहर्त्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कोषागार पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • चैनपुर : डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब साइबर अपराधी मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती 'डिजिटल प्रेम' और 'शादी के झांसे' का शिकार होते-होते बाल-बाल बची।
    1
    चैनपुर : डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब साइबर अपराधी मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती 'डिजिटल प्रेम' और 'शादी के झांसे' का शिकार होते-होते बाल-बाल बची।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के डहूडड़ गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के झांसे में युवती को ठगने का प्रयास किया गया। हालांकि, चैनपुर पुलिस की जागरूकता और सतर्कता से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के डहूडड़ गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के झांसे में युवती को ठगने का प्रयास किया गया। हालांकि, चैनपुर पुलिस की जागरूकता और सतर्कता से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया। दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। #GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness
    1
    शादी का झांसा, ‘रांची पुलिस ने पकड़ लिया’ का डर… साइबर ठग का खेल नाकाम, चैनपुर पुलिस की सतर्कता से बची युवती
चैनपुर (गुमला) : जानकारी देते हुए सोमवार की सुबह दस बजे बताया गया कि डिजिटल दौर में प्रेम और विश्वास का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बच गई, जिसे समय रहते पुलिस की तत्परता ने बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डहुडड़गांव निवासी कविता कुमारी पिछले लगभग तीन महीनों से एक अज्ञात युवक के संपर्क में थी। युवती ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा।
पीड़िता के अनुसार युवक ने मिलने और शादी करने की बात कही थी, लेकिन अचानक उसने संदेश भेजा कि वह शादी के लिए आते समय “रांची पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है” और पुलिस से छूटने के नाम पर पंद्रह हजार एक रुपये की मांग की। आरोपी ने पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेज दिया।
घबराई युवती तुरंत चैनपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना में पदस्थापित दरोगा राजेंद्र मंडल ने मामले की जांच करते हुए बताया कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास था। पुलिस ने युवती को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की राशि भेजने से रोक दिया।
दरोगा राजेंद्र मंडल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अनजान नंबरों से हुई दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। शादी, नौकरी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगना साइबर अपराधियों की आम रणनीति है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
चैनपुर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवती ठगी का शिकार होने से बच गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
#GumlaNews #ChainpurPolice #CyberCrimeAlert #JharkhandNews #OnlineFraud #CyberSafety #PoliceAlert #DigitalSafety #SocialAwareness
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है। पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
    1
    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है।
पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Jashpur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • Laila Majnu
    1
    Laila Majnu
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है। दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं। कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
    2
    गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है। दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं।
कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। ग्राम सभा में चैनपुर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चैनपुर मुखिया शोभा देवी, जानावल पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो तथा आकाशी पंचायत के जनप्रतिनिधि संजय एक्का भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘पेसा कानून’ के अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत राशि अब तक प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि भुगतान में विलंब के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण आशित खलखो के कार्यों का निरीक्षण किया। आशित खलखो पानी का टैंक बनाकर मछली पालन, सूकर पालन तथा उन्नत खेती के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं और सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया कोलोस्टिका खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो, संजय एक्का, बसंत एक्का, आशित खलखो, ओलिया, रोजिलिया, माधुरी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं
आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया।
ग्राम सभा में चैनपुर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चैनपुर मुखिया शोभा देवी, जानावल पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो तथा आकाशी पंचायत के जनप्रतिनिधि संजय एक्का भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘पेसा कानून’ के अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत राशि अब तक प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि भुगतान में विलंब के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण आशित खलखो के कार्यों का निरीक्षण किया। आशित खलखो पानी का टैंक बनाकर मछली पालन, सूकर पालन तथा उन्नत खेती के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं और सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
इस अवसर पर मुखिया कोलोस्टिका खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो, संजय एक्का, बसंत एक्का, आशित खलखो, ओलिया, रोजिलिया, माधुरी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.